Blog

  • कोरोना का कहरः एक दिन में हॉस्टल की 39 छात्राएं पॉजिटिव

    कोरोना का कहरः एक दिन में हॉस्टल की 39 छात्राएं पॉजिटिव

    गरियाबंदः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक हॉस्टल में ‘कोरोना बम’ फूटा है। एक दिन में यहां की 39 छात्राएं पॉजिटिव आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मैनपुर के आश्रम में 24 बच्चे कोरोना पॉजिटिव निकले। वहीं, नजदीक के ग्राम हरदीभाठा में 15 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने से जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

    सभी को किया गया है आइसोलेट

    जानकारी के मुताबिक, मैनपुर आश्रम और हरदीभाठा में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को बुखार, खांसी की शिकायत मिली थी। इसके बाद बच्चों को कोरोना टेस्ट कराया गया, तो मैनपुर से 24 और हरदीभाठा में 15 बच्चे संक्रमित मिले। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अन्य बच्चों की टेस्टिंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को कोरोना से 2 मौत हुईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने  4,926 सैंपल की जांच की, तो इसमें 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में कोरोना की औसत पॉजिटिविटी दर बढ़कर 7.51 प्रतिशत हो गई है।

    कोरोना के साथ अन्य गंभीर बीमारी की वजह से हुई मौत

    बता दें, सबसे ज्यादा एक्टिव केस रायपुर, राजनांदगांव और बिलासपुर में हैं। सुकमा में एक भी एक्टिव केस नहीं है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत कोरोना से हुई है। जबकि दूसरे की मौत को-मॉर्बिडिटी यानी कोरोना के साथ किसी अन्य गंभीर बीमारी की वजह से हुई है।

    इन शहरों में हैं कोरोना के मरीज  

    रायपुर में कोरोना के सबसे ज्यादा 41 मरीज मिले हैं। बिलासपुर में 34, गरियाबंद में 39, दुर्ग में 29, सूरजपुर और राजनांदगांव में 26-26, सरगुजा में 23, धमतरी में 20, कोरिया में 18, बेमेतरा में 16, कांकेर में 14, बीजापुर और महासमुंद में 13-13, बलौदा बाजार में 11, रायगढ़ में 9 मरीज बलरामपुर में 8, जांजगीर चांपा में 7, कोरबा और कबीरधाम में भी 7-7 मरीज, बालौद, जशपुर और दंतेवाड़ा से 4-4 मरीज, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3, नारायणपुर में 2 और मुंगेली जिले में भी 2 मरीज मिले हैं।

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों सहित 37 बदमाशों के ठिकाने पर पुलिस की रेड

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों सहित 37 बदमाशों के ठिकाने पर पुलिस की रेड

    भिवानी: गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर हरियाणा पुलिस ने आज रोहतक रेंज में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के ठिकानों पर सुबह 6 बजे से छापेमारी शुरू कर एक विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत भिवानी जिले में संदिग्ध 37 अपराधियों जो गैंग बनाकर अपराध करते हैं, उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस तलाशी अभियान में बड़ी संख्या में जिला पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे और जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराध को लेकर हरियाणा पुलिस पूर्णतया सजग है।

    सुबह 6 बजे से चलाया सर्च अभियान

    भिवानी के डीएसपी विरेंद्र सिंह ने छापेमार कार्रवाई के दौरान बताया कि रोहतक रेंज के आईजी के राकेश आर्य के निर्देश पर रोहतक रेंज से जुड़े जिलों में गैंगस्टरों व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया है। यह सर्च अभियान सुबह 6 बजे से शुरू हो गया था। भिवानी जिले में ऐसे 37 ठिकानों को चिह्नित कर वहां छापेमारी की गई है, इसके लिए 37 टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर ही हैं, जिसके लिए 215 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो इस कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।

    अपराध को खत्म करने के लिए जारी रहेगी कार्रवाई

    उन्होंने बताया कि भिवानी जिला में मुख्य तौर पर लॉरेंस बिश्रोई गैंग के गुर्गे दीपक उर्फ टीनू हरियाणा, भिवानी के सिवानी क्षेत्र के गैंगस्टर सोनू सहित भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र के हंसराज उर्फ हंसा सहित इनके सहयोगियों व अन्य बदमाशों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनसे जो भी संदिग्ध सामान प्राप्त हो रहा है, उसको जब्त किया जा रहा है, ताकि अपराध पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सके। वहीं गैंग बनाकर सामूहिक अपराध करने की प्रथा को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए ऐसे अपराधियों व उनके सहयोगियों को पुलिस किसी भी हालत में झोड़ेगी नहीं। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    फतेहाबाद में हुए 2 हादसे

