Home Punjab>Fatehgarh Sahib Punjab News: व्यक्ति से मांगी 17 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

Punjab News: व्यक्ति से मांगी 17 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

0
Punjab News: व्यक्ति से मांगी 17 लाख की फिरौती, दी जान से मारने की धमकी

फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में फिरौती मांगने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। फिरौती ना मिलने पर हमलावारों द्वारा फायरिंग की जाती है। इस घटना को लेकर लोगों में दशहत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला बस्सी पठाना में रूपमप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को ईमेल के जरिए फिरौती मांगने का सामने आया है। जहां आरोपी ने 17 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है। ऐसे में पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी भरे लगातार ईमेल मिलने से पीड़ित मानसिक रूप से परेशान हो गया। जिसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दी।

शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी या आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बस्सी पठाना निवासी रूपमप्रीत सिंह ने शिकायत में बताया कि पिछले कुछ समय से उसकी ईमेल आईडी पर लगातार धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं। ईमेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि वह अपनी जान बचाना चाहता है तो 17 लाख रुपये की रकम देनी होगी। पीड़ित ने बताया कि लगातार इस तरह के ईमेल मिलने से वह और उसका परिवार भय के माहौल में हैं। इसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों में अपराधी अक्सर अपनी पहचान छिपाने के लिए विभिन्न तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन डिजिटल साक्ष्यों की मदद से उनकी पहचान संभव होती है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को ईमेल, सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन माध्यम से धमकी या रंगदारी की मांग संबंधी संदेश प्राप्त होता है तो घबराने के बजाय तुरंत इसकी सूचना पुलिस या साइबर क्राइम हेल्पलाइन को दें। साथ ही ऐसे संदेशों को बिना जांच के किसी के साथ साझा करने या उनमें दिए गए निर्देशों का पालन करने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here