बठिंडा। जिला पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। वहीं, तीन मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिनसे 402 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गये नशा तस्करों के बारे में बताया कि दो नशा तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं और एक नशा तस्कर बठिंडा का है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बठिंडा के एसएसपी ने बताया कि पिंड लखाड़ा के पास पुलिस पार्टी ने नाका लगाय था। इसी दौरान नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ड्रग्स की यह खेप पंजाब के अलग-अलग गांवों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सप्लाई की तस्करों ने योजना बनाई थी। गिरफ्तार किये गये नशा तस्करों की पहचान दो नशा तस्कर हरियाणा के रहने वाले हैं और एक नशा तस्कर बठिंडा रूप में हुई है। जहां, तस्करों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।