Home Punjab>Bathinda Punjab News: AAP Candidate Harinder Dhaliwal ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो

Punjab News: AAP Candidate Harinder Dhaliwal ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो

0
Punjab News: AAP Candidate Harinder Dhaliwal ने भरा नामांकन पत्र, देखें वीडियो

बरनालाः AAP Candidate Harinder Dhaliwal ने अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले, उम्मीदवार हरिंदर धालीवाल के पक्ष में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के घर के सामने एक बड़ा इकट्ठ हुआ। जिसके बाद एक बड़े मार्च के रूप में उन्होंने एसडीएम दफ्तर पहुंचे औऱ एसडीएम गुरबीर सिंह कोहली को नामांकन पत्र सौंपा।

इस मौके उनके साथ विधानसभा हलका भदौड से विधायक लाभ सिंह उगोके, महल कला से विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और बाघापुराना के विधायक अंमृतपाल सिंह सुखानंद भी साथ रहे। पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राप्तियां को लेकर वह इलेक्शन लड़ रहे हैं। पिछले लंबे समय से आप ने बरनाला में बड़े स्तर पर विकास कार्य किए हैं। गुरदीप बाठ की बगावत पर उन्होंने कहा कि टिकट मांगना हर व्यक्ति का फर्ज होता है। पार्टी द्वारा जिस व्यक्ति को टिकट दे दी जाती है, उसका साथ देना भी हर वर्कर का फर्ज है। वहीं महल कला के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि पार्टी पूरे उत्साह के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। वहीं बाघा पुराना से आप विधायक अमृतपाल सिंह ने कहा कि संसद मीत हेयर को डेंगू की शिकायत होने के कारण वह रेस्ट पर हैं। आने वाले कुछ दिनों में तंदुरुस्त होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here