Home Punjab>Bathinda Punjab News: पूर्व CM रजिंदर कौर भट्ठल की बढ़ी मुश्किलें, इस दिन होगी कोर्ट में सुनवाई

Punjab News: पूर्व CM रजिंदर कौर भट्ठल की बढ़ी मुश्किलें, इस दिन होगी कोर्ट में सुनवाई

0
Punjab News: पूर्व CM रजिंदर कौर भट्ठल की बढ़ी मुश्किलें, इस दिन होगी कोर्ट में सुनवाई

बठिंडाः पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिंदर कौर भट्ठल द्वारा हाल के दिनों में दिए गए बयान के बाद उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी के चलते अब बठिंडा में समाजसेवी और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहन लाल झुम्बा ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान के आधार पर मामला दर्ज कराने के लिए माननीय अदालत का रुख किया है। हालांकि पहले मोहन लाल झुम्बा ने पुलिस के पास भी पूर्व मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में अदालत ने 18 जुलाई 2026 को सुनवाई होगी।

पूर्व चेयरमैन मोहन लाल झुम्बा ने कहा कि पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिंदर कौर भट्ठल ने हाल में एक निजी चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब वह पंजाब की मुख्यमंत्री थीं तो कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें यह सलाह दी थी कि पंजाब का माहौल खराब करके वहां दोबारा उनकी सरकार बनाई जा सकती है।

इसे लेकर झुम्बा ने कहा कि इस बयान से जहां आम लोगों का राजनीतिक नेताओं पर से विश्वास उठ चुका है, वहीं वे अधिकारी कहीं भी किसी भी समय ऐसी कार्रवाई करके पंजाब का माहौल खराब कर सकते हैं। इसलिए इस बयान को देखते हुए उन्होंने बठिंडा पुलिस में शिकायत कराई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए उन्होंने अब माननीय अदालत से पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने की अपील की है।

मोहन् लाल झुम्बा के वकील संजीव गुप्ता ने बताया कि किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा ऐसा बयान देने से समाज में भय, आशंकाएं और अस्थिरता फैल सकती है; ऐसे बयान से राज्य की शांति प्रभावित हो सकती है। ऐसा करना बीएनएस की धाराएं 352 और 353 के तहत अपराध बनता है। अब माननीय अदालत में बीएनएस की धाराओं के तहत हमने उनके विरुद्ध एक आवेदन दिया है, जिसमें संबंधित पुलिस अधिकारियों से बीबी रजिंदर कौर भट्ठल के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की गई है। इसकी सुनवाई 18 जुलाई 2026 को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here