Home Punjab>Bathinda Punjab News: बुर्ज गिरोह का किंगपिन साथियों सहित गिरफ्तार

Punjab News: बुर्ज गिरोह का किंगपिन साथियों सहित गिरफ्तार

0
Punjab News: बुर्ज गिरोह का किंगपिन साथियों सहित गिरफ्तार

बठिंडाः पंजाब में क्राइम के खिलाफ नकेल कसते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बठिंडा पुलिस ने सांझे आपरेशन के साथ बुर्ज गिरोह के किंगपिन को साथियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस और एजीटीएफ की टीम ने जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तालाशी दौरान पुलिस ने उससे हथियार भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने बठिंडा पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जस्सा बुर्ज गिरोह के किंगपिन जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके 3 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है, जो हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और अपहरण गतिविधियों में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि इनके पास से 4 पिस्तौल (32 बोर) के साथ मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ​​डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जस्सा के खिलाफ पहले से 11 एफआईआर दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here