Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ਕੋਲ ਦੋ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ਕੋਲ ਦੋ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ: ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ਨੇੜੇ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਦੋ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਨੰਗਲ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ਨੇੜੇ ਵਾਪਰਿਆ। ਹਾਦਸਾ ਇੰਨਾ ਭਿਆਨਕ ਸੀ ਕਿ ਇਕ ਕਾਰ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਪਲਟ ਗਈ। ਪਰ ਗ਼ਨੀਮਤ ਰਹੀ ਕਿ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਤੁਹਾਨੂੰ ਇੱਥੇ ਦੱਸ ਦੇਈਏ ਕਿ ਨੰਗਲ ਵਿਚ ਫਲਾਈਓਵਰ ਬਣਨ ਦੇ ਕਾਰਨ ਮਾਰਗ ਨੂੰ ਡਾਇਵਰਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਨੰਗਲ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ਦੇ ਕੋਲ ਮਾਰਗ ਨੂੰ ਦੋ ਭਾਗਾਂ ਵਿੱਚ ਵੰਡਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਵੱਲ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਟਰੈਫਿਕ ਅਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਦੇ ਆਣ ਕਾਰਨ ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਆਵਾਜਾਈ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ਜਿਸਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਕਸਰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿ ਰੇਲਵੇ ਰੋਡ ਕੋਲ ਦੋ ਭਾਗਾਂ ਵਿਚ ਵੰਡੇ ਗਏ ਮਾਰਗ ਦੇ ਉਤੇ ਸਖਤ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਤਾਂ ਕਿ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਹੋ ਰਹੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਕਾਫੀ ਹਾਦਸੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੁਖ਼ਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਜਾਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।

  • पंजाबः अब इस पूर्व पूर्व मंत्री को विजिलेंस ने जारी किए समन 

    पंजाबः अब इस पूर्व पूर्व मंत्री को विजिलेंस ने जारी किए समन 

    बठिंडा: पंजाब में मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की है। इस दौरान विजिलेंस ने कांग्रेस के कई नेताओ सहित मंत्रियों पर आय से अधिक संपंति मामले में कार्रवाई की है। जबकि कई नेताओं और मंत्रियों को जांच के लिए बार-बार बुलाया जा रहा है। विजिलेंस की टीम ने जहां आज कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर को जांच के लिए तलब किया है। वहीं ​​पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ को उनके ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के संचय के संबंध में लंबित विजिलेंस जांच के संबंध में बठिंडा में सेबियर पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस ब्यूरो, बठिंडा के कार्यालय में समन जारी कर बुलाया है। 

  • पंजाबः बिना अनुमति के स्टेशन से बाहर नहीं जा सकेंगे सरकारी कर्मचारी, छुट्टियों पर भी लगी रोक

    पंजाबः बिना अनुमति के स्टेशन से बाहर नहीं जा सकेंगे सरकारी कर्मचारी, छुट्टियों पर भी लगी रोक

    अमृतसरः गुरु नगर अमृतसर में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। यह बैन जी-20 समिट को लेकर लगाया गया है। जी-20 शिखर सम्मेलन 15, 16 और 17 मार्च को अमृतसर में हो रहा है। इसके चलते अमृतसर में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी सह उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवकाश देने पर रोक लगाई है। डिप्टी कमिशनर की ओर से जारी आदेश में उन्होंने कहा कि शहर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की महत्ता को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लग चुकी है, लेकिन फिर भी आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने सभी विभागों के जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने कर्मचारियों को बिना किसी अति आवश्यकता के छुट्टी न दें और बिना अनुमति के स्टेशन से बाहर न जाएं।

    अमृतसर में 15, 16 और 17 मार्च को जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें जी-20 से जुड़े देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने आ रहे हैं। जी-20 समिट को लेकर गुरु नगर अमृतसर में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा एजेंसियां ​​पैनी नजर रख रही हैं। इस बारे में पुलिस एसीपी नॉर्थ वीरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि अगले कुछ दिनों में होने वाले जी-20 समिट को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने और बुरे तत्वों को दबाने के उद्देश्य से यहां फ्लैग मार्च किया गया है। जिसमें विभिन्न थानों के पुलिस व पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि इस फ्लैग मार्च में थाना रंजीत एवेन्यू, सिविल लाइन, सदर और एयरपोर्ट की पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है।

  • पंजाबः मॉडल टाउन में मिली 4 वर्षीय बच्चे की लाश

    पंजाबः मॉडल टाउन में मिली 4 वर्षीय बच्चे की लाश

    बठिंडाः बेअंत नगर से लापता हुए 4 साल के मासूम बच्चे की लाश मॉडल टाउन फेस वन में स्थित वाटर वर्क्स की पानी की डिग्गी में से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुए पानी की डिग्गी के पास पहुंच गया और वह अचानक पानी की डिग्गी के अंदर गिरने से डूब गया। जिसके चलते बच्चे के शरीर में पानी भरने के बाद शव आज डिग्गी के ऊपर आ गया और घटना का पता चल सका।

