Home Punjab>Faridkot पंजाबः Highway पर तेज रफ्तार Brezza और बाइक चालक में हुई भीषण टक्कर 

पंजाबः Highway पर तेज रफ्तार Brezza और बाइक चालक में हुई भीषण टक्कर 

0

फरीदकोटः नेशनल हाईवे 54 पर ब्रेजा कार और बाइक सवार में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव मंडवाला मोड़ पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। मौके पर मौजूद लोगों और ग्रामीणों ने बताया कि एक ब्रेजा कार अमृतसर की तरफ से काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित हो गई।

इस दौरान सड़क के बीच में बने डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा रही एक प्लेटिना मोटरसाइकिल से जा टकराई। इस दौरान बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत लोगों ने मदद की और फरीदकोट के गुरु गोबिद सिंह मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। युवक रोजाना की तरह अपनी बाइक पर सवार होकर अपने काम पर जा रहा था और गांव के मोड़ पर उसके साथ यह हादसा हो गया। युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here