Home Punjab>Bathinda Punjab News: अस्पताल के सामने बने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Punjab News: अस्पताल के सामने बने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

0
Punjab News: अस्पताल के सामने बने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

बठिंडाः भुच्चो रोड पर बने आदेश अस्पताल के सामने एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।

गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना में रेस्टोरेंट में पड़ा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वीडियों भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में आग इतनी भीषण लगी है कि आग लगने से तीन मंजिलों को उसने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here