Home Punjab>Bathinda Punjab News: डेरा मुखी ब्यास गुरिंदर ढिल्लों और जत्थेदार हरप्रीत सिंह में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

Punjab News: डेरा मुखी ब्यास गुरिंदर ढिल्लों और जत्थेदार हरप्रीत सिंह में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

0
Punjab News: डेरा मुखी ब्यास गुरिंदर ढिल्लों और जत्थेदार हरप्रीत सिंह में हुई मीटिंग, देखें वीडियो

बठिंडा: डेरा ब्यास प्रमुख और जत्थेदार हरप्रीत सिंह के बीच हुई बैठक में राजनीतिक और धार्मिक गलियारों पर चर्चा शुरू हो गई। डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिलो की दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और अन्य के साथ बंद कमरे में हुई बैठक राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

तख्त श्री दमदमा साहिब की जत्थेदारी से 15 दिनों के लिए निलंबित किए गए ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलने के लिए डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर ढिल्लों बठिंडा पहुंचे हैं। डेरा ब्यास प्रमुख ने आज बठिंडा के गोनियाना रोड स्थित अपने धार्मिक डेरे में एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान वह थर्मल कालोनी में बनें प्राइवेट जेट से उतरने के बाद सीधे डेरे में जाने की बजाये ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलने उनके आवास पर गए, जहां बंद कमरे में दोनों की मीटिंग हुई।

बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यकारिणी कमेटी की एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाओं पर रोक लगाई गई थी। बैठक में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ गुरप्रीत सिंह निवासी मुक्तसर साहिब की ओर से दी गई शिकायत में लगाए गए गंभीर आरोपों पर लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद उनकी सेवाएं 15 दिनों के लिए रोकी गई तांकि पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए आरोपों की जांच कराई जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here