Home Punjab>Faridkot पंजाब : चोरों ने DC दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : चोरों ने DC दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में दिया चोरी की वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0

संगरूर : डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के सामने हथियार की दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह हथियार लाइसेंस की दुकान डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के सामने चंद कदम की दूरी पर है। एसएसपी संगरूर सतिंदर सिंह चहल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि हथियार लाइसेंसी दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हमारी टीम लगातार इसकी जांच कर रही है और सीसीटीवी को चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद ही ही सही जानकारी मिल पाएगी कि कितना असला चोरी हुआ है और अभी तक सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर दिखे है।

इसके बाद जांच के बाद पता चलेगा कि और कौन शामिल था। उन्होंने कहा कि असला लाइसेंस दुकान के लिए जो गाइड लाइंस होती है क्या इनकी ओर से उनको फॉलो किया गया है, वह भी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। हथियार लाइसेंस दुकान के मालिक चंचल गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उन्हें पता चला कि उनकी दुकान में चोरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here