Blog

  • पंजाबः AGTF ने कारतूस और अवैध हथियारों के सहित लॉरेंस के 10 गैंगस्टर किए गिरफ्तार 

    पंजाबः AGTF ने कारतूस और अवैध हथियारों के सहित लॉरेंस के 10 गैंगस्टर किए गिरफ्तार 

    रूपनगरः पंजाब से गैंगस्टरों को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 10 खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से 51 कारतूस सहित 7 अवैध हथियार बरामद किए है।

    मुख्य आरोपी परमिंदर सिंह सहित 10 गैंगस्टर गिरफ्तार

    मामले खुलासा करते हुए डीआईजी एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और रूपनगर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि टीम ने एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जिसका पता लगाने के लिए गिरोह का संचालन परमिंदर सिंह उर्फ ​​पिंदरी तो नंगल-रूपनगर-नूरपुर बेदी क्षेत्र में बिश्नोई गैंग की कारवाई को संभला रहा था।

    पहले से आरोपियों के खिलाफ जालंधर सहित कई थानों में मामले दर्ज

    भुल्लर ने बताया कि इस बदनाम गैंगस्टर के खिलाफ पहले ही रूपनगर, हरियाणा, जालंधर और पटियाला के अलग-अलग थानों में एक कत्ल के मामले सहित कई एफआईआर दर्ज है। पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि परमिंदर सिंह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गिरफ्तारी से बचने के लिए हिमाचल प्रदेश में छिपा था और वहीं से गैंग को संचालित कर रहा था। भुल्लर ने कहा कि परमिंदर सिंह अन्य अपराधों के अलावा क्षेत्र में नशा तस्करी में शामिल है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

    आरोपियों से ये हथियार किए बरामद

    इस दौरान एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि परमिंदर के साथ पुलिस ने बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला, गुरदीप सिंह उर्फ गोगी, जसप्रीत सिंह उर्फ मक्कड़, गुरप्रीत सिंह उर्फ भोलू, इकबाल सिंह उर्फ छिंदा, दारा सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ काला और रोबिन सिंह सहित और गैंगस्टरों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से दो .32 बोर के देसी पिस्तौल सहित 7 नाजायज हथियार, दो देसी पिस्तौल .30 बोर, दो देसी 315 बोर पिस्तौल और एक देसी पिस्तौल .12 बोर सहित 51 जिंदा कारतूस और मैगजीन सहित 7 नाजायज हथियार बरामद किए है। अधिकारी गर्ग ने बताया कि आरोपी सभी कट्टर है। आरोपी पिंदरी खिलाफ 22, बलजिंदर खिलाफ 2, गुरप्रीत, जसप्रीत और गुरदीप खिलाफ एक-एक, इकबाल मोहम्मद खिलाफ 7, सुरिंदर खिलाफ 4, और दारा खिलाफ 24 एफआईआर दर्ज की गई है।

  • इनोसेंट हार्टस के छात्रों का जे.ई.ई. मेन्स फेस 2 में शानदार प्रदर्शन: मृदुल गुप्ता ने हासिल किए 99.95 पर्सेंटाइल

    इनोसेंट हार्टस के छात्रों का जे.ई.ई. मेन्स फेस 2 में शानदार प्रदर्शन: मृदुल गुप्ता ने हासिल किए 99.95 पर्सेंटाइल

    जालंधर/विजयः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित (फेस 2)-2022 में ली गई जे.ई.ई. मेन्स की परीक्षा में इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का पर्सेंटाइल स्कोर शानदार रहा। इस परीक्षा में मृदुल गुप्ताने 99.95 पर्सेंटाइल हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया।

    वहीं सूजल चोपड़ा ने 94.77 पर्सेंटाइल स्कोर किए।

    इस अवसर पर इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर उन्हें तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

  • सत्ती ने गृहिणी सुविधा योजना के पात्र 57 लाभार्थियों को वितरित किए फ्री गैस कनैक्शन

    सत्ती ने गृहिणी सुविधा योजना के पात्र 57 लाभार्थियों को वितरित किए फ्री गैस कनैक्शन

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत संतोषगढ़ में गत सायं 57 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनैक्शन वितरित किए।

    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष किया गया है। मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैंसले से राज्य में अनेकों नए पात्र व्यक्तियों को पेंशन की सुविधा मिली हैं। इसी कड़ी में विधवा, अपंग व 60 प्लस आयु वर्ग के 155 पात्र व्यक्तियों को संतोषगढ़ में पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 प्लस वर्ष आयु वर्ग के 1.30 लाख पात्र लोगों को पेंशन की सुविधा प्रदान की जा रही है। सत्ती ने कहा कि संतोषगढ़ नगर पंचायत में 22 करोड़ से सीवरेज़ का कार्य किया जा रहा है। 70 लाख रूपये से पशु औषधालय का निर्माण किया जा रहा है। 4.50 लाख रूपये से 30 बेड क्षमता वाले सीएचसी का भवन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएचसी भवन के निर्मित होने से संतोषगढ़वासियों को घर-द्वार पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। 3 करोड़ रूपये की लागत से दो ओवरहैड टैंकों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि ओवरहैड टैंक के बनने से संतोषगढ़ के लोगों की पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

    इस अवसर पर एमसी अध्यक्षा निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, प्रभारी शहरी ईकाई शादी लाल, अध्यक्ष शहरी ईकाई राजेश प्रभाकर, उपाध्यक्ष शहरी मंडल परमेश शर्मा, सचिव बीजेपी संतोषगढ़ महेश चब्बा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम चब्बा, सदस्य बीजेपी मंडल परवेश, डीएफएससी राजीव शर्मा, पार्षद रचना देवी, किरण वाला, संदीप, संतोख सिंह सैणी, मनीष चब्बा, मनोनीत पार्षद भजन सिंह, राजेश चब्बा, केडी शर्मा, कैलाश सैणी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः गांव कोटली सुखां में गौ के शव बरामद, हिंदू संगठनों में रोष

    जालंधरः गांव कोटली सुखां में गौ के शव बरामद, हिंदू संगठनों में रोष

    जालंधर/हर्ष : महानगर में दिन चढ़ते ही गौ के शव मिलने से धोगड़ी रोड़ गांव कोटली सुखां में पर दहशत का माहौल बन गया। इन इलाको में पहले भी गौ तस्करी के मामले सामने आ चुके है। सोमवार सुबह गौ धाम के सेवक अभिषेक बख्शी ने इसकी सूचना मीडिया को देते हुए बताया कि उन्हें सुबह गांव से किसी व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि इलाके में गौ के 4 शव पड़े हुए है। 

    2 गौ के शव को पहले ही किया खुर्द-बुर्द 

    अभिषेक बख्शी के मौके पर पहुंचने से पहले शरारती अनसरों की इस घटना के बारे में पता लग गया था और 2 गौ के शव को पहले ही खुर्द-बुर्द कर दिया गया। हालांकि मौके पर 2 गौ के शव बरामद हुए है। इस संबंध में मौके पर पहुंची थाना आदमपुर पुलिस ने गौ के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचा दिया। पुुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएंगी। इस संबंध में अधिकारियों ने कहा कि जो कोई भी इस मामले में दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। 

    गांव सरपंच पति कुलदीप के ध्यान में नहीं है मामला

    गौ हत्या मामले को लेकर जब गांव के सरपंच पति कुलदीप से मीडिया प्रभारी हर्ष मेहरा ने बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह घटना उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में अगर कोई गौ तस्करी करता पाया गया तो वह इस मामले को लेकर खुद उक्त आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करवाएंगे और उक्त व्यक्ति को गांव से बाहर निकाल देंगे। 

    गौ के शव को लेकर हिंदू संगठनों में रोष

    वहीं इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में काफी रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि पंजाब में माहौल खराब करने के लिए शरारती अनसरों द्वारा गौ हत्या की साजिश रची जा रही है। इसी के साथ ही हिंदू संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा गौ को कोई जहरीला पदार्थ देकर मारा गया है। उन्होंने कहा कि गौ को मारकर हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने की कोशिशें की जा रही हैं, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

    तस्करों से पहले भी हुआ था 20 से 25 किलों गौ मास बरामद

    गौरतलब है कि जिलें में गौ हत्या को लेकर गौ धाम के सेवक अभिषेक बख्शी ने बताया कि गांव में गौ तस्करी के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि गांव कोटली में भी कुछ माह पहले भी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने आरोपियों  से 20 से 25 किलों गौ मास बरामद किया था। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा किया था कि आरोपी गौ की हत्या कर उनके मास की सप्लाई करते थे। 

    पहले भी एक मामले में 32 गौ के शव बरामद कर 9 लोग लिए थे हिरासत में

    अभिषेक बख्शी ने बताया कि जिलें में ऐसे ही गौ तस्करी के एक और मामले में 32 गौ के शव बरामद हुए थे। हालांकि इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि जिलें का माहौल खराब करने के लिए तस्कर गौ तस्करी का धंधा बेखौफ होकर कर रहे है। हालांक कि इस मामले में पुलिस कुछ तस्करों को गिरफ्तार भी कर चुकी है, लेकिन जिलें में गौ तस्करी का धंधा अभी भी चल रहा है। अभिषेक बख्शी ने राज्य में गौ तस्करी के चल रहे इस धंधे पर लगाम कसने के लिए सरकार से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। 

  • पंजाबः बिजली संशोधन विधेयक 2022 को लेकर सीएम मान का आया बयान

    पंजाबः बिजली संशोधन विधेयक 2022 को लेकर सीएम मान का आया बयान

    चंडीगढ़ः हर तरफ से बिजली संशोधन विधेयक 2022 का विराेध हाे रहा हैं, जिसके चलते केंद्र सरकार ने इस बिल को संसद की स्थायी समिति के पास भेज दिया है। उम्मीद है कि अलग-अलग वर्गों की राय लेकर जल्दबाजी में लिए गए इस बिल काे वापस ले लिया जाएगा। भगवंत मान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी हैं।

    दूसरी ओर, विपक्षी विरोध के बावजूद आज लोकसभा में बिजली मंत्री आर के सिंह द्वारा बिजली संशोधन विधेयक 2022 पेश किया। हालांकि केंद्र सरकार ने विरोध के चलते इस बिल को संसद की स्थाई समिति को सौंप दिया है। इसी बीच सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने एक पत्र ट्विटर पर शेयर करते हुए बिल का विरोध किया और इसे गलत बताया।

    हरसिमरत कौर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “9 दिसंबर, 2021 को कृषि मंत्रालय द्वारा लिखा गया यह पत्र किसान यूनियनों को आश्वस्त करता है कि Electricity Amebdment Bill को सभी हितधारकों के साथ चर्चा करने के बाद ही पेश किया जाएगा। मैं पावर मिन का अनुरोध करती हूं Raj KSingh India राज्य सरकारों और किसान संघों के साथ हुई बैठकों के कार्यवृत्त की सूची बनाए।”

  • 3 जगह फटे बादल, 2 NH समेत 81 सड़कें बंद, 15 साल के युवक की मौत, देखें तस्वीरें

    3 जगह फटे बादल, 2 NH समेत 81 सड़कें बंद, 15 साल के युवक की मौत, देखें तस्वीरें

    हिमाचलः प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र के सलूनी में रविवार की रात 3 स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। प्रदेशभर में 81 सड़कें अवरूद्ध, 79 बिजली ट्रांसफार्मर ठप और 13 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा जिले के सरोग गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन से दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से 15 साल के युवक की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ।

    दो कारें, दो पिकअप वाहन, 6 बाइक बही

    मृतक की पहचान विजय कुमार पुत्र ब्यास देव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जवानों ने शव को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। भारी बारिश से डांड नाले में दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें बह गई हैं। डीएसपी सलूणी मयंक चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

    प्रशासन ने कई मकान करवाए खाली 

    भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के पास पहाड़ी से चट्टान गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। भरमौर-हड़सर हाईवे बग्गा के पास भारी भूस्खलन से बाधित है। चंबा जिले के 32 सड़क मार्गों पर भूस्खलन से वाहनों की रफ्तार थम गई है। सलूणी क्षेत्र में पुल और घराट बह गए हैं। प्रशासन ने कई मकान खाली करवाए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 

    किन्नौर जिले में भावानगर के नजदीक सुबह छह बजे अचानक भूस्खलन होने से एनएन-5 बंद हो गया है।  सुबह से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। किन्नौर जिला का देश दुनिया से संपर्क कट गया है।

  • जालंधरः CT Group की मैनेजमेंट ने प्रिसींपल सहित 2 टीचर को किया सस्पेंड

    जालंधरः CT Group की मैनेजमेंट ने प्रिसींपल सहित 2 टीचर को किया सस्पेंड

    जालंधर/वरुणः महानगर के मकसूदां स्थित सीटी पब्लिक स्कूल में सोमवार को सिख युवक का कड़ा उतरवाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर गुस्साए सिख तालमेल कमेटी में सीटी पब्लिक स्कूल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। जिसके बाद सीटी ग्रुप की मैनेजमेंट ने सीटी पब्लिक स्कूल की प्रिसींपल दलजीत राणा सहित दो अध्यापक सुमित चोपड़ा और भावना चड्ढा को सस्पेंड कर दिया है। 