    वहीं फतेहाबाद जिले में कल यानी शुक्रवार शाम और रात में दो अलग-अलग जगहों पर दो हादसे हुए। इनमें 2 लोगों की जान चली गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁੱਟਾਂਂ-ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 6 ਮੈਂਬਰ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁੱਟਾਂਂ-ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 6 ਮੈਂਬਰ ਗਿਰਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਜ ਵਿਰੋਧੀ ਅਨਸਰਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਠੱਲ ਪਾਉਣ ਲਈ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਜਦੋਂ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੇਡ ਕਰ ਵਖ-ਵਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟਾ ਖੋਹਾਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 6 ਮੈਂਬਰ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਵਖ-ਵਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਤੋਂ ਪੁਛਗਿੱਛ ਦੌਰਾਨ 32 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ 1 ਦੇਸੀ ਪਿਸਤੌਲ 1 ਪਿਸਟਲ ਅਤੇ 25 ਕਿਲੋ ਪਿੱਤਲ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਅਤੇ 16 ਬੈਟਰੀਆਂ ਬਾਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਐਸ ਐਸ ਪੀ ਦਫਤਰ ਵਿੱਚ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ।

  • जालंधरः आप पर बरसे पूर्व सीएम विजय रुपाणी, कहा- पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर हुआ ठप्प, देखें वीडियो

    जालंधरः आप पर बरसे पूर्व सीएम विजय रुपाणी, कहा- पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर हुआ ठप्प, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ चल रही है। वहीं हाल ही में वेस्ट से भाजपा के मोहिंदर भगत बीते दिन आप पार्टी में चले गए। जिसके बाद मोहिंद भगत के पिता ने आरोप लगाए है कि उनका बेटे किसी के बहकावे में आ गया है, लेकिन वह भाजपा के साथ ही है। वहीं आज लोकसभा उपचुनाव को लेकर नियुक्त किए गए इंचार्ज और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने आप सरकार के बाद पंजाब के बिगड़ते हालातों पर बात करते हुए कहा कि पंजाब का ला एंड ऑर्डर ठप्प हो गया है। 

    उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पिछले 9 सालों से विकास पर काम कर रही है। सरकार ने पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा हासिल की है। इसके साथ ही अनेक राज्यों में भाजपा भारी बहुमत से जीती है। कांग्रेस के नेतृत्व में पंजाब का विकास बिल्कुल खत्म हो गया था और नई आप पार्टी की सरकार में भी जालंधर में कोई भी विकास नहीं किया गया। उन्होंने वादा किया कि जो विकास 9 साल में नहीं हुआ भाजपा इलेक्शन के बाद वे विकास 9 महीने में करेगी। आप सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा पंजाब प्रधान और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि आप सरकार ने अपना कोई वायदा पूरा नहीं किया।

    पंजाब के लोगों ने बदलाव के मोह पर आम आदमी पार्टी को एक मौका दिया था। लेकिन पंजाब के लोगों का वह मोहभंग हो गया है और इस सवाल वह भाजपा को जिताएंगे। साथ ही लॉ और आर्डर की बात करते पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ जाती है वहां रुक विकास रुक जाता है। आज पंजाब के लोग भी यूपी जैसी कानून व्यवस्था की मांग करते हैं, इसलिए वह भाजपा को मौका देंगे। जिस तरह से मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग शुरू की है। वैसे ही पंजाब में जीतने के बाद हम भी वही काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में पहली बार अकेले चुनाव लड़ रही है और अकेले ही जीतेगी। भाजपा के जालंधर वैस्ट से दिग्गज लीडर मोहिंदर भगत पार्टी के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत के पिता जनसंघ से जुड़े रहे और भाजपा में उन्होंने सेवा की, पार्टी उनका सम्मान करती है लेकिन एक नेता के जाने से वेस्ट विधानसभा में पार्टी का कैडर खत्म नहीं हो जाता क्योंकि नेता नहीं वोटर भाजपा का आधार हैं। 

