Home Punjab>Bathinda Punjab News : लापता 15 वर्षीय लड़की का शव पानी की टंकी से बरामद, देखें वीडियो

Punjab News : लापता 15 वर्षीय लड़की का शव पानी की टंकी से बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News : लापता 15 वर्षीय लड़की का शव पानी की टंकी से बरामद, देखें वीडियो

बठिंडा। जिले के गांव चक अतर सिंह वाला में चार दिन पहले गायब हुई 15 साल की लड़की का शव उसके घर के पीछे खुदाई कर बनाई गई पानी की टंकी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह लड़की कक्षा 10वीं में पढ़ती थी।


परिवार ने दी जानकारी
परिवार ने सहारा जन सेवा संस्था को बताया कि उनके घर के पीछे करीब 10 फुट गहरा गड्ढा खोदकर पानी स्टोरेज के लिए टैंक बनाया गया था। उसी टैंक में उनकी नाबालिग बेटी का शव मिला है। इसके बाद संस्था के पदाधिकारी राजिंदर कुमार और संदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

पिता ने की थी शिकायत
थाना नंदगढ़ के एएसआई युसूफ मुहम्मद ने बताया कि मन्नू कौर के पिता सुखपाल सिंह ने 26 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 25 दिसंबर को बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद से परिवार और पुलिस लड़की की तलाश में जुटे हुए थे।

घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही
आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने घर के पीछे पानी की टंकी से मन्नू कौर का शव बरामद किया। 15 साल की यह लड़की कक्षा 10वीं की छात्रा थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पानी की टंकी में मिला शव
परिवार ने पानी स्टोरेज के लिए अपने घर के पीछे गड्ढा खोदकर टैंक बनाया था। इसी टैंक से मन्नू कौर का शव बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here