Home Punjab>Bathinda Punjab News: इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के गांव गुरुसर सेनेवाला में बुधवार सुबह फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में टीटू नामक व्यक्ति के पेट में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। वहीं हादसे को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा घायल टीटू को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा टीटू की हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में घायल के बेटे गोपी ने बताया कि उसके पिता अपनी बुआ को कोटकपूरा से लेकर आए हुए थे।

उसने आरोप लगाया कि कोटकपूरा का रहने वाला राजा फरीदकोट पुलिस के साथ आज सुबह उनके घर आया और उनके पिता की बुआ को ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर राजा ने उसके पिता पर गोलियां चला दी। एक गोली उसके पिता के पेट में लगी। उसने बताया कि उन्होंने पुलिस को 112 नंबर पर फोन भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

थाना पुलिस को घटना का पता ही नहीं चला। दूसरी ओर एसपी डी जसमीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। वहीं फरीदकोट पुलिस के इंस्पेक्टर चमकाैर सिंह का कहना था कि वो पुलिस पार्टी के साथ उक्त गांव में आए थे, लेकिन वहां पर गोली किसने कैसे चलाई, इसके बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस गांव में गोली चली वहां से पुलिस 100 मीटर दूरी पर मौजूद थी। एसपी ने बताया कि लेडी की किडनैपिंग की एक थाने में शिकायत दर्ज है, उसी मामले को लेकर गोली चली है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से बात करने पर पता चला कि मरीज की हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here