बठिंडाः तलवंडी साबो की गांव कोरेयाना में दो डेड बॉडी बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में दो शव बरामद होने से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बरामद हुए शव महिला और मर्द के बताए जा रहे है। वहीं घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही तलवंडी साबो की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में शनाख्त करने के लिए रखवा दिया है।