Home Punjab>Fazilka पंजाब : हवाई सफर हुआ महंगा, ट्रेनों में तत्काल टिकट भी वेटिंग पर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

पंजाब : हवाई सफर हुआ महंगा, ट्रेनों में तत्काल टिकट भी वेटिंग पर, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

0

10 हजार में मिल रही 2500 रुपए वाली टिकट

चंडीगढ़ : आंदोलन कर रहे किसानों को पंजाब से दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर चंडीगढ़ दिल्ली मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस कारण चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बसों की संख्या में काफी कमी आई है। वहीं रेलवे की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पा रहा है। अगर हवाई यातायात की बात करें, तो वह भी पहले से करीब चार गुना महंगा हो गया है। आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट के लिए वेटिंग की स्थिति है। इसमें वंदे भारत चेयर कार के लिए 43 वेटिंग, एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 24 वेटिंग चल रही है।

चंडीगढ़ से दिल्ली जो हवाई यात्रा पहले लगभग 2500 में हो जाती थी। उसके लिए अब कम से कम टिकट 10000 का टिकट है। अगर अलग-अलग एयरलाइंस की बात करें तो, एयर इंडिया में पहले 2499 का दिल्ली का टिकट मिलता था। जो कि अब बढ़कर 11219 रुपए हो गया है। इसी प्रकार विस्तारा में 3907 रुपए में दिल्ली का टिकट मिलता था, वह बढ़कर 16800 के करीब हो गया है। इंडिगो में 3350 में मिलने वाला टिकट अब 10400 का हो गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here