  • पंजाबः भाजपा युवा विंग में शामिल इस नेता ने की आत्‍महत्‍या

    पंजाबः भाजपा युवा विंग में शामिल इस नेता ने की आत्‍महत्‍या

    फतेहगढ़ साहिबः अमलोह के पूर्व कैबिनेट मंत्री काका रणदीप सिंह के नजदीकी रहे युवा नेता शरण भट्टी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। शरण भट्टी मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी के युवा विंग में काम कर रहे थे। उसने आत्महत्या करने का कारण बिजनेसमैन में सहयोगी एवं कुछ दोस्तों को बताया है। उसने आत्महत्या मंडी गोविंदगढ़ के जीआरपी थाने के अधीन की है और इसकी कार्यवाही भी मंडी गोविंदगढ़ थाने की पुलिस कर रही है थाने के एसएचओ गुरदर्शन सिंह ने बताया कि शरण भट्टी के परिवार को सूचना देकर बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


    मिली जानकारी के मुताबिक आत्महत्या करने से पहले शरण भट्टी ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट डालकर बताया कि बिजनेस में उसके सहयोगियों ने पिछले 1 महीने से उसको मानसिक तौर पर परेशान किया हुआ था। इसके अलावा गांव के सरपंच एवं एक निजी यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारी ने भी उसको धोखा दिया है जिसके कारण को आत्महत्या कर रहा है। इसके साथ ही उसने अपनी पोस्ट में यह भी चेतावनी दी है कि वह जिन लोगों के कारण आत्महत्या कर रहा है उसकी पूरी जानकारी एवं नाम भी बता कर ही जाएगा।

  • जालंधरः सीएम मान के साथ केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे मोहिंदर भगत! जल्द खोल सकते है भाजपा की पोल

    जालंधरः सीएम मान के साथ केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंचे मोहिंदर भगत! जल्द खोल सकते है भाजपा की पोल

    जालंधर,वरुण/हर्षः वेस्ट हलके से मोहिंदर भगत के आप में शामिल होने के बाद भाजपा में सियासयत गर्मा गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज आप नेता मोहिंदर भगत आप सुप्रीमो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम भगवंत मान भी आज दिल्ली दौरे पर है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि दिल्ली मेें अरविंद केजरीवाल के साथ मोहिंदर भगत की सीएम मान मुलाकात करवा सकते है। जिसमें भगत समाज और जनता की भलाई के लिए और उनकी समस्याओं के संबंधी चर्चा की जा सकती है। बता दें कि बीते दिन ही मोहिंदर भगत को सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी में शामिल करवाया था। जिसके कुछ देर बाद ही उनके पिता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित मनोरजंन कालिया और केडी भंडारी ने प्रेस वार्ता की।

    इस दौरान पिता ने भावुक होकर कहा कि बेटे को बहकाया गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं भाजपा के साथ हूं। इस मामले के बाद मोहिंदर भगत ने भाजपा पर पलटवार किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वह किसी के बहकावे में आकर पार्टी बदलने के अपने पिता चुन्नी लाल भगत के आरोप पर महिंद्र भड़क गए है। भाजपा पर पलटवार करते हुए महिंद्र भगत ने कहा कि उनके 90 वर्षीय पिता को भाजपा नेताओं ने घर आकर गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि मैं वापस आकर परेशान करने वाले भाजपा नेताओं के नाम उजागर करूंगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी ने नहीं बहकाया है, अपितु वह सोच-समझकर नई पार्टी में शामिल हुए हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि वह भाजपा के किन नेताओं को पोल खोलेंगे। 

  • पंजाबः 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, क्राइम सेल का इंचार्ज लाइन हाजिर, जाने मामला

    पंजाबः 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, क्राइम सेल का इंचार्ज लाइन हाजिर, जाने मामला

    चंडीगढ़ः जींद में आईपीएल पर सट्टा लगाते कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  उक्त काबू किए गए आरोपियों से रिश्वत मांगने के मामले में पुलिस ने अपने कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल-24 के 3 कॉन्स्टेबलों को सस्पेंड किया गया है। वहीं क्राइम सेल के इंचार्ज, इंस्पेक्टर नरेंदर पटियाल को लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि, फिलहाल सट्‌टेबाज युवकों के मामले में डीएसपी दविंदर शर्मा की कोई भूमिका सामने नहीं आई है।  दरअसल, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने 13 अप्रैल की रात जींद के कुछ युवकों को सट्‌टेबाजी के आरोप में पकड़ा था। लेकिन किसी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर दी गई। मामला संज्ञान में आने पर SSP ने जांच की तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। इसके तुरंत बाद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, सट्‌टेबाजों और पुलिस की इस डील में सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन किसी एक व्यक्ति द्वारा गलती से किसी अधिकारी के पास मैसेज चला गया। मोबाइल स्क्रीन पर पहुंचे मैसेज और कंट्रोल रूम की कॉल के अलावा एक उच्चाधिकारी के कानों तक भी पूरे मामले की जानकारी पहुंची। मोबाइल पर आए मैसेज ने डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की पोल खोल कर रख दी। सस्पेंड हुए कॉन्स्टेबलों में मंजीत, संदीप और हंसराज शामिल हैं। वहीं आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता के मद्देनजर एसपी सिटी मृदुल स्पेशल रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप काफी गंभीर है।

    यही कारण है कि कल देर शाम संज्ञान में आए मामले की प्राथमिक जांच के तुरंत बाद आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला संज्ञान में आने पर यूटी पुलिस विभाग के डीएसपी से लेकर डीजीपी तक हैरत में पड़े हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन का केस दर्ज किया जाना था। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की साख बचाने के लिए उच्च पदस्थ अधिकारियों ने केस दर्ज करने की कार्रवाई से गुरेज किया। लेकिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੀ ਦਹਿਸ਼ਤ,12 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ 8 ਨੂੰ ਵੱਡਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੀ ਦਹਿਸ਼ਤ,12 ਘੰਟਿਆਂ ਦੌਰਾਨ 8 ਨੂੰ ਵੱਡਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੀ ਦਹਿਸ਼ਤ ਮੁੜ ਤੋਂ ਵਧਣ ਲੱਗ ਪਈ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਆਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਵੱਖ ਵੱਖ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵਿੱਚ 8 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਢ ਕੇ ਜ਼ਖਮੀ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਪਹਿਲੀ ਘਟਨਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਹਿਰਾਮਪੁਰ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਹੈਲਥ ਕਲੱਬ ਵਾਲੀ ਗਲੀ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਜਿਥੇ ਕੱਲ ਸ਼ਾਮ 6 ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਚਾਰ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੇ ਝੁੰਡ ਨੇ ਗਲੀ ਵਿੱਚੋਂ ਗੁਜ਼ਰਦੇ ਕਈ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ। ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੇ ਇਸ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ 6 ‌ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਣ ਦੀ ਖਬਰ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚ ਇਕ ਔਰਤ ਤੇ ਇੱਕ ਤਿੰਨ ਸਾਲ ਦਾ ਮਾਸੂਮ ਬੱਚਾ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ।

    ਦੂਸਰੀ ਘਟਨਾ ਵਿੱਚ ਸਵੇਰੇ ਤੜਕਸਾਰ ਜੇਲ੍ਹ ਰੋਡ ਤੇ ਸੈਰ ਕਰ ਰਹੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਉਥੇ ਗੈਰਜ ਵਿੱਚੋ ਆਪਣੀ ਕਾਰ ਲੈਣ ਆਏ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ਤੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ‌ ਨੇ ਵੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਆ ਕੇ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਪਰ ਕੁੱਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਵੀ ਪੈ ਗਏ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵੀ ਦੰਦ ਲਗਾ ਦਿੱਤੇ। ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇਸ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪੱਤਰ ਲਿਖ ਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨੂੰ ਵੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।

    ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਸਾਲ ਭਰ ਪਹਿਲਾਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੀ ਨਸਬੰਦੀ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਕੋਈ ਸਿੱਟਾ ਨਿਕਲਦਾ ਨਜ਼ਰ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਉਸ ਸਮੇਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਨੂੰ ਫੜ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਨਸਬੰਦੀ ਕਰਨ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਸਨ ਅਤੇ ਨਸਬੰਦੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਸੜਕ ਤੇ ਛੱਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਅਵਾਰਾ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਦਿਨ-ਬ -ਦਿਨ ਵਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲਗਭਗ ਹਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਕੁੱਤੇ ਝੁੰਡ ਬਣਾ ਕੇ ਘੁੰਮਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ਰੈਬੀਜ ਦੇ ਇੰਜੈਕਸ਼ਨ ਕੁੱਤਿਆਂ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਲਗਵਾਉਣੇ ਪੈਂਦੇ ਹਨ ਕਿਉਂਕਿ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬੱਬਰੀ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਲੱਗਭਗ 4 ਕਿਲੋਮੀਟਰ ਦੀ ਦੂਰੀ ਤੇ ਸਥਿਤ ਹੈ।

  • पंजाबः विधानसभा में नए नियम लागू, कोठी आवंटन के बाद मंत्रियों को खाली करना होगा विधायक का फ्लैट

    पंजाबः विधानसभा में नए नियम लागू, कोठी आवंटन के बाद मंत्रियों को खाली करना होगा विधायक का फ्लैट

    चंडीगढ़ः कैबिनेट मंत्री अब दोनों हाथों में लड्डू नहीं पकड़ सकेंगे। पंजाब विधानसभा ने नए नियम बनाए हैं जिसके तहत अब कैबिनेट मंत्री सिर्फ सरकारी आवास ही रख सकेंगे। पहले ऐसा होता था कि मंत्री सरकारी आवास लेते थे और विधायक का फ्लैट भी रखते थे। अब जैसे ही कैबिनेट मंत्री को घर मिलेगा। उन्हें 15 दिन के अंदर फ्लैट खाली करना होगा। पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने अब नियमों में संशोधन किया है। पंजाब विधान सभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधान सभा अध्यक्ष द्वारा पंजाब विधान सभा (विधायकों के फ्लैटों, नौकर क्वार्टरों और मोटर गैरेज का आवंटन) नियम 1971 में संशोधन कर नए नियम बनाए गए हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार जब किसी मंत्री को सरकारी फ्लैट आवंटित किया जाता है तो उसे 15 दिन के भीतर मौजूदा फ्लैट खाली करना होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में अगले 15 दिनों के लिए दोगुना किराया वसूला जाएगा।

    नए नियमों के मुताबिक अगर एक महीने के बाद भी वजीर द्वारा फ्लैट खाली नहीं किया जाता है तो उसे तय किराए का 160 गुना देना होगा। जानकारी के मुताबिक, फ्लैट का किराया करीब 250 रुपए महीना है। अगर वजीर एक महीने बाद भी फ्लैट खाली नहीं करता है तो उसे करीब 40 हजार रुपए प्रतिमाह किराया देना होगा। गौरतलब है कि ये नियम पूर्व विधायकों के लिए पहले से मौजूद थे, लेकिन कैबिनेट मंत्रियों द्वारा फ्लैट रखने के मामले में कोई नियम नहीं था। अब कैबिनेट मंत्री सिर्फ सरकारी आवास या फ्लैट ही रख सकेंगे। एक ही समय में दो सुविधाएं उपलब्ध नहीं होंगी। पंजाब विधानसभा की हाउस कमेटी ने इसकी सिफारिश की थी। पंजाब के विधायकों के लिए 64 फ्लैट मौजूद हैं, जिनमें से 26 फ्लैट पंजाब सरकार के हैं जबकि 38 फ्लैट यूटी के हैं। बाकी विधायकों को एमएलए हॉस्टल में कमरे आवंटित किए गए हैं। बता दें कि एक साल पहले जब आप पंजाब में सत्ता में आई थी, तो अधिकांश पूर्व विधायकों ने अपने फ्लैट खाली नहीं किए थे और उन्हें बार-बार फटकार लगाई गई थी।

