Home Punjab>Faridkot पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! पैसे न देने पर बेटी ने दी मां को खौफनाक सजा, गिरफ्तार

पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! पैसे न देने पर बेटी ने दी मां को खौफनाक सजा, गिरफ्तार

0

संगरूरः भवानीगढ़ से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पैसे ना देने पर बेटी ने मां की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। मृतिका का पहचान 78 वर्षीय मूर्ति देवी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की बहू रजनी रानी ने बताया कि वह शाम को घर आई तो उसने देखा कि फर्श पर सास मूर्ति देवी का शव पड़ा हुआ था।

सास की आंख, नाक, सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। पीड़ित ने कहा कि जब मामले को लेकर जांच की तो पता चला कि सास की हत्या ननद नीतू ने की है। पता चला है कि सास मूर्ति देवी ने अपनी बेटी नीतू रानी को पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके कारण नीतू रानी ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here