Blog

  • Punjab News: 400 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 400 ग्राम हेरोइन सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना कोट ईसे खां पुलिस ने और डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और एक आई-20 कार (नंबर PB-05-AG-1922) बरामद की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर गुरभिंदर सिंह उर्फ भिंदा पुत्र सूबा सिंह निवासी सैयद मुहम्मद जिला मोगा, जर्नैल सिंह उर्फ जैला पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी पीर मुहम्मद जिला फिरोज़पुर, और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र कश्मीर सिंह निवासी लैहरा बेट जिला फिरोज़पुर को काबू किया गया।

    पुलिस ने उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन और एक सफेद आई-20 कार बरामद की। इस संबंध में थाना कोट ईसे खां में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आगे की जांच में नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी कड़ियों का खुलासा किया जा सके।

  • स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम रोपड़ में भरे जाएंगे 22 पद, साक्षात्कार 15 को

    स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम रोपड़ में भरे जाएंगे 22 पद, साक्षात्कार 15 को

    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्तिक अरोग्या नर्सिंग होम नंगली, रोपड़ में स्टाफ नर्स के 20 और ओटी(टैक्निशियन) के 2 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, डिप्लोमा ओटीटी और बीएससी ओटीटी होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा की कॉपी व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 82890-30599 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साथ ही,  साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

  • Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए Varinder Ghuman, हर आंख हुई नम, देखें Live

    Jalandhar News: पचंतत्व में विलीन हुए Varinder Ghuman, हर आंख हुई नम, देखें Live

    जालंधर, ENS: दुनियां में बॉडी बिल्डिंग में अलग पहचान बनाने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन निधन हो गया। मॉडल टाउन के श्मशान घाट घुम्मन का अतिंम संस्कार किया गया। बेटे ने वरिंदर को मुखाग्नि दीं। इस दौरान जहां परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा, वहीं उनके चाहने वाले भी वरिंदर को याद करके रो रहे हैं। घुम्मन को अतिंम विदाई देने के लिए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा जालंधर पहुंचे। जहां वह घुम्मन को याद करके रोने लग गए।

    उन्होंने कहा कि घुम्मन के साथ उनका काफी लगाव था। बीते दिन जब इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह शब्दों में अपने घुम्मन के साथ बिताए पलों को बयां नहीं कर सकते। गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है।

    दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है। जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता।

    हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। उस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा और फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस या परिवार की तरफ से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

  • Jalandhar News: श्मशान घाट में पहुंचा वरिंदर का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अतिंम संस्कार, देखें Live

    Jalandhar News: श्मशान घाट में पहुंचा वरिंदर का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अतिंम संस्कार, देखें Live

    जालंधर, ENS: दुनियां में बॉडी बिल्डिंग में अलग पहचान बनाने वाले वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन निधन हो गया। वरिंदर घुम्मन की अंतिम यात्रा मॉडल टाउन के श्मशान घाट पहुंच गई है। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। घुम्मन के अतिंम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ गया। श्मशानघाट में अंतिम रस्में निभाई जा रही हैं। घुम्मन को अतिंम विदाई देने के लिए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा जालंधर पहुंचे। जहां वह घुम्मन को याद करके रोने लग गए। उन्होंने कहा कि घुम्मन के साथ उनका काफी लगाव था। बीते दिन जब इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि वह शब्दों में अपने घुम्मन के साथ बिताए पलों को बयां नहीं कर सकते। भारी मात्रा में घुम्मन को चाहने वाले श्मशानघाट पहुंचे है।

    गुरुवार को अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 2 हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया था। उनके दोस्तों का आरोप है कि घुम्मन की बॉडी नीली पड़ गई थी और अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही की है। दोस्तों और डॉक्टरों के बीच इस मामले में बहस भी हुई। डॉक्टर अनिकेत ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान और बाद में दी गई सभी दवाओं का रिकॉर्ड फाइल में दर्ज है।

    जब दोस्तों ने सीसीटीवी की मांग की तो अस्पताल ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में कैमरा नहीं है, केवल बाहर की फुटेज उपलब्ध है, जिसमें घुम्मन का बेड नजर नहीं आता। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने दोस्तों को सीसीटीवी रूम ले जाकर जानकारी दी। उस दौरान अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रोमी ने कहा कि मेडिकल बुलेटिन जल्द जारी किया जाएगा और फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस या परिवार की तरफ से फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

  • Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण का पार्थिव शरीर देखकर रोने लग गए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा, देखें Live

    Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण का पार्थिव शरीर देखकर रोने लग गए पंजाबी कलाकार हार्बी संघा, देखें Live

    जालंधर, ENS: बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में घुम्मण का पार्थिव शव ले जाया जा रहा है। घुम्मण के अतिंम संस्कार में पंजाबी कलाकार हार्बी संघा पहुंचे। जहां उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। संघा ने कहा कि घुम्मण के साथ उनका काफी लगाव था। घुम्मण ने पंजाब नहीं बल्कि दुनियां की युवा पीढ़ी में स्पोर्ट्स के प्रति जोश भरा हुआ था। संघा ने कहाकि सबसे बड़ी बात यह है कि वह शाकाहारी था, उसके कभी शराब का भी सेवन नहीं किया था।

    इस दौरान वह घुम्मण का शव देखने के बाद लोगों से बात करते हुए रोने लग गए। उन्होंने कहा कि अभी राजवीर का चिंता ठंडी नहीं हुई कि अब एक और दुखों का पहाड़ इंडस्ट्री पर गिर गया। संघा ने कहा कि जब कल उन्हें घुम्मण के निधन के बारे में पता चला तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री पर लगातार दुखों का पहाड़ गिर रहा है। घुम्मण की अतिंम यात्रा को लेकर गाड़ी पर वरिदंर के पोस्टर लगाए गए। दूसरी ओर अतिंम यात्रा से पहले भाई का आखिरी बार चेहरा देखने को लेकर बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इलाका निवासियों में इस घटना को लेकर काफी शोक पाया जा रहा है। बहन को रोता देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई।

    बता देंकि फिल्म की शूटिंग से पहले घुम्मण कंधे की सर्जरी करवाने के लिए खुद फोर्टिस अस्पताल में गए थे। जहां ऑपरेशन थियेरटर में अचानक घुम्मण की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार घुम्मण को दो बार कार्डियक अटैक आया था, जिसके कारण घुम्मण का निधन हो गया। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुआ है। घुम्मण के निधन के कुछ देर बाद ही उसका शरीर नीला पड़ गया था। परिजनों ने घुम्मण के निधन को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर कैंट से विधायक परगट सिंह घुम्मण के घर दुख सांझा करने पहुंचे।

    घुम्मण के निधन को लेकर सीएम भगवंत मान मान ने आज पोस्ट के जरिए परिवार से दुख सांझा किया है। परगट सिंह ने कहा कि वह स्पोर्ट्स खिलाड़ी था और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करता था। उसका अचानक चले जाना पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने कहा कि जालंधर का नाम देश-विदेश में घुम्मण ने रोशन किया है। उसने दुनियां में अपना अलग मुकाम हासिल किया।

    इस दौरान घुम्मण ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। मामूली कंधे की सर्जरी को लेकर कैसे इस दुनियां को छोड़कर चला गय, ये मेडिकल सुविधाओं पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। फोर्टिस अस्पताल में घुम्मण का जिस तरह से शरीर नीला पड़ गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अभी पंजाब के लोग गायक राजवीर जवंदा का दर्द नहीं भुला पाए, दूसरी ओर अब घुम्मण का निधन हो जाना बहुत बड़ा झटका है। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।

  • अनोखी शादीः 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की महिला से रचाया ब्याह

    अनोखी शादीः 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की महिला से रचाया ब्याह

    गाजे बाजे के साथ लाए बारात, मूंछों पर ताव देता नजर आया दूल्हा

    बिलासपुरः छत्तीसगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां उस बात को एक जोड़े ने सच साबित कर दिया कि प्यार की कोई उमर नहीं होती है। दरअसल, बिलासपुर में वीरवार की रात 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की युवती से लव मैरिज कर ली। शिव मंदिर में 7 फेरे लिए गए। वरमाला और मांग भरकर सभी रस्म निभाई। शादी के बाद बुजुर्ग अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आया। इस दौरान पूरे मोहल्लेवासी बाराती बने। बाकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर विधि विधान से शादी कराई। बुजुर्ग पहले से शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। जबकि युवती की यह पहली शादी है। जानकारी मुताबिक, मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। जहां मजदूरी का काम करने वाले 70 साल के दादू राम गंधर्व का दिल मोहल्ले के ही रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आ गया। युवती ने भी दादू राम के प्यार को स्वीकार किया। प्यार परवान चढ़ा, तो दोनों ने शादी कर साथ में जीवन बिताने का फैसला लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया, तो गुरुवार की रात दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी की। खास बात यह रही कि इस अनोखे प्रेम विवाह का गवाह पूरा मोहल्ला बना। बाजे-गाजे और नाच-गाने के साथ मोहल्ले के लोग शादी में शामिल हुए और दोनों को नवविवाहित जीवन की बधाई दी।
  • ADGP Y Puran Singh का आज होगा पोस्टमार्टम, केस दर्ज, 4 बजे परिवार करेंगा प्रेस वार्ता

    ADGP Y Puran Singh का आज होगा पोस्टमार्टम, केस दर्ज, 4 बजे परिवार करेंगा प्रेस वार्ता

    चंडीगढ़ः हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन सिंह की मौत को लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के 3 दिन बाद भी पूरन सिंह का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया। अब आईपीएस की बड़ी बेटी अमेरिका से चंडीगढ़ पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि एडीजीपी को जान देने के लिए मजबूर करने पर चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उधर, एफआईआर के बाद आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार ने पोस्टमार्टम के लिए हामी भर दी है। आज अब अधिकारी के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार की मांग पर ही पीजीआई के डॉक्टर का मेडिकल बोर्ड गठित किया जाएगा।

    इससे पहले गर्वनमेंट मेडिकल कालेज एवं अस्पताल सेक्टर-32 का मेडिकल बोर्ड किया गया था, लेकिन परिवार उस पर राजी नहीं हुआ। वहीं, अफसर की बेटी का भी अमेरिका से आने का इंतजार किया जा रहा था। दूसरी ओर इस मामले को लेकर पूरन सिंह का परिवार शाम को 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बीते रोज सीएम नायब सिंह सैनी ने पूरन सिंह के परिवार से मुलाकात की थी। वहीं, अब हरियाणा सिविल सर्विस ऑफिसर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख चीफ सेक्रेटरी समेत सभी आरोपियों को पद से हटाने की मांग की है।

    इस संबंध में गृहमंत्री और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र भेजा गया है। बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी की शिकायत पर हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरनिया समेत कुल 15 वरिष्ठ अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में इन अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एफआईआर में 3 आईएएस और 12 आईपीएस अधिकारी नामजद किए गए हैं।

    अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव, टी.वी.एस.एन. प्रसाद — पूर्व मुख्य सचिव, राजीव अरोड़ा, पूर्व एसीएस और आईपीएस अधिकारियों में डीजीपी शत्रुजीत कपूर, मनोज यादव, पूर्व डीजीपी, पी.के. अग्रवाल, पूर्व डीजीपी, कला रामचंद्रन, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, संदीप खिर्वर, एडीजीपी, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लों, एडीजीपी संजय कुमार, एडीजीपी माता रवि किरण, आईपीएस शिवास कविराज, आईजी पंकज नैन, आईजी कुलविंदर सिंह और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरनिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी के नाम सुसाइड नोट में लिखे गए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की विभिन्न संगठनों ने की निंदा, प्रदर्शन कर जताया रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की विभिन्न संगठनों ने की निंदा, प्रदर्शन कर जताया रोष, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर वकील द्वारा जूता फेंकने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना के बाद देश भर के विभिन्न संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। वहीं इस संबंध में आज होशियारपुर के विभिन्न संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और आरएसएस व भाजपा का पुतला फूंका गया।

    संगठनों के नेताओं ने कहा कि अगर इस जगह पर सामान्य वर्ग का सीजीआई होता, तो अगर किसी दलित या अन्य अल्पसंख्यक ने ऐसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की होती, तो अब तक उस पर रासुका लगा दी गई होती, लेकिन आश्चर्यजनक है कि इस घटना को अंजाम देने वाले वकील के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

    उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी कई बार दलित समाज के लोगों को निंदा सहनी पड़ी है। भाजपा हमेशा ही दलितों को निचा दिखाना चाहती है, जो बहुत ही गलत है। इसी के चलते मोहन भागवत का पुतला फूंक प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोगों को जागृित होकर इस तरह की घटना पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

  • Punjab News: DMC Hospital के बाहर निगम और पुलिस ने हटाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    Punjab News: DMC Hospital के बाहर निगम और पुलिस ने हटाए अवैध कब्जे, देखें वीडियो

