Home Punjab>Faridkot पंजाब : सांप दिखाकर ठेका कर्मचारी से लूट, जाने मामला

पंजाब : सांप दिखाकर ठेका कर्मचारी से लूट, जाने मामला

0

संगरूर : थाना शेरपुर के गांव वाजिदपुरा बिदेशा के ठेके से 3 अज्ञात आरोपियों ने पहले शराब पी। इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी को सांप से डराकर पीटा और 20 हजार रुपए लूट कर फरार हो गये। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। थाना शेरपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने राज कुमार के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि वह ठेके पर मौजूद थे, तभी एक गाड़ी में तीन लोग आए। पहले उन्होंने शराब की बोतल ली और शराब पी, फिर शाम करीब 8 बजे उन्होंने कहा कि ठेके के आसपास एक सांप घूम रहा है। वह कुंडी खोलकर बाहर निकल गया। फिर उन तीनों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा और ठेके से 20 हजार लेकर फरार हो गए। इसके बाद उसके साथियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here