जालंधर: श्री देवी तालाब मंदिर के पास युवक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर हुए फरार

पीछा करने निकला ऑटो चालक 200 रुपए लेकर हुआ फरार

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर के पास से सामने आया है। जहां आज सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार 3 लुटेरों ने एक व्यक्ति से उसका फोन छीन लिया और फरार हो गए। मंदिर के पास काफी भीड़ थी। वह जब साइड पर पहुंचा तो वह ऑटो के पास रुका। अभी ऑटो चालक से बात कर ही रहा था कि इतने में बाइक पर सवार होकर 3 युवक आए और उसका फोन छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान पीड़ित ने एक ऑटो चालक को 200 रुपए देकर आरोपियों का पीछा करने के लिए कहा लेकिन वह 200 रुपए लेकर फरार हो गया।

पीड़ित ने दोपहर 1.30 बजे मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई है। जब घटना हुई तब एरिया में काफी भीड़ थी। फिर भी आरोपी वारदात कर वहां से फरार हो गए। पुलिस को दिए गए बयानों में सुच्ची पिंड के रहने वाले शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह रविवार को कन्या पूजन के बाद अपने घर से श्री देवी तालाब मंदिर में माथा टेकने के लिए निकले थे। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, घटना स्थल के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *