Blog

  • पंजाब : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

    होशियारपुर : टांडा में बीती देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुखविंदर कुमार साबी पाल निवासी गांव पुल पुख्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के भाई सत्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया की भाई के घर आते समय गांव मियानी सड़क पर किसी अन्य वाहन चालक द्वारा इसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस और हमारे द्वारा मौके पर पहुंच का उसे सिविल अस्पताल लाया गया। इस मामले में अब टांडा पुलिस ने अज्ञात वाहन वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ओर घटना स्थल के आस पास l सीसीटीवी को खंगालने में जुट गई।

  • जालंधरः ट्रक यूनियन का प्रधान हैप्पी संधू गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ट्रक यूनियन के द्वारा बीते दिन हड़ताल करने के बाद ट्रक यूनियन के सूबा प्रधान हैप्पी संधू ने देर रात हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया था। इस मामले में आज पुलिस द्वारा हैप्पी संधू को काबू करने के लिए दबिश दी गई थी। जिसके बाद अब पुलिस ने हैप्पी संधू को गिरफ्तार कर लिया है।

    दरअसल, बीते दिन हैप्पी संधू ने वीडियो जारी करके आज रामामंडी चौंक में धरना देने का ऐलान किया था। इस दौरान वीडियो में हैप्पी ने कहा था कि उनका किसी से कोई समझौता नहीं हुआ है। हैप्पी के इस बयान के बाद आज पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने तुरंत धरने को लेकर खुद कमान संभाली और रामामंडी में भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूनियन द्वारा कोई धरना नहीं लगाया जाएंगा उनकी यूनियन के साथ बात हो गई है और धरना ना लगाए जाने को लेकर समझौता हो गया है।  

  • जालंधरः अब इस एसोसिएशन ने रेल रोको आंदोलन का किया ऐलान 

    जालंधर, ENS: पंजाब नेत्रहीन युवक एसोसिएशन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान रेल रोको आदोंलन का ऐलान किया है। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन कुलदीप सिंह कहां कि पंजाब सरकार अलग अलग पदों में खाली पड़ी दिव्यांगों के लिए 920 नौकरियां का सरकार उन्हें नहीं दे रही। कुलदीप सिंह ने नौकरियों के साथ सरकार के आगे अपनी और मांगे रखी, जिसमें सरकार उन्हें एक हजार रूपए पेंशन बढ़ाकर 2500 रूपए करे। जमालपुर बरेल भवन स्कूल का नाम बदलकर लुई बरेल भवन स्कूल के नाम पर रखे और विकलांगता भत्ता एक हजार से बढ़ाकर दो हजार प्रति कर्मचारी किया जाए।

    उन्हेंने कहां कि सरकार उन्हें नजर अदाज कर रही है, जिस कारण चार दिसंबर फिल्लौर से नूरमहल गेट पर सुबह 11 बजे रेल रोकों आंदोलन किया जाएगा। कुलदीप सिंह ने कहां कि इसकी सूचना पहले ही चीफ सेक्रटरी और सरकार के सभी विभागों में दी जा चुकी है न्होंने कहा कि अगर सरकार उन्हें नौकरियां देने का आश्वासन दे देती है तो वह रेल रोको आंदोलन नही करेंगे और कहां कि यदि आंदोलन के दौरान किसी भी विकलांग व्यक्ति या साथी को जान-माल की हानि होती है, या कोई लाइन टूटती है, तो इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार होगी।

  • घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, देखें CCTV

    वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची

    हरियाणा :  गुरुग्राम में एक घर में बुधवार सुबह तेंदुआ घुस गया। जिससे हड़कंप मच गया। अभी घर में ही तेंदुआ छिपा हुआ है इसकी सूचना मिलने के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। उसे रेस्क्यू करने के लिए ऑपरेशन जारी है।

    गुरुग्राम के नरसिंहपुर गांव में सुबह 6 बजे महेश नाम के ग्रामीण ने तेंदुए को देखा था। उसने इसकी सूचना गुरुग्राम पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर गुरुग्राम पुलिस समेत वाइल्ड लाइफ की टीम मौके पर पहुंची। हालाकि अभी तक तेंदुए ने किसी पर भी हमला नहीं किया है।

  • पंजाब : युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जलालाबाद : जलालाबाद हलके के सीमावर्ती गांव बलेल के हंसल में 28 वर्षीय अमनदीप सिंह ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अमनदीप सिंह की शादी छह साल पहले गांव अमीर खास में हुई थी और पिछले दो-तीन महीने से उसकी पत्नी अपने माता-पिता के पास गुस्से में बैठी थी।

