Home Punjab>Faridkot पंजाबः किसान नेता रुलदू मानसा को लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

पंजाबः किसान नेता रुलदू मानसा को लगा बड़ा झटका, देखें वीडियो

0

संगरूरः किसान नेता रुलदू मानसा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 13 सदस्यीय जिला कमेटी में से जिला अध्यक्ष समेत 11 सदस्य सिधुपुर यूनियन में शामिल हो गए है। वहीं बताया जा रहा है कि कई ब्लॉक समितियां और ग्राम इकाइयां साथ छोड़ दिया है। जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रुलदू सिंह मानसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसान जिस संगठन में जाएं उसकी अडोलजी जान लें। उन्होंने कहा कि कई किसान जत्थेबदिंया है, जिनकी अडोलजी कुछ ओर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार किसानों के कर्ज माफी को लेकर बात हुई, लेकिन सिर्फ जो आज उनके साथ खड़े है।

वहीं उस समय इस मुद्दे को उठाते रहे है। डल्लेवाल ने कहा कि उन्होंने कई बार प्रेस वार्ता के दौरान भी इस मुद्दे को उठाया है। इस दौरान आज उनकी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को उन्होंने धन्यावाद किया। उन्होंने कहाकि सभी किसान जत्थेबंदियों में शामिल होने से पहले हर किसान उस संगठन की अडोलजी जान लें, उसके बाद पार्टी में शामिल हो। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार के साथ बैठकों में भी रुलदू सिंह मानसा ने किसानों के पक्ष में कुछ नहीं बोला। बता देंकि पहले रुलदू सिंह मानसा सिधुपुर का हिस्सा हुआ करते थे और उस समय वह किसानों के खिलाफ कई फैसले लेते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here