Blog

  • पंजाबः अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    पंजाबः अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    11 पिस्तौलें, लाखों कि नकदी सहित 3 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने बटाला के फ़तेहढ़ चूड़ियाँ से 3 सदस्यों को गिरफ़्तार कर अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस गौरव यादव ने दी। 

    पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान बटाला के गाँव ठेठरके अनमोल सिंह, बटाला के गाँव गुरचक्क के करनदीप ईसा मसीह और बटाला के शाहपुर जाजन के जगरूप सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्ज़े में से 15 जींदा कारतूस और मैगज़ी सहित कुल 11 पिस्तौलें, जिन में. 32 बोर की 6 पिस्तौलें और .30 बोर की पाँच पिस्तौलें शामिल हैं, 2 लाख रुपए नकदी और एक सपलैंडर मोटरसाईकल, जिस का रजिस्ट्रेशन नंबर पी. बी. 18 पी 5023 है, निर्यात किया है। 

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि राज्ये में अपराधिक तत्वों को स्पलाई करने के लिए मध्य प्रदेश से ग़ैर- कानूनी हथियारों की तस्करी किये जाने की गुप्त सूचना पर तेज़ी के साथ कार्यवाही करते अमृतसर काउन्टर इंटेलिजेंस विंग की पुलिस टीमों ने विशेष आपरेशन चलाया और बटाला के फतेहगढ़ चूड़ियाँ से तीन मुलजिमों को उस समय काबू कर लिया, जब वह अपने मोटरसाईकल पर जा रहे थे। 

    डीजीपी गोरव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजिमों ने खुलासा किया है कि मध्य प्रदेश से हथियार और गोला बारूद खरीदने के लिए अमरीका आधारित उनके साथियों से ’हवाला’ के द्वारा पैसे भेजे जा रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमें पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने, हथियारों की खरीद और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए कोशिशें कर रही हैं। 

    प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अपने विरोधी गैंग के सदस्यों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। 

    इस सम्बन्धी पुलिस स्टेशन एस. एस. ओ. सी. अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा 25, भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धाराओं 109, 115, 120 और 120-बी और धन शोधन एक्ट की धाराओ 3 और 4 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 43 केस दर्ज किया गया है।

  • जालंधर : दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ADC को दिया मांग पत्र

    जालंधर : दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ADC को दिया मांग पत्र

    जालंधर, ENS: दमकल विभाग में लम्बे समय से काम कर रहे कर्मचारियों ने एसडीएम मांग पत्र दिया और उन्हें कहा कि पूरे पंजाब में 50 से अधिक फायर स्टेशन चालू हालत में हैं और वहां कर्मचारी लंबे समय से आउटसोर्स कर कच्ची ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को कई बार अपनी मांगों के बारे में सूचित किया है लेकिन सरकार ने इस मांग के संबंध में एक भी कदम नहीं उठाया है। यूनियन सदस्यों कुछ समय पहले विरोध प्रदर्शन किया था।

    जिसके बाद उनकी मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई थी, उन्होंने कहा लेकिन कोई समाधान नहीं निकला और बताया कि अब विभाग में 1350 फायरमैन और ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिसमें उन्हें पहल नहीं दी जा रही है। जिसके कारण वह अपनी सेवाएं छोड़ देसू माजरा मोहाली के नज़दीक सम्मानजनक तरीके से धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पूरे पंजाब में कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।

  • सप्तमी को उपरली भुड्ड, कैशाल विहार और मलगन मंदिर में हुआ माता का जागरण

    सप्तमी को उपरली भुड्ड, कैशाल विहार और मलगन मंदिर में हुआ माता का जागरण

    बददी/सचिन बैंसल : सप्तमी को बद्दी में जगह जगह माता के जागरण हुए। किशनपुरा पंचायत के उपरला भुड्ड, कैलाश विहार और मलगन माता मंदिर में माता के जागरण हुए। उपरला भुड़्ड में भजन गायक सूफी सागर, संजय सागर, लक्ष्मी व ज्योति एक से बढ़ कर एक भजन सुना कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध किया। इस मौके पर नगर परिषदके अध्यक्ष तरसेम चौधरी, भाजपा ने विधिचंद राणा भी विशेष रुप से उपस्थित रहे।  कैलाश विहार में नालागढ़ के हर्ष संगर ने माता के भजन सुना कर लोगों का मनोरंजन किया। वही मलगन माता मंदिर में स्थानीय कलाकारों ने माता की हाजिरी भरी। इस मौके  पर भव्य झांकियां भी निकाली गई। 
  • बीबीएन में दुर्गा अष्टमी में धूमधाम से मनाई

    बीबीएन में दुर्गा अष्टमी में धूमधाम से मनाई

    कन्या पूजन कर लोगों ने खोले उपवास


    बददी/सचिन बैंसल : बीबीएन में दुर्गा अष्टमी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने कंजक पूजना करके माता का आर्शिवाद प्राप्त किया। दुर्गा अष्टमी पर्व पर बीबीएन में कन्याओं की कमी खलती रही। एक कन्या ने कई कई घरों में प्रसाद ग्रहण किया। जिस घर में कन्याओं को पूजन हो रहा था वहां पर पहले ही कन्याओं को अपने घर ले जाने के लिए लोग कतार में लगे हुए थे। वहीं, बीबीएन के मंदिरों में भी अष्टमी को रौनक लगी रही। 

    बीबीएन में माता के मंदिरों को दुधिया प्रकाश से सजाया हुआ था। कुछ लोगो में मंदिर में कन्या पूजन कराया। मंदिर के बाहर कन्याएं  जमा थी। जिस पर कंपनी में काम करने वाले लोगों ने अपने उपवास खोलने से पहले मंदिर के बाहर खड़ी कन्याओं को पांव दोकर उन्हें प्रसाद दक्षिणा देकर आर्शिवाद लिया। बद्दी के प्राचीन मंदिर में सुबह से लोगों को दर्शनों के लिए कतारें लगी हुई थी। यहां पर नवरात्र शुरू होने से स्थानीय लोगों ने रामायण का अंखड पाठ शुरू किया हुआ है। जो दिन रात चला हुआ है। यह पाठ 9 दिन तक दिन रात चलता रहेगा। उसके बाद दसवें दिन यहां पर हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।  मंदिर के पुजारी मंहत प्यारे दास ने बताया कि यह पाठ दिन रात चला हुआ है और हर नवरात्रे में इस पाठ का किया जाता है। वहीं, मलगन  माता मंदिर में सप्तमी को जागरण हुआ और अष्टमी को लोगों ने माता के दर्शन कर आर्शिवाद प्राप्त किया। वहीं अधिवक्ता विशेषर शर्मा और अनुराधा शर्मा ने मंदिर में भंडारा दिया जिसमें क्षेत्र के लोगों ने माता का प्रसाद ग्रहण कर आर्शिवाद प्राप्त किया। 

  • पंजाब: 29 लाख रुपए लूट का आरोपी गिरफ्तार

    पंजाब: 29 लाख रुपए लूट का आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    फिरोजपुर: जिले में 29 लाख रुपए की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, 29 लाख रुपए लूट को अंजाम देने वाला लुटेरा पीड़ित का रिश्तेदार ही निकला। पुलिस ने जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस दौरान 1 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। 

    जानकारी के अनुसार पीड़ित ने रिश्तेदार को संभालने के लिए यह रकम दी थी। जोगिंदर सिंह ने दोस्त के साथ मिल कर लूट का ड्रामा रचा। बता दें कि ये उक्त घटना गुरुहरसहाय के गांव मोहनके उताड़ की है। बता दें कि सुनीता रानी पत्नी दविंदर पाल सिंह ने अपनी एक कोठी बेची थी। इसकी रकम 29 लाख रुपए गांव मोहनके उताड़ के निवासी भगवान सिंह के घर गत रात रखी गई थी। 

    जब सुनीता रानी अपने परिवार के साथ पैसे लेने आई तो वह अपने पैसे भगवान सिंह के घर बैठ कर गिन रहे थे। उसी समय 2 मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश लुटेरे आए और पिस्तौल की नोक पर सारी रकम लूट कर ले गए। मौके पर पहुंची थाना गुरहरसहाए की पुलिस कार्रवाई में जुट गई। जिस घर में यह लूट हुई है उस घर के पारिवारिक मेंबरों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया और उनके पास से घटना संबंधी पूरी जानकारी ली गई थी।

  • जालंधर: श्री देवी तालाब मंदिर के पास युवक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर हुए फरार

    जालंधर: श्री देवी तालाब मंदिर के पास युवक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर हुए फरार

    पीछा करने निकला ऑटो चालक 200 रुपए लेकर हुआ फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर के पास से सामने आया है। जहां आज सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार 3 लुटेरों ने एक व्यक्ति से उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। मंदिर के पास काफी भीड़ थी। वह जब साइड पर पहुंचा तो वह ऑटो के पास रुका। अभी ऑटो चालक से बात कर ही रहा था कि इतने में बाइक पर सवार होकर 3 युवक आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पीड़ित ने एक ऑटो चालक को 200 रुपए देकर आरोपियों का पीछा करने के लिए कहा लेकिन वह 200 रुपए लेकर फरार हो गया।

    पीड़ित ने दोपहर 1.30 बजे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई है। जब घटना हुई तब एरिया में काफी भीड़ थी। फिर भी आरोपी वारदात कर वहां से फरार हो गए। पुलिस को दिए गए बयानों में सुच्ची पिंड के रहने वाले शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह रविवार को कन्या पूजन के बाद अपने घर से श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के लिए निकले थे। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, घटना स्थल के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

  • BSF ਨੇ 3 ਪੈਕੇਟ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ

    BSF ਨੇ 3 ਪੈਕੇਟ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ : ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਨ ਸਰਹੱਦ ਸੈਕਟਰ ਖੇਮਕਰਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਸਤਗੜ੍ਹ ਦੇ ਬਾਹਰਵਾਰ ਖੇਤਾਂ ‘ਚੋਂ ਬੀਐਸਐੱਫ ਦੀ 101 ਬਟਾਲੀਅਨ ਨੂੰ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਤਿੰਨ ਪੈਕੇਟ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ। ਇਸ ਸਬੰਧ ‘ਚ ਪ੍ਰਾਪਤ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੁੱਧਵਾਰ ਰਾਤ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਬੀਐਸਐੱਫ ਨੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਡਰੋਨ ਦੀ ਆਮਦ ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਵੀਰਵਾਰ ਖੇਤਾਂ ‘ਚੋਂ ਟੁੱਟੀ ਹਾਲਤ ‘ਚ ਡਰੋਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਸੀ।

    ਇਸ ਸਬੰਧ ‘ਚ ਉਸ ਦਿਨ ਤੋਂ ਬੀਐਸਐੱਫ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਛਾਣਬੀਣ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਐਤਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਪਿੰਡ ਮਸਤਗੜ੍ਹ ਨਜ਼ਦੀਕ ਬੀਐਸਐੱਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਖੇਪ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਥਾਣਾ ਖੇਮਕਰਨ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • भूलकर भी न खिलाएं बच्चों को ये 5 तरह के Foods

    भूलकर भी न खिलाएं बच्चों को ये 5 तरह के Foods

    नई दिल्लीः आपके बच्चों की सेहत और विकास कैसे होगा ये काफी हद तक इस बात पर डिपेंड करता है कि आप अपने लाडले और लाडलियों को कैसे फूड्स खाने को दे रहे हैं। बच्चों को आप कितनी भी हेल्दी डाइट खिलाने की कोशिश क्यों न करें उन्हें कई तरह के जंक और फास्ट फूड्स पसंद आते हैं। भले ही आप उनसे कितना भी प्यार क्यों न करते हैं, लेकिन उनकी जिद के आगे बिलकुल भी न झुकें वरना सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि हमें अपने छोटे बच्चों को क्या-क्या नहीं खिलाना चाहिए।

    1. कोल्ड ड्रिंक्स को देखकर बच्चों का मन काफी ज्यादा मचलता है। अक्सर वो बड़ों को देख ऐसे पेय पदार्थ पीने की जिद करते हैं। इसमें चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिससे वजन का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल में इजाफा होना, दांत सड़ना और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

    2. अपने बच्चों के लिए फास्ट फूड को या तो सीमित कर लें इनका सेवन पूरी तरह बंद करा दें क्योंकि इनमें हद से ज्यादा अनहेल्दी फैट्स, सोडियम और शुगर की मात्रा होती है जो किड्स की सेहत को बुरी तरह नुकसान पहुंचाती है।

    3. चिप्स, बिस्किट और कई तरह के स्नैक्स का स्वाद बच्चों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है, लेकिन इन चीजों को अपने बच्चों की पहुंच से दूर रखें क्योंकि इसमें फैट, सोडियम और आर्टिफीशियल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है जो बच्चों की सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है।

    4. रोजाना नाश्ते में यूज होने वाला व्हाइट ब्रेड या इससे बनी सैंडविच बच्चों को काफी ज्यादा पसंद आती है, लेकिन इसको देर तक ताजा रखने के लिए नमक मिलाया जाता है। हाई सोडियम डाइट बच्चों के लिए अच्छे नहीं होते। इसके जगह होल ग्रेन की रोटी खाएं।