    लुधियानाः डीएमसी अस्पताल के बाहर पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की। अस्पताल के बाहर जाम लगना आम बात बन गई थी। सड़क किनारे लगे ठेले, फड़ीवालों और अवैध निर्माण से सड़कें इतनी संकरी हो चुकी थी कि कई बार एम्बुलेंस तक फंस जाती थी। लोगों की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने सुबह संयुक्त कार्रवाई करते फुटपाथ और सड़क पर किए गए कब्जों को हटाया।

    डीएमसी के बाहर दोनों ओर दुकानदारों और फड़ीवालों ने फुटपाथ तक घेर रखे थे। जिसके चलते मुख्य सड़क पर गाड़ियों के रुकने और हॉस्पिटल के गेट के बाहर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में मुश्किल का सामाना करना पड़ रहा था। अक्सर एम्बुलेंस को रास्ता मिलने में देरी होती थी, जिससे प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था।

    नगर निगम के जोनल अफसर जसदेव सेखों ने बताया कब्जाधारी लोगों को कई बार चेतावनी दी गई थी, इसके चलते मुख्य सड़क पर गाड़ियों के रुकने और हॉस्पिटल के गेट के बाहर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। लेकिन उन्होंने कब्जे नहीं हटाए। कई दिनों से नोटिस और मौखिक चेतावनी दी जा रही थी पर कोई असर नहीं हुआ। इसलिए आज सुबह ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की गई। सड़क पर बनाए गए रैंप और अस्थायी ढांचे तोड़े गए हैं यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

    नए ट्रैफिक इंचार्ज गुरदेव शर्मा ने लुधियाना में पदभार संभालते ही सख्ती दिखा दी। उन्होंने कहा मैं पहले भी लुधियाना में रहा हूं, यहां के ट्रैफिक पॉइंट्स और जाम वाले इलाकों से भली-भांति वाकिफ हूं।
    निगम और पुलिस ने कब्जा हटाने के साथ लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।

  • Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण की अतिंम यात्रा से पहले बहन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें Live

    Jalandhar News: वरिंदर घुम्मण की अतिंम यात्रा से पहले बहन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें Live

    जालंधर, ENS: बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का बीते दिन अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वहीं आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में घुम्मण का अतिंम संस्कार किया जाएगा। घुम्मण की अतिंम यात्रा को लेकर गाड़ी पर वरिदंर के पोस्टर लगाए गए हैं। दूसरी ओर अतिंम यात्रा से पहले भाई का आखिरी बार चेहरा देखने को लेकर बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। इलाका निवासियों में इस घटना को लेकर काफी शोक पाया जा रहा है। बहन को रोता देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई।

    बता देंकि फिल्म की शूटिंग से पहले घुम्मण कंधे की सर्जरी करवाने के लिए खुद फोर्टिस अस्पताल में गए थे। जहां ऑपरेशन थियेरटर में अचानक घुम्मण की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार घुम्मण को दो बार कार्डियक अटैक आया था, जिसके कारण घुम्मण का निधन हो गया। परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हुआ है। घुम्मण के निधन के कुछ देर बाद ही उसका शरीर नीला पड़ गया था। परिजनों ने घुम्मण के निधन को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर कैंट से विधायक परगट सिंह घुम्मण के घर दुख सांझा करने पहुंचे।

    घुम्मण के निधन को लेकर सीएम भगवंत मान मान ने आज पोस्ट के जरिए परिवार से दुख सांझा किया है। परगट सिंह ने कहा कि वह स्पोर्ट्स खिलाड़ी था और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करता था। उसका अचानक चले जाना पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने कहा कि जालंधर का नाम देश-विदेश में घुम्मण ने रोशन किया है। उसने दुनियां में अपना अलग मुकाम हासिल किया।

    इस दौरान घुम्मण ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। मामूली कंधे की सर्जरी को लेकर कैसे इस दुनियां को छोड़कर चला गय, ये मेडिकल सुविधाओं पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। फोर्टिस अस्पताल में घुम्मण का जिस तरह से शरीर नीला पड़ गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अभी पंजाब के लोग गायक राजवीर जवंदा का दर्द नहीं भुला पाए, दूसरी ओर अब घुम्मण का निधन हो जाना बहुत बड़ा झटका है। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।