पंजाबः इकलौते बेटे की बर्थडे वाले दिन ओवरडोज से मौत 

गुरदासपुर: मोहल्ला नंगल कोटली निवासी 21 वर्षीय युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करने गया था। पुलिस ने हर्ष के एक दोस्त की मौत के बाद उसके शव का ठिकाने लगाने के मामले उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में हर्ष के पिता दविंदर ने कहा कि वह उनका इकलौता बेटा था, जिसका कल जन्मदिन था।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे के दोस्त उन्हें अपने साथ पार्टी करने के लिए ले गए थे और शाम करीब पांच बजे हर्ष ने उनके घर फोन किया और कहा कि वह जल्द ही घर लौट आएंगे लेकिन फोन आने पर वह घर नहीं आए। जब उससे दोबारा फोन कर संपर्क करना चाहा तो उसका फोन स्विच ऑफ था। उन्होंने कहा कि उन्होंने हर्ष की बहुत तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिला और रात के करीब एक बजे पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि अर्श की मौत हो गई है।

उन्होंने कहा कि हर्ष के दोस्त उसके शव को नहर के किनारे ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे और गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने उसे देखा और मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *