पंजाबः मॉडल टाउन में मिली 4 वर्षीय बच्चे की लाश

बठिंडाः बेअंत नगर से लापता हुए 4 साल के मासूम बच्चे की लाश मॉडल टाउन फेस वन में स्थित वाटर वर्क्स की पानी की डिग्गी में से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते हुए पानी की डिग्गी के पास पहुंच गया और वह अचानक पानी की डिग्गी के अंदर गिरने से डूब गया। जिसके चलते बच्चे के शरीर में पानी भरने के बाद शव आज डिग्गी के ऊपर आ गया और घटना का पता चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही माडल टाउन पुलिस चौकी की टीम व सहारा जनसेवा की रेस्क्यू टीम के सदस्य संदीप गिल, हर्षित चावला मौके पर पहुंचे और देखा कि पानी की डिग्गी के बाहर बच्चे की चप्पले पड़ी थी, जबकि शव अंदर था। जिसके बाद बच्चे के परिजनों को मौके पर बुलाकर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया।

मृतक बच्चे की पहचान 4 वर्षीय जशवदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी भागू रोड के तौर पर हुई। वह पहली कक्षा में पढ़ता था, जबकि उसके पिता जेसीबी मशीन चलाता है। सहारा टीम ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस ने बनती कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *