Home Punjab>Faridkot पंजाबः सत्संग के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

पंजाबः सत्संग के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

0

बरनालाः डेरा सिरसा सत्संग जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई।हादसे में बस में सवार 30 से 35 लोग जख्मी हुए है। हादसे के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी डेरा सिरसा के प्रेमी थे, जो शेरपुर और बरनाला से आज डेरा सिरसा में होने वाली सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है। दरअसल, बरनाला के बस स्टैंड की बैक साइड दाना मंडी की तरफ रास्ते को बंद करके बड़े पोल लगाए गए हैं ताकि बडा व्हीकल जहां से न गुजरे, लेकिन बस ड्राइवर ने लापरवाही के साथ बस पोल से टकरा गई। जिसके चलते बस में सवार लोग जख्मी हो गए। वहीं हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here