    5. मीठी कैंडी बच्चों की कमजोरी होती है, लेकिन मां-बाप को इस आदत पर लगाम लगानी चाहिए क्योंकि इससे बच्चों में मोटापा बढ़ जाता है और कई तरह के हेल्थ इश्यूज होते हैं। साथ ही ये दांतों की सड़न के लिए जिम्मेदार है।

  • जालंधर :  भक्तों ने धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, किया कंजक पूजन, देखें वीडियो

    जालंधर : भक्तों ने धूमधाम से मनाई दुर्गा अष्टमी, किया कंजक पूजन, देखें वीडियो

    जालंधर : शरद माह के पावन नवरात्रों के चलते आज मां दुर्गा के भक्तों ने अष्टमी पूजन कियाI मां गौरी की पूजा अर्था करते हुए कंजक पूजन किया व दुर्गा अष्टमी पर्व को मनाया। जहां भक्तों की ओर से घरों में कंजके बिठाई गई। वहीं मंदिरों में भी कंजक पूजन के बाद मां दुर्गा के समक्ष ज्योति जगाते हुए परिवार में समाज के सुख शांति की कामना की।

    पंडित किशन कुंडल शास्त्री ने बताया कि मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते से सभी कष्ट दूर होते है। जिसके चलते लोग कंजक पूजन करते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि विजयदशमी के पर्व पर मां काली माता मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। वह मंदिर में स्थापित मां काली के दर्शनों के लिए महिला एवं बच्चे भी दर्शन कर पाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦੁੱਖ ਨਿਵਾਰਨ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਸੁਣਾਈ ਸਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦੁੱਖ ਨਿਵਾਰਨ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਸੁਣਾਈ ਸਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਟਿਆਲਾ : ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਧੰਨ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀਆਂ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਥੋੜੇ ਥੋੜੇ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਹੋਣ ਦੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਿ ਸਿੱਖਾਂ ਦੇ ਹਿਰਦੇ ਵਲੂੰਧਰੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਇਹਨਾਂ ਬੇਅਦਬੀਆਂ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮਾਨਸਿਕ ਹਾਲਤ ਠੀਕ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਅਜਿਹਾ ਕਹਿ ਕੇ ਆਰੋਪੀ ਬੜੇ ਹੀ ਆਰਾਮ ਨਾਲ ਛੁੱਟ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਜਿਲਾ ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਹਲਗੜ੍ਹ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਇੱਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤੋੜਫੋੜ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਅੰਗ ਫਾੜ ਕੇ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਮਹਲਗੜ੍ਹ ਨੂੰ ਤਲਬ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਨਮੁੱਖ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਨ। ਜਿਸ ਤੇ ਚਲਦੇ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਚ ਹਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਇੱਕ ਮੈਂਬਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਨਮੁਖ ਪੇਸ਼ ਹੋ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਮਾਫੀ ਮੰਗੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਜਥੇਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਜ਼ਾ ਵੀ ਸੁਣਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਹੈ ਜੋ ਦਿਮਾਗੀ ਤੌਰ ਤੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੈ। ਉਸ ਦਾ ਦਿਮਾਗ ਸਿਰਫ 5% ਹੀ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਘਰ ਵਿਆਹ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਵਿਆਹ ਵਾਲੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਉਸ ਦਿਮਾਗੀ ਤੌਰ ਤੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਵਿੱਚ ਸੱਦਾ ਨਹੀਂ ਸੀ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਗੁੱਸੇ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਪਹਿਲਾ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਅੰਗ ਫਾੜੇ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਵੀ ਅੱਗ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਜਦੋਂ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਸੰਘਾਲੇ ਗਏ ਤਾਂ ਫਿਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੱਚਾਈ ਪਤਾ ਲੱਗੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਅਣਗਹਿਲੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ। ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦੁੱਖ ਨਿਵਾਰਨ ਸਾਹਿਬ ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਧਾਰਮਿਕ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੂਰੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਜੋੜੇ ਸਾਫ ਕਰਨ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਾਈ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਕਰਵਾ ਕੇ ਅਤੇ ਫਿਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਨਵੀਂ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ।