Home Punjab>Faridkot पंजाब: शादी वाले घर में हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौ+त

पंजाब: शादी वाले घर में हुआ हादसा, करंट लगने से युवक की मौ+त

0

संगरूरः बरनाला से दुखद घटना सामने आई है। जहां गांव भदलवद में एक शादी समारोह में हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शादी के घर में टेंट लगा रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गोरा सिंह पुत्र हेमा सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक एक गरीब मजदूर था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंट का पाइप लगाते समय युवक का हाथ गलती से बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here