    घटना की सूचना मिलते ही माडल टाउन पुलिस चौकी की टीम व सहारा जनसेवा की रेस्क्यू टीम के सदस्य संदीप गिल, हर्षित चावला मौके पर पहुंचे और देखा कि पानी की डिग्गी के बाहर बच्चे की चप्पले पड़ी थी, जबकि शव अंदर था। जिसके बाद बच्चे के परिजनों को मौके पर बुलाकर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया।

    मृतक बच्चे की पहचान 4 वर्षीय जशवदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी भागू रोड के तौर पर हुई। वह पहली कक्षा में पढ़ता था, जबकि उसके पिता जेसीबी मशीन चलाता है। सहारा टीम ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने बनती कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

  • पंजाब: दोबारा होगी PSTET की परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश 

    पंजाब: दोबारा होगी PSTET की परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश 

    चंडीगढ़ः पंजाब में रविवार को पीएसटीईटी परीक्षा हुई थी। जिसमें प्रशनों के उत्तर लीक हुए थे। यह मामला काफी मामला चर्चा में रहा। दरअसल, सोशल स्टडीज के पेपर में 60 में से 57 उत्तर हाइलाइट किए गए। इस मामले को लेकर आज शिक्षा मंत्री ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने परीक्षा दोबारा करने के आदेश जारी किए है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। 

    बता दें कि बीते दिन हुई परिक्षा के बाद कई परीक्षार्थियों ने इस पर सवाल खड़े किए। पंजाब ओवरएज बेरोजगार यूनियन के अध्यक्ष रमन कुमार मलोट ने सवाल उठाते हुए पूछा कि यह प्रिंटिंग की तकनीकी खामी है या नकल की कोई नई ट्रिक? उन्होंने इसमें अधिकारियों की मिलीभगत का भी संदेह जताया।

    वहीं, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने भी ट्वीट कर शिक्षा मंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के तौर पर हरजोत बैंस की यह गंभीर विफलता है कि परीक्षा के 60 प्रतिशत प्रश्नों के जवाब एग्जाम शीट में पहले से ही हाईलाइट किए गए थे। नायब तहसीलदार स्कैंडल के बाद भगवंत मान सरकार की यह बड़ी चूक है। हरजोत बैंस को माफी मांगनी चाहिए और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। 

    शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी ट्वीट कर लिखा कि आप सरकार में परीक्षा घोटालों का अंत नहीं। अब पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में 60 फीसदी उत्तरों को प्रश्नपत्र पर पहले ही हाईलाइट किया गया। परीक्षा को रद्द कर दिया जाना चाहिए और स्वतंत्र पर्यवेक्षण में आयोजित किया जाना चाहिए। सीएम भगवंत मान बताएं कि अब तक किसी भी घोटाले में कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

  • पंजाबः एयरपोर्ट से लौटे परिवार को हथियारबंद लुटेरों ने लूटा, की तोड़फोड़

    पंजाबः एयरपोर्ट से लौटे परिवार को हथियारबंद लुटेरों ने लूटा, की तोड़फोड़

    मोगा: पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात निहाल सिंह वाला के बिलासपुर में लूट की बड़ी घटना सामने आई है। जहां 8 हथियारबंद फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार लूटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कनाडा से लौट रहे परिवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उनके गांव बधानी में रोक लिया और इनोवा गाड़ी में तोड़फोड़ की। चालक और बुजुर्ग महिला को पीटा गया और उनके मोबाइल फोन लूट लिए और उनकी नकदी-आभूषण भी चोरी कर ले गए। यह घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। हालांकि पुलिस को इस मामले की सुचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: अब निजी समारोहों में बुक करवा सकेंगे पुलिस बैंड, सर्कुलर जारी

    पंजाब: अब निजी समारोहों में बुक करवा सकेंगे पुलिस बैंड, सर्कुलर जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस के बैंड की धुन अक्सर आपको गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे सरकारी कार्यक्रम में गूंजती सुनाई दी होंगी। यदि किसी घरेलू समागम या विवाह फंक्शन में भी पंजाब पुलिस का बैंड धुन बजाता सुनाई दे तो हैरत में मत पड़िएगा। मुक्तसर पुलिस की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर शहरवासियों से घरेलू समागम में मुक्तसर पुलिस का बैंड बुक करवाने की बात कही है। अब कोई भी सरकारी या निजी व्यक्ति पुलिस का बैंड बुक करवा सकता है। पुलिस विभाग की ओर से जारी सर्कुलर में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक घंटे की बुकिंग के लिए पांच हजार रुपये चार्ज रखा गया है।

