Home Punjab>Bathinda Punjab : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला ट्रैवल एजेंट काबू, वायरल वीडियो

Punjab : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला ट्रैवल एजेंट काबू, वायरल वीडियो

0
Punjab : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला ट्रैवल एजेंट काबू, वायरल वीडियो

बठिंडा : सोशल मीडिया पर रोजाना तरह तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो फरीदकोट से सामने आया है। जहां एक ट्रैवल एजेंट की वीडियो वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार फरीदकोट में विदेश भेजने के नाम पर ट्रैवल एजेंट द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ट्रैवल एजेंट ने बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी की थी और फरार हो गया था।


पीड़ित युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि एजेंट ने 40 लाख रुपए की ठगी की है। पीड़ित युवक ने बताया कि एजेंट अपना घर और दफ्तर बेच कर चला गया था। जानकारी के मुताबिक एजेंट ने लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है। जिन लोगों से ट्र्रैवल एजेंट ने ठगी की है, उन लोगों ने फरीदकोट के ट्रैवल एजेंट ने काबू किया।

ट्रैवल एजेंट को बठिंडा में कचहरी रोड से काबू किया है। जब लोगों ने उसे काबू किया तो, उसी समय हूटर लगी पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी तो एजेंट पुलिस से मदद मांगने लगा और सड़क पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस एजेंट को अपने साथ ले गई और मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here