Blog

  • 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

    7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

    महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने बताया कि इस सेना भर्ती में हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों सहित केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने वाली इच्छुक महिला अभ्यार्थी भारतीय थल सेना की वेबसाईट पर 7 सितंबर  तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

    उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत महिला सामान्य डयूटी पद के लिए आयु सीमा 17.5 से 23 वर्ष तथा कम से कम 162 सेंटीमीटर लंबाई रखी गई है। उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर के उपरांत अभ्यार्थी की पंजीकृत ईमेल आईडी पर भर्ती प्रक्रिया हेतू एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

  • मशहूर कॉमेडियन को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के एम्स में करवाया गया भर्ती

    मशहूर कॉमेडियन को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के एम्स में करवाया गया भर्ती

     नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ गया। वह दिल्ली के एक होटल स्थित जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एम्स में भरर्ती करवाया गया है। उनकी कंडीशन अभी स्टेबल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू होटल में मिड डे वर्कआउट कर रहे थे। वह ट्रेडमिल पर थे और अचानक गिर पड़े। उन्हें माइल्ड हार्ट अटैक आया था। वह दो दिन तक ऑब्जर्वेशन में रहेंगे और उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

    राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनकर उनके फैंस परेशान हो गए और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राजू ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। उन्हें  सीने में तेज दर्द हुआ और फिर वह गिर पड़े। उन्हें उनके ट्रेनर द्वारा अस्पताल लाया गया और उन्हें दो बार सीपीआर दिया गया।  

    राजू श्रीवास्तव के दोस्त और कॉमेडियन सुनील पाल ने एक वीडियो जारी कर राजू का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, “यह सच है कि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था. और अब उनकी तबीयत बहुत अच्छी है. आप सबकी दुआ से ईश्वर की कृपा से बहुत अच्छी तबीयत है और खतरे से बाहर हैं।”

    सुनील पाल आगे कहते हैं, “तो राजू भाई आप जल्दी ठीक हो जाएं. हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। अच्छे हो जाइए और हम सबके लिए यह खुशी की खबर है कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं। बहुत अच्छे हैं।” इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “जल्द ठीक हो जाएं राजू श्रीवास्तव भाई जी.. स्वस्थ रहे मैं यही कामना करता हूं।”

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में स्थित मशहूर Chadha Mobile House पर जीएसटी विभाग ने की चैकिंग…

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में स्थित मशहूर Chadha Mobile House पर जीएसटी विभाग ने की चैकिंग…

    जालंधर (हर्ष)। महानगर में मोबाइल की दुकानों पर एक बार फिर से जीएसटी विभाग की टीम ने सर्च शुरू किया है। वहीं ताजा मामला फगवाड़ा गेट में स्थित मशहूर चड्ढा मोबाइल की दुकान में जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि दुकान में पड़ा स्टॉक और दस्तावेज चैक किए जा रहे हैं।

    बता दें कि आज दोपहर जालंधर के जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने अचानक चड्डा मोबाइल हाऊस के फगवाड़ा गेट पर स्थित शोरूम तथा उनके आदर्श नगर स्थित निवास पर जाकर दस्तावेज चैक किए है। फिलहाल अधिकारिक तौर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा कुछ नहीं कहा जा रहा।

    पता चला है कि जीएसटी विभाग के एईटीसी जालंधर-1 अमन गुप्ता के नेतृत्व में ईटीओ नवजोत शर्मा ने चैकिंग की है। विभागीय अधिकारियों ने चड्डा मोबाईल हाऊस के शोरूम और निवास पर सर्च किए जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि चैकिंग कम्पलीट होने के पश्चात ही अधिकारिक तौर पर कुछ कह सकेंगे।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी जीएसटी विभाग की ओर से डोलफिन होटल के नजदीक मोबाइल की मार्किट में कैन्नया टेलीकॉम और अभी टेलीकॉम की दुकान पर चैकिंग की गई थी। जीएसटी विभाग की टीम कैन्नया टेलीकॉम और अभी टेलीकॉम की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर से लेकर सेल तक सारा रिकार्ड चेक किया था

  • भारी बारिश से बिगड़े हालात, कारें बहीं, स्कूलों की छुट्टी घोषित, देखें वीडियो

    भारी बारिश से बिगड़े हालात, कारें बहीं, स्कूलों की छुट्टी घोषित, देखें वीडियो

    इंदौरः देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में भारी बारिश के बाद कई निचली बस्तियों में पानी भर गया और तेज बहाव के कारण सड़कों पर कुछ कारें बह गईं है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के हालात से सतर्क प्रशासन ने बुधवार को विद्यालयों की छुट्टी भी घोषित कर दी है। 