    जबकि प्राइवेट कर्मचारियों व आम लोगों के लिए एक घंटे की बुकिंग के लिए सात हजार रुपये चार्ज रखा गया है। यही नहीं प्रति घंटा के हिसाब से सरकारी कर्मियों से 2500 रुपये तथा आम लोगों से 3500 रुपये अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन से समारोह स्थल तक जाने के लिए गाड़ी का अतिरिक्त खर्च 80 रुपये प्रति किलोमीटर भी वसूला जाएगा। बैंड बुकिंग करवाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम या पुलिस लाइन के अलावा मोबाइल नंबर 80549-42100 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • पंजाबः एक और कांग्रेस पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने किया तलब

    पंजाबः एक और कांग्रेस पूर्व विधायक की बढ़ी मुश्किलें, विजिलेंस ने किया तलब

    फ़िरोज़पुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मान सरकार ने विपक्ष में कांग्रेस के पूर्व विधायकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इस दौरान विजिलेंस की टीम कई कांग्रेस नेता पर पहले से ही शिकंजा कस कर कार्रवाई कर रही है। वहीं अब विजिलेंस के जांच के दायरे में कांग्रेस की पूर्व विधायक सत्कार कौर आ गई है। आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति के मामले में सत्कार कौर गहरी के खिलाफ लंबित विजिलेंस जांच के संबंध में उन्हें आज 13 मार्च को फिरोजपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस फिरोजपुर के कार्यालय में तलब किया गया है।

  • आज का पंचांग, 13 मार्च 2023

    आज का पंचांग, 13 मार्च 2023

    हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    तिथिः हिन्दू काल गणना के अनुसार ‘चन्द्र रेखांक’ को ‘सूर्य रेखांक’ से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के नाम – प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

    नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

    वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं – सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

    योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम – विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

    करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

  • आज का राशिफल, 13 मार्च 2023

    आज का राशिफल, 13 मार्च 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आएगा। आपको अपने व्यवसाय में कुछ बड़े बदलावों को लेकर समस्या आ रही थी, तो आपको उसे दूर करने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आयेगी। आपकी नेतृत्व कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी और साझेदारी में यदि आपने किसी काम की शुरुआत की थी, तो उसमें भी आप अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा और आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोग  कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उन्हें किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आप लोगों की बातों में ज्यादा न आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। यदि आपने किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की तैयारी में लगे रहेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन लोगों की अलग-अलग सोच आपके लिए समस्या बन सकती हैं। आप किसी से उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा और यदि आपके मित्र आपको कोई सलाह दे, तो उस पर सोच विचार अवश्य करें। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है और आप अपने अंदर सकारात्मकता बनाए रखें और आप अपने रुके हुए कार्यों को भी समय रहते पूरा करें, नहीं तो बाद में उनसे समस्या हो सकती हैं, कुछ नहीं संपर्क से आपको लाभ होगा। आपकी कोई संतान के करियर को लेकर समस्या यदि लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें  आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको  माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर इधर-उधर व्यस्त रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। रक्त संबंधी व्यवस्था में मजबूती आएगी और परिवार में सदस्य आपके बातों का पूरा मान रखेंगे, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन सम्बंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़े रहेंगे, लेकिन किसी से आज अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो आपको कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज के दिन आप अपने कामों में जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विदेशों से व्यवसाय कर रहे लोग अपनी आंख और कान खुले रखें। आपने यदि दिखावे में आकर अत्यधिक धन व्यय किया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। अपने खर्चों पर आज नियंत्रण बनाएं रखे, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। आपको कोई काम में बिना सोचे समझे हाथ डालने से बचना होगा।

    धनु राशिफल। धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा और आप एक लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार में लोग यदि आपसे किसी काम को लेकर सलाह मशवरा करें, तो उसमें आप वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर ही कोई सलाह दे, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी, लेकिन माताजी से किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी बिजनेस की शुरुआत की, तो उसमें आपको पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आप अपने घर की साफ सफाई अथवा रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आपको उनकी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।

    कुंभ राशिफल । आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लाभ की प्राप्ति के लिए रहेगा और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपकी कुछ लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को आज गति मिलेगी। आपकी कुछ वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके परिवार में किसी शुभ- मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगे लगा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आप सावधान रहें और अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाएं। वाद विवाद की स्थिति में आज आपको सावधान रहना होगा और व्यावसायिक गतिविधियों में आप किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। आप धर्म-कर्म के कार्य पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी अपने परिजनों से नजदीकियां बढे़गी।