Home Punjab>Bathinda Punjab News: इस इलाके में चली गोली, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, बिल्डर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोली, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, बिल्डर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में चली गोली, कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, बिल्डर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

करोड़ों रुपए बिल्डर से लेने को लेकर सांसद चन्नी से मृतक करवा चुका था फोन

बठिंडाः जिले की मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के बेटे ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान दविंदर नत्त के रूप में हुई है। दविंदर नत्त एडवोकेट था। मृतक ने बिल्डर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है। आत्महत्या करने से पहले मृतक ने वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वह मोहाली के एक बिल्डर पर अपने साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा रहा हैं। वीडियो में बिल्डर और उसके दोनों बेटों पर कार्रवाई की मांग की है। दविंदर ने चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल से परेशान होकर यह कदम उठाया है। वीडियो में उसने कहा है कि वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी को लेकर कई नेताओं से भी मिला, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते अब वह परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हैं। दविंदर नत्त ने वीडियो में बताया कि चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल के पास उसने 4 करोड़ से ज्यादा पैसा निवेश किया था। साथ ही उसने अपने दोस्तों का भी करोड़ों रुपये उक्त बिल्डर के पास निवेश करवाए थे। अब ये बिल्डर उसका और उसके दोस्तों का पैसा वापस नहीं कर रहे। बिल्डर से पैसा वापस लेने के लिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से बिल्डर को फोन करवाया, लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया। वह बिल्डर और उसके दोनों बेटों से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। वीडियो में नत्त ने कहा कि उसके परिवार को इंसाफ दिया जाए और शव का पोस्टमार्टम ना करवाया जाए। बता दें, विधानसभा के चुनाव लड़ने वाले उनके पिता सुखराज नत्त का भी काफी साल पहले निधन हो चुका है। फिलहाल, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here