Home Punjab>Faridkot पंजाब : किसानों के विरोध के बावजूद तैयारियों में जुटे हंस राज हंस, देखें वीडियो

पंजाब : किसानों के विरोध के बावजूद तैयारियों में जुटे हंस राज हंस, देखें वीडियो

0

फरीदकोट : लोक सभा हलका फरीदकोट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस ने मोगा में कई शहर वासियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान हंस राज हंस उन परिवारों को भी मिलने गए, जिन परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही आवास योजना के तहत मकान बना कर दिए है। वही उन परिवारों ने हंस राज हंस का भरपूर स्वागत किया गया।

वही हंस राज हंस ने उन परिवारों के घर पर कही चाय पी, तो कही खाना भी खाया। इस मौके भारी संख्या में वर्कर उनके साथ थे। वही हंस राज हंस ने कहा की वह जो वायदे जनता के साथ कर रहे है, वह पूरे करेंगे। उन्होंने कहा की वह भीलनी बन कर राम के घर आए है।

वही उन्होंने कहा की वह किसानों और सरकार के बीच पुल का काम करेंगे। वही मोगा के बाद हंस राज हंस जब शहीदों की धरती लाला लाजपत राय की जनस्थली पर माथा टेकने गए तो वहां पर किसानों ने उनका विरोध किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here