Home Punjab>Faridkot पंजाबः मंदिर के पुजारी ने युवक का किया क+त्ल, फिर श+व को हवन कुंड के नीचे दबाया, देखें वीडियो

पंजाबः मंदिर के पुजारी ने युवक का किया क+त्ल, फिर श+व को हवन कुंड के नीचे दबाया, देखें वीडियो

0
पंजाबः मंदिर के पुजारी ने युवक का किया क+त्ल, फिर श+व को हवन कुंड के नीचे दबाया, देखें वीडियो

संगरूरः पंजाब के जिला धूरी से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुजारी द्वारा नौजवान की हत्या करके हवन कुंड के नीचे दबाने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार धूरी के रेलवे फाटक नजदीक बने एक मंदिर के पुजारी ने मंदिर में बच्चों को शिक्षा दे रहे नौजवान अनंत की हत्या कर दी और उसे हवन कुंड के नीचे दबा दिया गया। मृतक धूरी का रहने वाला बताया जा रहा है। जब नौजवान घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो शक के आधार पर  मंदिर के पुजारी से सख्ती से पूछताछ की गई। इस बीच पुजारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया कि उसने युवक की हत्या कर उसे हवन कुंड के नीचे दबाया है। फिलहाल पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े कुछ संदिग्धों को राउंडअप किया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here