Home Punjab>Faridkot पंजाबः पत्नी और ससुर परिवार से परेशान नौजवान ने की आ+त्मह+त्या

पंजाबः पत्नी और ससुर परिवार से परेशान नौजवान ने की आ+त्मह+त्या

0

7 साल पहले हुई थी शादी

बरनालाः जिले के धनौला कस्बे के जाबंधा पिंडी में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जिसकी शादी 7 साल पहले रवनीत कौर से हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह ने शादी के बाद अपनी पत्नी को विदेश भेजने के लिए आईईएलटीएस करवाया। जिसके बाद परिवार उसे विदेश भेजने के लिए पैसे खर्च कर रहा था।

बताया जा रहा है कि परिवार ने बहू को विदेश भेजने के लिए दो एकड़ जमीन बेची और कुछ समय पहले 8 लाख रुपये खर्च भी किए। आरोप है कि ससुराल वाले पैसों की मांग को लेकर मृतक गुरप्रीत सिंह के परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे। जिसके बाद लड़के के ससुराल वाले परिवार वाले झगड़ा करके बहू को अपने घर ले गए। इससे तंग आकर मृतक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले मृतक ने अपने मोबाइल फोन पर अपना एक वीडियो बनाकर छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी, दादी और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here