Home Punjab>Faridkot PSPCL का SDO और RA 30 हजार की रिश्वत लेते काबू

PSPCL का SDO और RA 30 हजार की रिश्वत लेते काबू

0

संगरूरः राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पीएसपीसीएल संगरूर जिले के भवानीगढ़ कार्यालय में तैनात उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) हरबंस सिंह और राजस्व लेखाकार (आरए) खुशवंत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली विभाग के इन कर्मचारियों को भवानीगढ़ में एक चावल शैलर के मालिक हैप्पी शर्मा की शिकायत पर काबू किया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी उसके चावल शेलर के बिजली लोड में अंतर के कारण 3.5 लाख रुपये के जुर्माने का निपटारा करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज से विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 30000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त दोनों आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here