    हालात पर क्या बोले शहर के महापौर

    शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया,‘‘भारी बारिश के मद्देनजर नगर निगम के अमले को निचली बस्तियों में प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर सबसे पहले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।’’ 

    तेज बहाव में बही कार 

    इस पर बोलते हुए मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर के पश्चिमी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सिरपुर तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ कारें पानी के तेज बहाव के कारण बह गईं, लेकिन इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। चश्मदीदों ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों पर भी बारिश का पानी भर गया जिससे लोगों को अपने वाहन चलाने में परेशानी हुई।

    जिलाधिकारी ने बताया फिलहाल हालात काबू में

    जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि भारी बारिश के बाद शहर के निहालपुर मुंडी क्षेत्र में तालाब के उफनने के बाद नजदीकी बस्तियों की खैरियत के लिए पानी के निकासी के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया, “इंदौर में भारी बारिश के बाद उत्पन्न हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी से उफनती नदियों व तालाबों और इनसे सटी बसाहटों पर भी निगाह रखी जा रही है।” 

    अगले दो दिनों तक हो सकती है ऐसे ही बारिश

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर में मंगलवार को सुबह 08:30 बजे से बुधवार सुबह 08:30 बजे तक 4.29 इंच बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि शहर में बारिश का सिलसिला अगले दो दिन तक लगातार जारी रहने का अनुमान है। 

  • आरोपः वेरका की दही में मिला मरा चूहा, लड़के की तबियत खराब

    आरोपः वेरका की दही में मिला मरा चूहा, लड़के की तबियत खराब

    चंडीगढ़ः कस्बा बलटाना में वेरका ब्रांड के दही के पैकेट में मरे चुहे निकलने का मामला सामने आया है। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैकेट में से 21 साल के युवक और उसकी बुआ ने को थोड़ा दही खाया था और बाद में उसे फ्रिज में रख दिया। सुबह दही खाने के दौरान जब पैकेट की छेद से दही नहीं निकला तो पैकेट काटने पर देखा कि उसमें से मरा हुआ चूहा निकला। मोहित कुमार नामक युवक के पिता संतोष कुमार ने बताया कि उनकी बहन और बेटा बलटाना में रहते हैं। वहां उनकी बहन लेडीज कपड़ों की दुकान चलाती है और बेटा उसके साथ बैठता है। वह खुद विकास नगर, मौलीजागरां में रहते हैं। आज सुबह उन्हें दही में चूहा मिलने की जानकारी मिली। इस दही के सेवन से बेटे को बुखार चढ़ गया और उसके गले में भी खराश है।

    संतोष के मुताबिक, वह दही के पैकेट पर दिए नंबर पर कई कॉल कर चुके हैं, मगर कोई जवाब नहीं आया। अपने आप में यह अनोखी घटना है। संतोष ने बताया कि वह चाहते हैं कि इस बैच का दही आगे न जाए और इसकी सप्लाई रुक जाए, ताकि कोई और बीमार न हो। वहीं संतोष घटना को लेकर वेरका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर भी विचार कर रहे हैं।

    संतोष ने बताया कि उनके बेटे ने बलटाना से ही दही का पैकेट खरीदा था। शाम को पैकेट थोड़ा काटकर बेटे और बहन आरती ने दही का सेवन किया। इसके बाद फ्रिज में रखे पैकेट से सुबह दही निकाली ताे पैकेट से दही नहीं निकली। उन्हें लगा दही जम गया होगा, लेकिन जब कुछ अजीब-सी चीज अंदर महसूस हुई तो पैकेट काटने के बाद उसमें से मरा चूहा निकला।

  • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मांगी माफी, कहा- मैं 48 घंटे से सोया नहीं…

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने मांगी माफी, कहा- मैं 48 घंटे से सोया नहीं…

    मुंबईः लाल सिंह चड्ढा को रिलीज होने में महज एक दिन का वक्त बचा है। लंबे वक्त बाद आमिर की कोई फिल्म रिलीज होने जा रही है। हालांकि फिल्म का सोशल मीडिया पर कुछ लोग बहिष्कार कर रहे हैं। इसको लेकर आमिर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है तो मैं उसकी भावनाओं का सम्मान करूंगा।