    पहले भी सिख युवक का कड़ा उतरवाने के मामले में विवादों में रहा सिटी ग्रुप

    बता दें कि सिख तालमेल कमेटी का आरोप है कि सिटी ग्रुप ने यह दूसरी बार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिसको लेकर उन्होंने मकसूदां स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के बाहर रोष प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सिटी पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल सहित अध्यापकों को थाने ले गए थे। मामला बढ़ता देख सिटी ग्रुप की मैनेजमेंट ने प्रिंसीपल सहित दो अध्यापकों को सस्पेंड कर मामले को शांत करवाया।

    अपने आपको बचाने के लिए मैनेजमेंट ने प्रिंसीपल सहित 2 टीचरों पर की कार्रवाई

    गौरतलब है कि इससे पहले भी सिख युवक के कड़ा उतवाने के मामले को लेकर सिटी ग्रुप विवादों में रहा है। हालांकि उस मामले में सिख तालमेल कमेटी और मैनेजमेंट दोनों में विवाद सुलझ गया था लेकिन आज स्कूल प्रशासन द्वारा सिख युवक का कड़ा उतवाने का मामला काफी बढ़ गया था। जिसके बाद सीटी ग्रुप की मैनेजमेंट ने अपने आपको बचाने के लिए स्कूल की प्रिंसीपल सहित दो टीचरों पर कार्रवाई की है। मामला गर्माता देख सिटी ग्रुप की मैनेजमेंट ने प्रिंसीपल से लिखित में माफी भी मंगवाई।

    नुपुर शर्मा मामले में विवादों में भी रहा सीटी इंस्टीट्यूट 

    बता दें कि सीटी इंस्टीट्यूट में हंगामा होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई पर सीटी इंस्टीट्यूट विवादों में रह चुका है। शाहपुर में स्थित सीटी इंस्टीट्यूट में भाजपा से निष्कासित नुपुर शर्मा द्वारा मुस्लिम आस्था के प्रति की गई टिपण्णी को लेकर मामला काफी गरमाया था। इस मामले को लेकर सीटी इंस्टीट्यूट में जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले में सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ रही एक लड़की के साथ कश्मीरी मुस्लिम लड़कों ने घेरकर अभद्रता की थी।

    सीटी इंस्टीट्यूट से पकड़े गए थे मकसूदा थाने में हुए बंम विस्फोट के आरोपी

    इससे पहले 14 सितंबर 2018 में जालंधर के मकसूदा थाने में हुए बंम विस्फोट के आरोपी आतंकी भी सीटी इंस्टीट्यूट में पकड़े गए थे। जोकि सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे थे। यह रेड 10 अक्टूबर 2018 को हुई थी। जिस दौरान कश्मीरी आतंकी संगठन AGH से जुड़े 3 आतंकी स्टूडेंट्स को सीटी इंस्टीट्यूट से आधी रात को काबू किया गया था।

  • CWG 2022: महिला T20 क्रिकेट के फाइनल मैच में खेली कोविड संक्रमित खिलाड़ी, फैसले पर उठ रहे सवाल 

    CWG 2022: महिला T20 क्रिकेट के फाइनल मैच में खेली कोविड संक्रमित खिलाड़ी, फैसले पर उठ रहे सवाल 

    बर्मिंघम: कॉमनवेल्थ गेम्स के महिला टी20 क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को भारतीय टीम को 9 रनों से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया। भारत एक समय इस मैच में जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन खिलाड़ियों की कुछ अपनी गलतियों की वजह से टीम को हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इन सबके बीच ऑस्ट्रेलिया द्वारा फाइनल में अपनी कोविड संक्रमित खिलाड़ी ताहलिया मैकग्राथ को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विवाद हो गया है।   

    ताहलिया मैकग्राथ हालांकि प्रभावी प्रदर्शन मैच में नहीं कर सकीं लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के फैसले पर सवाल जरूर उठ रहे हैं। मैकग्राथ के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मैच शुरू होने से पहले ही आ गई थी और इसलिए टॉस में भी देरी हुई। ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स टीम ने बताया कि ये फैसला आईसीसी और ऑस्ट्रेलियाई मेडिकल स्टाफ से सलाह के बाद किया गया। उनमें कोविड के हल्के लक्षण पाए गए थे। भारतीय टीम ने भी सहमति दी। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि खेल ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस बारे में सूचना दी गई थी। उन्होंने कहा, ‘हमने खेल भावना दिखाई।’

    बहरहाल पूरे मैच के दौरान मैकग्राथ अलग-थलग जरूर दिखी। मैच के दौरान जब उन्होंने एक कैच पकड़ा तो दूर से सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। वहीं जब ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो भी मैकग्राथ सबसे अलग मास्क लगाकर बैठी हुई थीं। इन सबके बीच कई लोग कोविड संक्रमित मैकग्राथ को मैदान पर उतारने को लेकर अपनी नाराजागी जता रहे हैं। खेल रिपोर्टर नवीन शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के इस कदम को ‘बेशर्म’ बताते हुए ट्वीट किया, ‘ऑस्ट्रेलियाई हमेशा सही या गलत के बारे में प्रचार करते हैं लेकिन जब उनकी बात आती है तो वे सब कुछ भूल जाते हैं।’

    अभिषेक मुखर्जी ने लिखा, ‘ताहलिया मैकग्राथ कोविड संक्रमित होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए चली गईं। मुझे यकीन है कि आने वाले महीनों में अन्य टीमें इसे नोटिस करेंगी और ये प्रचलन बढ़ेगा। भविष्य में और अधिक कोविड संक्रमित क्रिकेटरों को मैदान पर देखने के लिए तैयार हो जाइए।’

  • पंजाबः मिनी टेंपू से टकराई स्कूल बस, कई छात्र घायल, देखें तस्वीरें

    पंजाबः मिनी टेंपू से टकराई स्कूल बस, कई छात्र घायल, देखें तस्वीरें

    लुधियानाः पंजाब में स्कूल के बस के हादसे होने के मामले पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ रहे है। वहीं ताजा मामला जिले में दोराहा के नजदीक से सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक स्कूल बस हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 छात्र चोटिल हो गए।

    बताया जा रहा है कि बस और छोटा टेंपू (छोटा हाथी) की भिड़ंत हुई है। घायलों में से दो को दोराहा के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। तीन अन्य छात्रों को लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत एंबुलेंस को फोन किया। छात्रों का हाल जानने के लिए पूर्व कांग्रेसी विधायक लखबीर सिंह लक्खा अस्पताल पहुंचे। बता दें अभी तक पांचों छात्रों की हालत ठीक है। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और टेंपू चालक को हिरासत में लिया।

  • पंजाब सरकार के खिलाफ फूटा कालोनाईजरों, प्राप्टी डीलरों का गुस्सा, JDA  के बाहर जबरदस्त प्रर्दशन

    पंजाब सरकार के खिलाफ फूटा कालोनाईजरों, प्राप्टी डीलरों का गुस्सा, JDA के बाहर जबरदस्त प्रर्दशन

    जालंधर/ अनिल वर्माः पिछले कई सालों से लगातार पंजाब में प्राप्टी कारोबार ठप्प है मगर सत्ता में आने वाली हर सरकार ने रियल एस्टेट कारोबारियों को समय समय पर इस्तेमाल करने के लिए लॉलीपोप ही दिए हैं हकीकत में अभी तक किसी भी सरकार ने पंजाब में रियल एस्टेट कारोबार को पटरी पर लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए उक्त बातों का प्रकटावा करते हुए जालन्धर जेडीए दफ्तर के बाहर आज कालोनाईजरों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खूब भड़ास निकाली। इस प्रर्दशन में जालन्धर नार्थ हल्के, वैस्ट हल्के, करतारपुर,जमशेर सहित अन्य इलाकों में प्राप्टी का कारोबार कर रहे सैंकड़ों कालोनाईजर पहुंचे। 

    इस दौरान मंच पर संबोधन करते हुए प्राप्टी डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन भुपिंदर सिंह भिंदा ने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से प्राप्टी कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो चुका है बिना एनओसी के कोई भी रजिस्ट्री नहीं हो रही, जबकि एक बार 20 मरले की एनओसी लेने के बाद अगर कोई उसमें 5 मरले जमीन बेचना चाहता है तो उसे भी दोबारा एनओसी लेने के लिए विवश किया जा रहा सरकार सरल पालिसी लेकर आए और सिंगल विंडो सिस्सट के तहत मौके पर पैसा जमा करवा कर सभी विभागों की एनओसी मिलनी चाहिए।