Home Punjab>Bathinda Punjab : पुलिस की सख्ती; नशा तस्करों के घरों में लगा ताला, देखें वीडियो

Punjab : पुलिस की सख्ती; नशा तस्करों के घरों में लगा ताला, देखें वीडियो

0
Punjab : पुलिस की सख्ती; नशा तस्करों के घरों में लगा ताला, देखें वीडियो

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों में नशा व नशा तस्करों के खिलाफ चलाये गये अभियान का बठिंडा जिले में अब असर दिखने लगा है। जहां, पुलिस की सख्ती के चलते जिले में नशा तस्करों ने अपने घरों पर ताले लगा दिए हैं। जिससे अब गांव के लोग राहत की सांस ले रहें हैं। इसी बीच सदर थाना पुलिस ने नशा तस्करों के घर जाकर देखा तो नशा तस्करों के घरों पर ताले लटके हुए थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब दो दर्जन मादक पदार्थ तस्कर पुलिस के डर से अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गये हैं। इस गांव में ज्यादातर सफेदी बिकती थी और दूसरे राज्यों से लोग यहां सफेदी पीने आते थे और सफेदी खरीदकर ले भी जाते थे।

गांव की महिलाओं व लोगों ने बताया कि पुलिस की सख्ती के कारण अब हमारे गांव में सफेदी नहीं बिक रही है, हमारा गांव नशे के मामले में कई वर्षों से बदनाम था है। पुलिस को आगे भी इसी तरह कड़ी सुरक्षा दिखानी चाहिए, तभी हमारे गांव पर लगा नशे का दाग मिट सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here