    आमिर खान ने कहा,  अगर मैंने किसी को किसी भी तरह से चोट पहुंचाई है, तो मुझे इसका खेद है। मैं किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहता। अगर कोई फिल्म नहीं देखना चाहता है, तो मैं उनकी भावना का सम्मान करूंगा। आमिर फिल्म को जितनी शिद्दत से बनाए हैं, इसके प्रचार में भी वह उतनी ही मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 48 घंटे से सोए नहीं हैं।

    फिल्म को लेकर वह थोड़े नर्वस हैं। घबराए हुए हैं। आमिर ने कहा,  “मैं अभी बहुत घबराया हुआ हूं, 48 घंटे हो गए हैं, मुझे नींद नहीं आई है। मैं मजाक नहीं कर रहा हूं, मैं सो नहीं पा रहा हूं। मेरा दिमाग ओवरड्राइव में है, इसलिए मैं किताबें पढ़ता हूं या ऑनलाइन शतरंज खेलता हूं।” बकौल आमिर- मैं 11 अगस्त के बाद ही सो पाऊंगा।

    उधर, फिल्म के निर्देशक ने लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट करने के लिए ट्रोलर्स को पैसे दिए जाने की बात कही है। निर्देशक ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। डायरेक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा- ‘मुझे बताया गया है कि आमिर सर को ट्रोल करने के लिए लोगों को पैसे दिए जा रहे है। यह जानकर बेहद दुख हुआ और सरासर गलत बात है।’ 

    अद्वैत चंदन द्वारा अभिनीत, ‘लाल सिंह चड्ढा’ अकादमी पुरस्कार विजेता 1994 की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। यह 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, बहन के साथ राखी बांधने जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर 

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, बहन के साथ राखी बांधने जा रहे युवक को बस ने मारी टक्कर 

    मोगाः जिलें में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मोगा-लुधियाना जीटी रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मौसी के घर बहन के साथ राखी बांधने जा रहे युवक की मोटरसाइकिल को बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

    जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान फिरोजपुर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंध में मृतक की बहन सुरजीत कौर ने बताया कि वह और उसका भाई कुलदीप माहिना गांव में अपनी मौसी के लड़कों को राखी बांधने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, जैसे ही वह दत्त रोड के पास पहुंचे तो बस स्टैंड से एक तेज रफ्तार बस ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

    जिससे उसका भाई सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थाना सिटी वन की पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • कपूरथलाः नाले में बच्चा गिरने का मामला, NDRF टीम का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः नाले में बच्चा गिरने का मामला, NDRF टीम का रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला शहर में अमृतसर रोड पर मंगलवार को गंदे नाले में गिरे 2 बच्चे के मामले में लगभग 21 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद भी अभी तक बच्चे अभिलाष का पता नहीं चल सका है। जबकि सारी रात आर्मी तथा एनडीआरएफ की 29 सदस्यों की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि सारी रात एनडीआरएफ की टीम ने नाले के ऊपर बने सीमट के फरश को तोड़कर तलाश करती रही। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक बच्चे का पता नहीं चलता तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। 

    बता दें कि मंगलवार दोपहर अमृतसर रोड पर सड़क के किनारे बने में एक बच्चा अभिलाष लाला रखें खंभों से घर की तरफ जाते हुए गिर गया था। जिसके बाद बच्चे की मां मनीषा को जब पता लगा तो वह भी बच्चे को बचाने के लिए नाले में कूद गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने मां को तुरंत निकाल लिया लेकिन बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया। 

    जिला प्रशासन की तरफ से मंगलवार दोपहर को शुरू किए रेस्क्यू ऑपरेशन के लगभग 10 घंटे बाद भी जब कोई परिणाम नहीं निकला तो जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू की कमान आर्मी तथा एनडीआरएफ के हाथ सौंप दी गई। मंगलवार रात लगभग 10 बजे बठिंडा से आई एनडीआरएफ की 29 सदस्यों की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और नाले पर बने सीमट के पक्के फर्श को तोड़कर नाले को खंगाला गया। सारी रात के ऑपरेशन के बाद लगभग 150 फुट नाले को खंगाला गया फिर भी अभी तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है। अभी भी मौके पर एनडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जबकि जिला प्रशासन की टीम भी उनके सहयोग के लिए साथ दे रही है।