    अधिकांश विधायकों को जुर्माना और अधिक किराया भी भुगतना पड़ा था। पिछले समय दौरान यह चलन रहा है कि विधायकों ने अपने करीबियों को फ्लैट दिए गए थे, जबकि उनका अपना आवास कहीं और होता था। पूर्व में सरकार को पूर्व विधायकों से फ्लैट खाली कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पहले मंत्री एक ही समय में दो आवास रखते थे। जिसके कारण अधिकांश विधायक फ्लैट से वचिंत रह जाते थे। उन्होंने कहा कि अब नए नियमों के अनुसार वजीर एक ही आवास सुविधा का हकदार होगा। वजीर होने के नाते वह सरकारी आवास से अलग फ्लैट नहीं रख सकेगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਿਸਾਖੀ ਦਾ ਮੇਲਾ ਵੇਖਣ ਆਏ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਿਸਾਖੀ ਦਾ ਮੇਲਾ ਵੇਖਣ ਆਏ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਡੋਰੀ ਵਿਚ ਲੱਗੇ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਪੁਰਾਣਾ ਸ਼ਾਲਾ ਤੋਂ ਮੇਲਾ ਦੇਖਣ ਆਏ ਇਕ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਵਿਫਟ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਪੂਰੇ ਮੇਲੇ ਵਿਚ ਹਫੜਾ-ਦਫੜੀ ਮਚ ਗਈ। ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਸਮੇਂ ਗੱਡੀ ਵਿਚ ਤਿੰਨ ਬੱਚੇ ਅਤੇ ਕੁਝ ਔਰਤਾਂ ਵੀ ਸਵਾਰ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬੜੀ ਮੁਸ਼ਕਲ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਫੋਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਗੱਡੀ ਨੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ, ਪਰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਗੱਡੀ ਸੜ ਕੇ ਸਵਾਹ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ। ਖੁਸ਼-ਕਿਸਮਤੀ ਰਹੀ ਕਿ ਇਸ ਘਟਨਾ ਵਿਚ ਕਿਸੇ ਦਾ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਪੁਰਾਣਾ ਸ਼ਾਲਾ ਦੇ ਰਹੀਣ ਵਾਲੇ ਪੀੜਤ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਿੰਡ ਪੁਰਾਣਾ ਸ਼ਾਲਾ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਅਰਥ ਜਿਲ੍ਹਾ ਨਾਲ ਪੰਡੋਰੀ ਧਾਮ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇ ਵਿਸਾਖੀ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਮੇਲਾ ਵੇਖਣ ਆਇਆ ਸੀ ਤਾਂ ਗਿਆਰਾਂ ਵਜੇ ਉਹ ਸਵੇਰੇ ਇਥੇ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ ਅਤੇ ਵਾਪਸ ਜਾਣ ਵਾਸਤੇ ਜਦ ਉਹ ਕਾਰ ਵਿਚ ਬੈਠੇ ਤਾ ਅਚਾਨਕ ਦੇਖਦੇ ਹੀ ਦੇਖਦੇ ਮਿੰਟਾਂ ਸਕਿੰਟਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅਸੀਂ ਭੱਜ ਕੇ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ ਲੇਕਿਨ ਸਾਡੀ ਸਾਰੀ ਕਾਰ ਕੇ ਸਵਾਹ ਹੋ ਗਈ । ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਹੈ ਕਿ ਹੋਰ ਵੀ ਇੱਥੇ ਕਾਰਾਂ ਖੜ੍ਹੀਆਂ ਸਨ ਪਰ ਮੇਰੀ ਕਾਰ ਥੱਲੇ ਕਿਸੇ ਨੇ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਬੀੜੀ ਗਿਗਰਟ ਸੁਟੀ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗੀ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਮੇਰਾ ਲੱਗਭਗ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਿਆਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਉਪਰ ਲਿਆ ਸੀ ਅਜੇ ਵੀ ਕਾਰ ਦੀਆਂ ਕਿਸਤਾ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਉਸ ਨੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਤੂੰ ਬੁਹਾਰਨਾ ਗਾਇਕੀ ਮੇਰਾ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਿਆਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਮੇਰੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਓਥੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁਰਾਣਾ ਸ਼ਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਡੋਰੀ ਧਾਮ ਵਿਖੇ ਮੇਲਾ ਵੇਖਣ ਆਏ ਪਿੰਡ ਪੁਰਾਣਾ ਸ਼ਾਲਾ ਦੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗੀ ਹੈ ਅਸੀਂ ਅੱਗ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾ ਰਹੇ  ਹਾਂ ਕਿਵੇਂ ਅੱਗ ਲੱਗੀ ਹੈ, ਲੇਕਿਨ  ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਦੀ ਸਾਰੀ ਕਾਰ ਸੜ ਕੇ ਸਵਾਹ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ।