Blog

  • जालंधरः बीजेपी नेता पंडित ललित कुमार का निधन

    जालंधरः बीजेपी नेता पंडित ललित कुमार का निधन

    जालंधर/वरुणः जिले के सीनियर बीजेपी नेता ललित कुमार इस नश्वर संसार को छोड़कर प्रभु चरणों में विलीन हो गए। वह लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे। उनका लुधियाना के निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। आज शाम 4 बजे उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ। इस दुखःद समाचार से समाजिक और राजनीतिक खेमों में शोक की लहर फैल गई। ललित कुमार का हरनामदास पुरा में अंतिम संस्कार किया गया। एनकाउंटर परिवार भगवान से प्रार्थना करता है कि ललित कुमार की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

  • पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक: एसडीएम

    पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक: एसडीएम

    ऊना/सुशील पंडित: दीपावली पर्व पर ऊना शहर में कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल की विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की।
    एसडीएम ने एमसी ऊना, संतोषगढ़ व मैहतपुर-बसदेहड़ा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले सभी व्यापारियों को अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने दें। यदि कोई व्यापारी वर्ग अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ये सुनिश्चित करें कि रेड लाईट चैंक, पुराना बस अड्डा से हमीरपुर रोड की ओर यहां पर अनाधिकृत गाडियां न खड़ी की जाएं ताकि आम जनमानस के लिए व यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हों। 
    उन्होंने बताया कि एमसी ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा व संतोषगढ़ में पटाखों की विक्री के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। नगर परिषद ऊना के तहत पटाखों की विक्री के लिए रामलीला ग्राउंड, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत एमसी हाॅल मैहतपुर के बाहर तथा नगर परिषद संतोषगढ़ के अंतर्गत राम लीला मैदान संतोषगढ़ को चिन्हित किया है।

    एसडीएम ने ग्रीन पटाखों को लेकर जारी की हिदायतें

    एसडीएम ने कहा कि ग्रीन पटाखों को गैर-ज्वलनशील सामग्री से बने शेड में रखा जाए। ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए शेड एक दूसरे से कम से कम तीन मीटर और किसी भी संरक्षित कार्य से पचास मीटर की दूरी पर होना अनिवार्य है। शेड एक दूसरे के सामने नहीं होना चाहिए। शेड में सुरक्षा दूरी के भीतर तेल से जलने वाले लैंप, गैस लैंप या नग्न रोशनी का उपयोग नहीं किया जाएगा। प्रत्येक दुकान के लिए स्विच दीवार से सटे हुए हों और शेड की प्रत्येक पंक्ति के लिए एक मास्टर स्विच होना जरूरी है। किसी भी शेड के पचास मीटर के दायरे में हरित पटाखों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। आग की किसी भी घटना से निपटने के लिए दुकान/स्टॉल में पर्याप्त पानी उपलब्ध होना जरूरी है। दुकान में ग्रीन पटाखों को स्पार्क प्रूफ पात्र या मूल बाहरी पैकेट में होना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि संबंधित क्षेत्राधिकार के अनुविभागीय मजिस्ट्रेटों से लाइसेंस प्राप्त किए बिना किसी भी व्यक्ति द्वारा ग्रीन पटाखों का स्टॉक और बिक्री नहीं की जाएगी। अस्थायी लाइसेंस धारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ईज ऑफ र्डूइंग बिजनेस सर्विसेज के तहत भी आवेदन किया जा सकता है।
  • पंजाबः पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टरों के ठिकानों से किए हथियार बरामद

    पंजाबः पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टरों के ठिकानों से किए हथियार बरामद

    रोपड़: पंजाब में डीजीपी गौरव यादव द्वारा क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत  डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने जेल में बंद दो गैंगस्टरों के अलग-अलग ठिकानों से 6 पिस्टल बरामद की हैं। एक पिस्टल ऑस्ट्रिया निर्मित 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल, चाइना सीएफ-98 और 4 देशी बताई जा रही हैं।

    इसके साथ ही 315 बोर पिस्टल के साथ 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। डीआईजी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि तरणजीत सिंह उर्फ ​​तन्ना को एफआईआर संख्या 117 यू/एस 384, 120बी और 25 के मामले में आरोपी के रूप में नामित किया गया था, जिससे पूछताछ में पता चला कि तन्ना को पाकिस्तान स्थित आईएसवाईएफ प्रमुख लखबीर सिंह रोड़े द्वारा सीमा पार से तस्करी कर लाए गए 11 अत्याधुनिक हथियारों की खेप मिली थी, जिनमें से पुलिस ने 9 हथियार बरामद किए थे और दो अभी भी उसके पास हैं।

    एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि तरनजोत तन्ना के खुलासे पर पुलिस ने कपूरथला जेल से एक और गैंगस्टर जसपाल सिंह उर्फ ​​जस्सी को भी लाकर उसके एक सहयोगी लाडी के घर से दो देशी पिस्टल बरामद की। इस बरामदगी के साथ, सीआईए फतेहगढ़ साहिब की टीम ने पाकिस्तान से लखबीर रोडे द्वारा भेजे गए हथियार की खेप का पूरा हिस्सा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। गौरतलब है कि तरणजीत तन्ना का नाम हाल ही में जिला बठिंडा से जबरन वसूली के एक मामले में भी सामने आया था।

  • Post Office में E-Passbook सुविधा हुई शुरू, अब बिना नेट बैंकिंग के देख सकेंगे अपने खाते का विवरण 

    Post Office में E-Passbook सुविधा हुई शुरू, अब बिना नेट बैंकिंग के देख सकेंगे अपने खाते का विवरण 

    नई दिल्लीः पोस्ट ऑफिस की स्कीम बड़ी ही फायदेमंद स्कीम है। इस स्कीम में अधिकतर लोगों को भरोसा है, जहां ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहता है। लेकिन अब स्मॉल सेविंग्स स्कीम को लेकर अच्छी खबर आई है। अब कोई भी ग्राहक अपने खाते से जुड़ी जानकारी कहीं से भी प्राप्त कर सकेगा। यहां तक ​​कि नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग तक पहुंच के बिना भी इसका फायदा उठाया जा सकता है। यह ई-पासबुक सुविधा की शुरूआत के कारण संभव हुआ है। आइए जानते हैं क्या मिलेगा फायदा।

    डाक विभाग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि, ‘सक्षम प्राधिकारी ने ई-पासबुक सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। 12.10.2022 राष्ट्रीय (लघु) बचत योजना अकाउंट होल्डर्स को सिंपल और एडवांस डिजिटल सुविधाएं प्रदान करने के लिए।’ इस सुविधा की शुरुआत के साथ, डाकघर के स्मॉल सेविंग्स कस्टमर्स नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग एक्सेस की आवश्यकता के बिना, कभी भी, कहीं भी अकाउंट के विवरण तक पहुंच सकेंगे। अकाउंटहोल्डर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से ई-पासबुक सुविधा का इस्तेमाल कर सकता है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह सेवा नि:शुल्क उपलब्ध होगी।

    ई-पासबुक के तहत उपलब्ध सुविधाएं

    इस विकल्प में, उपयोगकर्ता सभी राष्ट्रीय बचत योजना खातों की शेष राशि देख सकता है।
    मिनी स्टेटमेंट पीओ सेविंग अकाउंट (पीओएसए), सुकन्या समृद्धि अकाउंट (एसएसए) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट (पीपीएफ) के लिए उपलब्ध होगा और इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य योजनाओं तक बढ़ाया जाएगा। लेनदेन प्रदर्शित किया जाएगा और मिनी स्टेटमेंट को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड किया जा सकता है।
    पूर्ण विवरण चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक निर्दिष्ट तिथि सीमा के लिए खाता विवरण उत्पन्न करने में सक्षम होगा।
    पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि खाते का बैलेंस कैसे चेक करें।
    -www.indiapost.gov.in या www.ippbonline.com पर दिए गए ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करें।
    मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें) लॉगिन करें) ओटीपी दर्ज करें) सबमिट करें।

    ई-पासबुक चुनें।

    योजना का प्रकार चुनें।
    खाता संख्या, पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
    जारी रखें और ओटीपी दर्ज करें।
    सत्यापित करें।
    विकल्प चुनें।
    बैलेंस पूछताछ।
    मिनी स्टेटमेंट।
    पूर्ण विवरण।
    ग्राहक द्वारा चुनी गई सेवा के आधार पर बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट या पूर्ण विवरण प्रदर्शित किया जाएगा।
    मिनी स्टेटमेंट और फुल स्टेटमेंट भी डाउनलोड किया जा सकता है।
    यदि दर्ज किया गया मोबाइल नंबर खाते से जुड़ा नहीं है, तो सिस्टम उचित त्रुटि संदेश देगा।
    ऐसे मामलों में खाताधारकों से अनुरोध किया जाता है कि वे उस डाकघर में जाकर अपने खाते से मोबाइल नंबर लिंक करें जहां खाता है।

  • बस में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    बस में विस्फोट, 11 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    अफ्रीका : अफ्रीकी देश माली में शुक्रवार को एक बस में विस्फोट होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, जिहादी हिंसा के गढ़ कहे जाने वाले मोप्ती इलाके यह हादसा हुआ। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी है। अभी किसी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। 

    वाहन का इस्तेमाल कर पहले भी किया गया हमला

    माली में अप्रैल माह में भी एक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस घटना में छह छह सैनिकों की मौत हो गई थी। साथ ही 14 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे आत्मघाती वाहनों का इस्तेमाल किया था। फायरब्रांड उपदेशक अमादौ कौफा से जुड़े एक समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह समूह, इस्लाम और मुसलमानों का समर्थन करने वाला ग्रुप है। सेना के तीन शिविर बाफो, नियोनो और सेवरे में हमला किया गया। 

  • जालंधरः पत्नी की हत्या की साजिश में पति सहित 3 गिरफ्तार, आरोपियों से कुल्हाड़ी और कृपाण बरामद

    जालंधरः पत्नी की हत्या की साजिश में पति सहित 3 गिरफ्तार, आरोपियों से कुल्हाड़ी और कृपाण बरामद

    जालंधर/वरुण: करतारपुर थाने की पुलिस ने दूसरी पत्नी की हत्या की साजिश रच रहे पति सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पति बलदेव ने पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी बलदेव सिंह की बहन है। बलदेव अपनी दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने की तैयारी कर रहा था लेकिन उससे पहले उसे दबोच लिया गया। एसपी डी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी सुरिंदरपाल सिंह धोगड़ी ने बताया कि थाना करतापुर के अधीन पड़ती किशनगढ़ चौकी के प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह को सूचना मिली थी कि रानी भट्टी थाना भोगपुर निवासी बलदेव सिंह की पहली पत्नी निर्मलजीत कौर कनाडा में रहती हैं। बलदेव ने गांव में गुरमीत कौर से दूसरी शादी की है।

    गुरमीत ने अपने पति की सारी जमीन हड़पने के लिए उसे पिछले 3 महीनों से घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बलदेव होशियारपुर तारागढ़ डेरे में रह रहा है। इसी रंजिश में उसने अपनी बहन दलजीत कौर उर्फ छिंदो निवासी तलवंडी भीला (थाना भोगपुर) के साथ मिलकर गुरदीश सिंह और उसके दोस्त सुरजीत सिंह साथ मिलकर दूसरी पत्नी गुरमीत कौर को मारने की योजना बनाई।

    इसीलिए गुरदीश सिंह उर्फ लाडी और उसके दोस्त सुरजीत सिंह की स्विफ्ट गाड़ी (बिना नंबर) गुरमीत कौर को मारने के लिए घूम रहा था। थाना करतारुपर के प्रभारी रमनदीप कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी जगदीश सिंह और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जगदीश सिंह और सुरजीत सिंह गांव कराडी से रानी भट्टी कच्चा रास्ता के पास श्मशानघाट के पास गाड़ी में भाग रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने बलदेव सिंह की बहन दलजीत कौर छिंदो को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, एक कुल्हाड़ी और एक कृपाण भी बरामद की है।

  • जालंधरः 24 घंटे में सुलझी लोन कंपनी के वर्कर से लूट मामले में गुत्थी, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    जालंधरः 24 घंटे में सुलझी लोन कंपनी के वर्कर से लूट मामले में गुत्थी, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    जालंधर/वरुणः जानकारी देते हुए एसपी सबरजीत सिंह बाहिया, डीएसपी सुरिंदरपाल सिंह धोगड़ी ने बताया कि देहात थाना करतारपुर की पुलिस 24 घंटे के अंदर लोन कंपनी के वर्कर के साथ हुई लूट मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। लोन कंपनी लद्धेवाली जालंधर का वर्कर सुखदीप सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी बिजलीपुर थाना भवानीगढ़, जिला संगरूर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई की थी। सुखदीप ने घटना की शिकायत थाना करतारपुर में दर्ज करवाई थी। सुखदीप सिंह ने बतााय कि वह लोन की किश्ते इक्ट्ठी करके वापिस जा रहा थी कि रास्ते में 4 व्यक्तियों उससे 1 लाख 58 हजार 118 रुपए, मोबाइल फोन और पर्स लूट लिए थे।

    इस मामले में प्रभारी रमनदीप कुमार ने जांच शुरू कर दी और टेक्नीकल तरीके से मामले को ट्रेस किया। जांच दौरान सामने आया कि मुदई मुकदमा सुखदीप सिंह ने अपने साथी कशमीर सिंह पुत्र काला राम निवासी कमलापुर जिला पटियाला के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बनाकर धोखाधड़ी की है जिसके चलते सुखदीप सिंह और उसके साथी कशमीर सिंह पर मुकद्दमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख 12 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और इनसे बाकी के पैसों को लेकर पूछताछ की जाएगी। 

  • सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय बंगाणा की अधिसूचना जारी 

    सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय बंगाणा की अधिसूचना जारी 

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी बंगाणा के कार्यालय का लोकार्पण किया। इस कार्यालय में सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी के अलावा एक प्रचार सहायक गे्रड-1 तथा आउटसोर्स आधार पर एक सफाई एवं सेवादार कर्मचारी के पदों को स्वीकृति दी गई है। यह कार्यालय खंड विकास अधिकारी बंगाणा के परिसर में स्थापित किया गया है।
    ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सरकार व लोगों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में एक सेतु की तरह कार्य करता है। इस कार्यालय के खुलने से सरकार द्वारा बंगाणा उपमण्डल में कार्यान्वित किये जा रहे विभिन्न विकास कार्याें की जानकारी के साथ-साथ अन्य जरूरी सूचनाओं को लोगों तक त्वरित पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त जागरूकता कार्यक्रमों में भी इस कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
    इस अवसर पर बीडीसी सदस्य देवराज शर्मा, पूर्व निदेशक कांगड़ा बैंक अमृत लाल भारद्वाज, हिमफेड निदेशक चरणजीत शर्मा, हटली के प्रधान सुरेंद्र हटली, मुच्छाली विजय शर्मा, एडवोकेट नवीन शर्मा, जेई प्रशांत, अनिल कुमार, विक्रांत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
  • सतपाल सिंह सत्ती ने 30 लाख से बनने वाले पंचायत घर बहडाला का किया शिलान्यास

