Home Punjab>Bathinda Punjab : Bike और रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, बच्ची सहित दंपती घायल

Punjab : Bike और रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, बच्ची सहित दंपती घायल

0
Punjab : Bike और रेहड़ी में हुई भीषण टक्कर, बच्ची सहित दंपती घायल

बठिंडा : शहर के माल रोड पर कार पार्किंग के पास बाइक और रेहड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्ची घायल हो गई। वहीं दो बच्चे सुरक्षित बच गए।  घायलों की पहचान सुनील कुमार (35) पुत्र तेज राम, पिंकी (32) पत्नी सुनील कुमार तथा प्रीति (10) पुत्री सुनील कुमार निवासी बैक साइड राजिंदरा कॉलेज के तौर पर हुई है। घायलों को लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

 जहां उनका इलाज किया जा रहा है। माल रोड पर हुई घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर गौतम शर्मा, मनीष मित्तल मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था। तभी ये हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here