Home Punjab>Faridkot पंजाब: किसानो ने धरना किया ख़त्म, इस दिन भाना सिद्धु होंगे रिहा, देखे वीडियो

पंजाब: किसानो ने धरना किया ख़त्म, इस दिन भाना सिद्धु होंगे रिहा, देखे वीडियो

0

संगरूर: भाना सिद्धू को रिहा करवाने को लेकर किसानो द्वारा दी गई प्रदर्शन की काल पर  आज सुबह से पंजाब पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में किसानों को घरों में नजरबंद किया जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद  किसानों ने पटियाला हाईवे जाम करके वहां पर धरना लगा दिया था।  वहीं किसानों के धरने को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई और बैरिगेड्स लगाकर किसानों को आगे जाने से रोका गया।

 इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ हलकी झड़प भी हुई थी । जिसके बाद किसानों में भारी रोष पाया गया। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिगेड्स उखाड़ कर फेंक दिए और ट्रैक्ट्रर ट्रालियां लेकर सीएम मान की रिहायश की ओर कूच कर दिया था। 

जिससे  माहौल तनावपुर्ण हो गया था। पुलिस ने देर शाम हाईवे पर बैठे किसानो की मांगो को मंजूर करते हुए 6 दिनों के अंदर-अंदर भाना सिद्धु को रिहा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शन करियो ने  नेशनल हाईवे से धरना उठा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here