Home Punjab>Faridkot पंजाबः मेरिटोरियस स्कूल में 12वीं के छात्र की हुई मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः मेरिटोरियस स्कूल में 12वीं के छात्र की हुई मौ+त, देखें वीडियो

0

संगरूरः मेरिटोरियस स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करण सिंह पुत्र बलराम निवासीलहरागागा के रूप मे हुई है। पुलिस ने करण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संगरूर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है। युवक की मृत देह पुलिस ने मेरिटोरियस स्कूल के हास्टल से बरामद की। 

मिली जानकारी के अनुसार संगरूर के घाबदां में स्थित मेरिटोरियस स्कूल में करण बारहवीं कक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम से अपने पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को देर शाम करण ने स्कूल के परिसर मे बने हॉस्टल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बारे में तब पता चला जब हॉस्टल का स्टाफ करण के रूम के पास पहुंची। जिसके बाद मामले की जानकारी हॉस्टर के अधिकारियों की दी गई। संगरूर के थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह हांडा ने कहा- पुलिस मामले में परिवार के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी।

संगरूर पुलिस आज यानी मंगलवार को करण का पोस्टमार्टम करवाएगी। जिसके बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। करण के पिता पेशे से सब्जी विक्रेता है। करण के पिता सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि शाम करीब तीन बजे उन्हें करण की स्कूल टीचर का फोन आया था। टीचर ने बताया कि बेटे के पेपर में कम नंबर आए हैं, बेटे का ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here