  • पंजाबः इकलौते बेटे की बर्थडे वाले दिन ओवरडोज से मौत 

    पंजाबः इकलौते बेटे की बर्थडे वाले दिन ओवरडोज से मौत 

    गुरदासपुर: मोहल्ला नंगल कोटली निवासी 21 वर्षीय युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गया था। पुलिस ने हर्ष के एक दोस्त की मौत के बाद उसके शव का ठिकाने लगाने के मामले उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में हर्ष के पिता दविंदर ने कहा कि वह उनका इकलौता बेटा था, जिसका कल जन्मदिन था।

    उन्होंने कहा कि उनके बेटे के दोस्त उन्हें अपने साथ पार्टी करने के लिए ले गए थे और शाम करीब पांच बजे हर्ष ने उनके घर फोन किया और कहा कि वह जल्द ही घर लौट आएंगे लेकिन फोन आने पर वह घर नहीं आए। जब उससे दोबारा फोन कर संपर्क करना चाहा तो उसका फोन स्विच ऑफ था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर्ष की बहुत तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला और रात के करीब एक बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि अर्श की मौत हो गई है।

    उन्होंने कहा कि हर्ष के दोस्त उसके शव को नहर के किनारे ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे देखा और मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः अकाली नेता HS Walia और कांग्रेसी पार्षद निम्मा सहित 4 पर FIR दर्ज

    जालंधरः अकाली नेता HS Walia और कांग्रेसी पार्षद निम्मा सहित 4 पर FIR दर्ज

    जालंधर,(हर्ष/वरुण): कांग्रेसी कौंसलर निर्मल सिंह निम्मा और अकाली अकाली नेता के खिलाफ सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव कोटला में 26 कनाल जमीन पर कब्जा करने के इरादे से सरसों, अरबी और पालक की फसल पर ट्रैक्टर चला कर डीवीआर चोरी करने का मामला सामने आया है। थाना मकसूदां की पुलिस ने अकाली नेता एचएस वालिया, पार्षद निर्मल सिंह निम्मा समेत चार लोगों के खिलाफ युवक को बंधक बनाकर विवादित जमीन पर कब्जा करने के मामले में केस दर्ज किया है।

    हरविंदर सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को दी थी शिकायत 

    गांव कोटला के रहने वाले हरविंदर सिंह उर्फ सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके दादा सरवन सिंह ने वर्ष 1962 में गांव कोटला में ही 26 कनाल जमीन इकरारनामा करके खरीदी थी। उनके दादा जमीन पर ही खेती करते रहे और बाद में पिता ने खेती करनी शुरू कर दी। काफी समय पहले उसके पिता ने ताया सुरिंदर सिंह व बुआ के साथ मिलकर जमीन अपने नाम करवाने के लिए अदालत में केस किया था। वर्ष 2015 में पिता की मौत के बाद उसने जमीन पर खेती करनी शुरू कर दी। हरविंदर सिंह ने बताया कि मौत से पहले पिता बीमार थे और कोर्ट नहीं जा सकते थे। इस कारण अदालत ने ताया सुरिंदर सिंह व उसकी बुआ के नाम 26 कनालों में 13 कनाल जमीन की डिग्री दी थी। बाकी 13 कनाल जमीन सरकारी घोषित की गई थी।

    हाईकोर्ट की शरण ली तो अदालती आदेश आया तो उसका ही जमीन पर कब्जा था। हाईकोर्ट में तारीख अक्टूबर 2022 है। उसने आरोप लगाए कि 7 अगस्त को जब वह कहीं बाहर गया हुआ था तो उसका छोटा भाई मोटर पर था। इस बीच नकाबपोश लोग एक्टिवा पर आए और भाई को रस्सियों से बांध दिया। बाद में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों पर 7-8 लोगों ने उसकी बीजी हुई फसल तबाह कर दी।

    8 सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी चोरी करके ले गए साथ 

    इसके बाद वहां से 8 सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी चोरी कर ले गए। उसका कहना है कि उसके भाई ने देखा कि तेजधार हथियारों से उसके ताया सुरिंदर कोटला, पार्षद निर्मल निम्मा निवासी बलदेव नगर, सतपाल शर्मा निवासी पृथ्वी नगर और अकाली नेता एचएस वालिया खड़े थे, जिन्होंने मारपीट की और वहां से चले गए। मकसूदां की पुलिस ने सुरिंदर सिंह, पार्षद निर्मल निम्मा, अकाली नेता एचएस वालिया व सतपाल शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह से जब इस मामले में बात करनी चाही तो फोन नहीं उठाया। बयान दर्ज करने वाले एएसआइ सतनाम सिंह से संपर्क किया तो बताया कि वे बाहर हैं।