    सतपाल सिंह सत्ती ने 30 लाख से बनने वाले पंचायत घर बहडाला का किया शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बहडाला में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत घर का शिलान्यास किया। इसके उपरांत उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां और राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ऊना के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोहों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इसके अलावा सदर विधानसभा क्षेत्र के 197 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन भी वितरित किए। 
    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में कोरोना महामारी से उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में भी विकास की गति को थमने नहीं दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरुप ऊना जिला मुख्यालय में तय समय सीमा के भीतर लघु सचिवालय, मदर-चाईल्ड केयर अस्पताल, दिव्यांगजनों हेतु नैशनल करियर सर्विस सैन्टर, परिधि गृह सहित अनेकों विकास परियोजनाएं पूर्ण करके जनता को समर्पित की गई हैं। 
    सत्ती ने बताया कि देहलां स्कूल में दो कमरों के निर्माण पर 16.44 लाख रुपये और बास्केट बाल के ग्राउड पर 10 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत स्कूल में मरम्मत व सौंदर्यीकरण कार्य पर 40 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोअर देहलां में सदियाणा टोब्बा के पास डेढ़ करोड़ से स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है जिसका ऐस्टीमेट तैयार करके निदेशालय, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग को भेजा गया है।

    इस दौरान कन्या विद्यालय ऊना में अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मेधावी छात्राओं का उत्साहर्वन करते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि आज लडकियां भी लड़कों की भांति हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़के और लड़की में किसी भी प्रकार का भेद नहीं किया जा रहा है और आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए उन्हें भी बराबर मौके प्रदान किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में सरकार द्वारा भी बेटियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गरीमा योजना, संबल योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य कई योजनाएं आरंभ की हैं जो बेटियों के प्रति मानसिकता में बदलाव लाने के साथ-साथ उनके उत्थान में कारगर सिद्ध हो रही हैं।
    173 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए मिली आर्थिक सहायता सतपाल सिंह सत्ती ने इस दौरान बहडाला में 173 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 20.76 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृत पत्र भी प्रदान किए।

    आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में दस ग्राम पंचायतों बहडाला, रामपुर, खानपुर, बहैहर, अरनियाला अप्पर, अरनियाला लोअर, बसोली, भड़ोलियां कलां, भटोली और छतरपुर के पात्र व्यक्ति शामिल रहे।
    इस अवसर नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की अध्यक्षा अंजु बाला, नगर परिषद ऊना की अध्यक्षा पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष पवन कपिला, समस्त पार्षद, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, बीडीसी सदस्य राधिका, बहडाला के प्रधान रमेश चंद व उपप्रधान अभिनाश राणा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष कुलदीप चंद, शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह व देवेन्द्र चंदेल, देहलां स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश जसवाल, गर्ल्स स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, बाबा जीत सिंह, अप्पर देहलां के उप प्रधान रुपिन्द्र सिंह देहल, लोअर देहलां के पूर्व प्रधान देवेन्द्र कौशल, पूर्व उपप्रधान सुरेश कुमार, एसएमसी प्रधान शिव कुमार, महिलामंडल प्रधान प्रवीण कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बांटे मेधावियों को टेबलेटस

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बांटे मेधावियों को टेबलेटस

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां मंे मेधावी छात्र व छात्राओं को टेबलेटस वितरित किए। वर्ष 2021 के दौरान दसवीं व 12वीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले सरकारी व निजी विद्यालयों के 139 छात्र-छात्राओं को टेबलेट प्रदान किए गए। इनमें 10वीं कक्षा मंे उत्तीर्ण 74 तथा 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण 65 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं जिसकी बदौलत आज घर के नजदीक ही क्षेत्र के लोगों को शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से विद्यार्थियों को न केवल निःशुल्क पुस्तकें व दोपहर के भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है, बल्कि परिवहन निगम की बसों में मुफ्त आवाजाही भी प्रदान की जा रही है।

    उन्होंने टेबलेट हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा अन्य बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने की नसीहत दी।  इससे पूर्व उन्होंने डुमखर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के क्रिकेट खिलाड़ियों को 20 खेल किटें वितरित की।
    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, मुच्छाली पंचायत के प्रधान विजय शर्मा, मिल्क फेड के निदेशक राजिन्द्र मलांगड़, हिम फेड के निदेशक चरणजीत शर्मा, जल शक्ति विभाग के एसडीओ हरभजन सिंह, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, बीडीओ बंगाणा रमेश कुमार, थानाकलां विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, प्रमुख समाजसेवी अभय पराशर सहित विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापक व अभिभावकगण तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।