    इसके बाद कई बार पंचायत को लेकर मामला थाने तक पहुंचा और थाने में लड़के के ससुर परिवार ने भरी पंचायत में अपने दामाद को बेइज्जत किया, जिसके बाद अमनदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

    मृतक अमनदीप की मां और पिता, बहन और जीजा ने आरोप लगाया है कि वे उनसे तलाक और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे जो वे नहीं दे सके। लड़की के परिवार और लड़की ने एक नहीं सुनी जिसके बाद लड़के ने डिप्रेशन में आकर एसा खोफनाक कदम उठाया।  परिवार का कहना है कि इसके बाद अमीर खास थाने में छह लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

  • पेट्रोल ना मिलने पर बाइक छोड़ घोड़े पर निकला Zomato का डिलीवरी ब्वॉय, वीडियो वायरल

    हैदराबादः देश भर में पेट्रोल की किल्लत के चलते जहां बीते दिन लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं लोगों ने पेट्रोल ना मिलने को लेकर जुगाड़ लगाने शुरू कर दिए। ऐसा ही एक मामला चंचलगुड़ा से सामने आया है। जहां एक युवक जोमैटो की डिलीवरी ब्वॉय पेट्रोल ना मिलने के कारण बाइक छोड़कर घोड़े पर डिलीवरी करने के लिए निकल पड़ा। इसी बीच सोशल मीडिया पर उसकी एक वीडियो खूब हो रही है। वायरल होने वाले इस वीडियो ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है। दरअसल, वीडियो में दिखाया गया है कि युवक घोड़े पर सवार होकर जोमैटो की डिलीवरी कर रहा है। जब उस युवक से राह में मिले लोगों ने कारण पूछा, तो उसने बताया कि पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन के कारण उसे बाइक पर पेट्रोल भरवाने में समय लगता था, इसलिए उसने घोड़े का सहारा लिया। उसने कहा, “पेट्रोल की कमी के कारण हड़ताल के दिनों में बाइक से पेट्रोल भरवाना मुश्किल हो जाता है, इसलिए मैंने घोड़े का इस्तेमाल किया।” 

    इस अनोखे तरीके से डिलीवरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस युवक की उन्नत सोच की सराहना कर रहे हैं। यह घटना उस समय की है, जब केंद्र सरकार ने हिट एंड रन केस में नए प्रावधान लागू किए हैं, जिसके तहत 7 लाख तक का जुर्माना और 10 साल तक की कारावास की सजा है। हालांकि, इस कानून के खिलाफ आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में हड़ताल हो रही है। इसी बीच, पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण हड़ताल के दिनों में कई पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। सरकार ने तो यह बताया है कि नया कानून जल्दी लागू नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद लोग पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में बाधा का सामना कर रहे हैं। इस समय, युवक की जज्बा और उन्नत सोच की सराहना हो रही है, और लोग उसे सोशल मीडिया पर बधाईयाँ भेज रहे हैं।

  • 18 साल से कम उम्र के बच्चों के कार-स्कूटी चलाने पर रोक, होगी 3 साल की सजा, आदेश जारी

    लखनऊः उत्तर प्रदेश में अब 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर और किशोरियों पर 2 पहिया या फिर 4 पहिया वाहन चलाने के लिए पूर्ण प्रतिबंध लग गया है। यदि कोई वाहन स्वामी 18 वर्ष से कम उम्र के बालक और बालिकाओं को वाहन चलाने के लिए देता है, तो उसे 3 साल की जेल की सजा और 25 हजार के जुर्माना से दंडित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ सुचिता चतुर्वेदी कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के एक्टिवा, मोटरसाइकिल व अन्य वाहन चलाने से अनेक दुर्घटनाएं हो रही है।

    के.जी.एम.यू. और लोहिया संस्थान के विशेषज्ञों के माध्यम से आंकड़ों के अनुसार सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 40 प्रतिशत नाबालिग बच्चे होते हैं, जिनकी आयु 12 से 18 वर्ष के बीच की होती है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाये जाने पर रोक लगाये जाने हेतु कानून का कड़ाई से अनुपालन कराया जाये तथा समस्त शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी/निजी / मदरसा आदि) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाये और मोटर यान अधिनियम की जानकारी दी जाए।

  • जालंधरः सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर आया बड़ा फैसला

    जालंधर, ENS: पंजाब में आज सरकारी बसों के कर्मियों द्वारा हड़ताल करने का ऐलान किया गया था। वहीं सरकारी कर्मियों द्वारा 2 घंटे की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हड़ताल स्थगित कर दी गई है। पंजाब में इस रूट पर करीब 3300 बसें चलती हैं, जिससे बसें बंद होने पर लोगों को काफी परेशानी होती, लेकिन यह फैसला वापस ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा ‘हिट एंड रन’ मामले को लेकर सरकार द्वारा बिल वापस लेने के बाद ड्राइवरों ने हड़ताल टालने का फैसला किया है। हालांकि ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली जाएगी, जिसमें विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

  • जालंधरः रामामंडी चौंक पर धरने को लेकर CP Swapan Sharma का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    भारी पुलिस फोर्स तैनात

    जालंधर, ENS: हिट एंड रन मामले में नए कानून को लेकर सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच अभी कोई सुलह नहीं हुई। इस संबंध में आज सुबह 11 बजे रामा मंडी चौक में कर्मियों ने धरना लगाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर रामामंडी चौंक पर सीपी स्वप्न शर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले को लेकर सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर के साथ बात हो गई है, कोई धरना नहीं लगाया जाएगा।

    इस मामले को लेकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के डिविजनल रिटेल सेल्स हेड राजन बेरी ने बताया कि जालंधर के सूच्ची पिंड से माझा, दोआबा को यहां से पेट्रोल सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि रोपड़, मोगा, लुधियाना सहित कुछ अन्य जगहों पर भी यहीं से पेट्रोल  सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि कल ही उनकी टीम ने 270 ऑयल के ट्रैंकर ऑन कर दिए थे। जिसके चलते सुबह लोगों को आ रही किल्लत शाम तक ठीक हो गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब सब पंपों पर पेट्रोल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रात 12.30 बजे तक उन्होंने खुद तेल मुहैय्या करवाया। इस दौरान कल तेल की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि तेल की कोई कमी नहीं थी। उन्हें टैंकर के ड्राइवरों की दिक्कत आ रही थी। जिसके चलते लोगों में पैनिक की स्थिति बन गई थी। 

    वहीं दूसरी ओर सीपी स्वप्न शर्मा ने कहा कि देर रात केंद्र सरकार और पंजाब सरकार ने मीटिंग के बाद ऐलान कर दिया है कि अभी हिंट एंड रन के मामले में कानून नहीं बना है। उन्होंने कहा कि जब भी कानून बनाया जाएगा, ट्रांसपोर्ट्स के साथ मिलकर इसके बारे में फैसला लिया जाएगा। वहीं आज रामामंडी चौंक पर धरने को लेकर उन्होंने कहा कि स्थिति ठीक है, कोई भी धरना नहीं लगाया जा रहा। ट्रांसपोर्टर के साथ उनकी बात हो गई और दोनों में धरना ना लगाने को लेकर सहमति बन गई है।

    बता दें कि इससे पहले ट्रांसपोर्टरों ने जालंधर और 5 जनवरी को फिल्लौर में ट्रक ऑपरेटरों का इकट्ठ करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने काले कानून तो खत्म नहीं किए। लेकिन कुछ सरकार समर्थक ऑपरेटर जानबूझकर हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर रहे हैं। ऑल पंजाब ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष हैप्पी संधू ने कहा है कि उनकी यूनियन ने केंद्र द्वारा ड्राइवरों के खिलाफ बनाए गए काले कानून के खिलाफ कोई भी हड़ताल खत्म नहीं की है।

  • पटवारी-कानूनगो की हड़ताल: 3 दिन जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

    हरियाणा : आज से पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर हैं। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने 3 से 5 जनवरी तक हड़ताल का आह्वान किया है। पटवारी-कानूनगो इन दिनों में भूमि रिकॉर्ड से जुड़ा कोई काम नहीं करेंगे। बल्कि धरने पर बैठकर मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल के कारण जमीन पैमाइश, भूमि रिकार्ड, फसलों की वैरिफिकेशन आदि कार्य भी नहीं हो पाएंगे। लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि उनकी मांग है कि पटवारी-कानूनगो के बढ़ाए गए वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से नोटिफिकेशन व 25 जनवरी 2023 से वास्तविक रूप से लागू किया जाए।

    उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार की 3 साल से लंबित विभागीय परीक्षा व पटवारियों की स्थायी भर्ती आदि विभागीय समस्याओं को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी तो वे इस हड़ताल को आगे भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत प्रदेश के पटवारी व कानूनगो हड़ताल पर रहेंगे। फिलहाल 3 से 5 जनवरी तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे