Home Punjab>Bathinda Punjab News: Bahia Fort Hotel में चली गोलियां, देखें वीडियो

Punjab News: Bahia Fort Hotel में चली गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab News: Bahia Fort Hotel में चली गोलियां, देखें वीडियो

बठिंडाः पंजाब के नगर निगम चुनावों को लेकर वोटिंग चल रही है। वहीं Bahia Fort Hotel में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार होटल में 5 व्यक्ति रूके हुए थे, इस दौरान दूसरी पार्टी के व्यक्तियों ने आकर फायरिंग कर दी और घटना को अंजाम देकर हमलावार फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-1 हरबंस सिंह धालीवाल ने बताया आज उन्हें पीसीआर टीम से सूचना मिली थी कि Bahia Fort Hotel में फायरिंग हुई है। हरप्रीत सिंह, विकास, धर्मेंद्र और 2 अमित नामक 5 व्यक्ति होटल में देर रात बर्थडे पार्टी के लिए रूके हुए थे। इस दौरान एक व्यक्ति की बर्थडे पार्टी थी। उक्त व्यक्तियों का फोन पर किसी से विवाद हो गया। पूछताछ में आज सुबह पता चला कि हमलावार धर्मेंद्र और हरप्रीत के साथ आकर विवाद करने लगे और 2 फायर किए। डीएसपी ने कहाकि आरोपियों की पहचान कर ली है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here