Blog
-

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार बाप-बेटी को कुचला, लड़की की दर्दनाक मौत
दुर्गः राजनांदगांव से अपने मायके भिलाई आ रही एक 29 साल की महिला की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना 22 नवंबर की सुबह पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे हुई, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका का नाम साक्षी द्विवेदी (29) है, जो राजनांदगांव की एक निजी कंपनी में एचआर एग्जीक्यूटिव थी।
जानकारी के मुताबिक, साक्षी राजनांदगांव में ससुराल में रहती थी। 22 नवंबर की सुबह वह छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी। यहां से उसके पिता उसे लेने पहुंचे थे। स्टेशन से पिता-बेटी बाइक से भिलाई-3 स्थित अपने मायके की ओर निकल पड़े, जैसे ही वे पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता बाइक समेत दूर जा गिरे, जबकि साक्षी पीछे की ओर सड़क पर गिरते ही ट्रेलर की चपेट में आ गई। ट्रेलर उसे कुछ दूर तक घसीटता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, साक्षी की शादी इसी साल फरवरी 2025 में हुई थी। परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की खबर मिलते ही पति और ससुराल पक्ष भी भिलाई पहुंच गया। पति बार-बार फूट-फूटकर रो रहे हैं। हादसे के बाद साक्षी के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार यही कह रहे हैं कि अगर वे स्टेशन न गए होते या रास्ता बदल लेते, तो शायद बेटी बच जाती। परिजन उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सदमे से उबर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। वहीं पुलिस ने कहा है कि आरोपी चालक जल्द पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-

अचानक 10 फीट सड़क धंसने से गिरी स्कूली छात्र, देखें वीडियो
शिमलाः हिमाचल के शिमला में भट्टाकुफर में आज सुबह अचानक सड़क धंसने से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, ट्रांसपोर्ट एचआरटीसी की बस नंबर HP63A8832 स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी। इस दौरान भट्टाकुफर चौक पर बस का अगला टायर बीच रोड में ही धंस गया। सड़क धंसने के दौरान एक स्कूली बच्ची अचानक बने गड्ढे में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रस्सी के सहारे बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई।
मिली जानकारी के अनुसार बस में शिमला के नामी स्कूल ऑकलैंड हाउस के छात्र स्कूल जाने वाले थे। बस में चढ़ते हुए स्कूली छात्रा उस खड्डे में गिर गई। बड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। खड्डे में गिरी छात्रा का नाम प्रियांशी बताया जा रहा है, जो ऑकलैंड हाउस स्कूल की 8वीं कक्षा की पढ़ती है। सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि सड़क का कुछ हिस्सा ही धंसा और बस ऊपर ही अटक गई। हालांकि, ये गड्ढा इतना बड़ा था कि इसमें एक छात्रा गिर गई।
इसके बाद ड्राइवर तुरंत बस से उतरा और लड़की को बाहर निकाला. जिस किसी ने भी ये मंजर देखा, उसका दिल दहल गया। जमीन धंसने से सड़क पर करीब 10 फीट गहरा और पांच फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा पेश आया। लोगों ने मांग की है कि संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सड़क की तुरंत मरम्मत कर सुरक्षित बनाया जाए।
-

भारत ने शुरु किया चीनी नागरिकों के लिए Tourist Visa, दोनों देशों में मजबूत होंगे रिश्ते
नई दिल्ली: अमेरिका की ओर से ट्रेड डील पर सहमति बनने वाली है। उम्मीद यह है कि इससे टैरिफ दरों में कमी आएगी इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही अमेरिकी बाजार में भी प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। इसी बीच भारत ने अमेरिका के ऑप्शन के तौर पर बाकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया है। खासतौर पर डोकलाम विवाद के बीच में चीन के साथ आई कड़वाहट को कम करने और रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं।चीन के साथ मजबूत होंगे संबंध
भारत ने अब हाल ही में चीनी पर्यटकों के लिए अपने पर्यटन दरवाजे खोल दिए हैं। अब चीनी नागरिक दुनिया भर में स्थित भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों के जरिए से भारत के पर्यटक वीजा के लिए अप्लाई कर पाएंगे। इस साल जुलाई में भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करना दोबारा शुरु किया था। इससे पहले मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य गतिरोध शुरु होने के बाद यह सुविधा निलंबित कर दी गई थी। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले यह बताया है कि इस हफ्ते की शुरुआत में पूरी दुनिया के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में चीनी नागरिकों को पर्यटक वीजा जारी करने की प्रक्रिया दोबारा शुरु की गई है। इसके बाद अब बीजिंग में स्थित भारतीय दूतावास और शंघाई, गुआंगझोउ और हांगकांग के वाणिज्य दूतावासों में आवेदन मिलना शुरु हो गए।दोनों देशों में कई कदमों पर बनी सहमति
पिछले कुछ महीनों में भारत और चीन से रिश्तों को ठीक करने के लिए और उन्हें दोबारा से पटरी पर लाने के लिए कई जन केंद्रित कदमों पर सहमति जताई है। इसमें कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरु करना, सीधी उड़ानें दोबारा शुरु करना. राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह मनाना और वीजा सुविधाओं को आसान बनाना शामिल है। अक्टूबर में दोनों देशों के बीच से सीधी उड़ानें दोबारा से शुरु हो चुकी है। -

Punjab News: BJP महिला विंग के प्रदर्शन को लेकर विधायक धालीवाल ने दी तीखी प्रक्रिया, देखें वीडियो
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनावी वादों पर उठाए सवाल
अमृतसरः आम आदमी पार्टी के पंजाब के चीफ स्पोक्सपर्सन व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चंडीगढ़ में BJP महिला विंग के पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP महिला विंग पंजाब की प्रेसिडेंट और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर पहले अपने पिता और केंद्र की BJP सरकार से हिसाब लें और फिर प्रदर्शन करें। कुलदीप धालीवाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनावी वादों की लंबी लिस्ट गिनाते हुए कहा कि 2017 में कैप्टन ने “घर-घर नौकरी”, “नशा खत्म करना”, “बेरोजगारी भत्ता” और भी कई वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। “अगर जय इंदर कौर सच में विरोध करना चाहती हैं, तो पहले उनके पिता से पूछें कि उन्होंने पंजाब को क्या दिया।” AAP प्रवक्ता ने यहां तक कहा कि BJP ने लोकसभा चुनाव के दौरान 15-15 लाख रुपये अकाउंट में भेजने का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे बताएं कि किस घर में 15 लाख रुपये आए? आपको पहले अपने बड़ों से यह हिसाब लेना चाहिए। धालीवाल ने आम आदमी पार्टी की उपलब्धियां भी गिनाईं जिसमें 58 से 60 हजार भर्तियां, जीरो बिजली बिल, करीब 900 मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों की बेहतर क्वालिटी और नहरी पानी की सप्लाई शामिल हैं। सभी गारंटी लागू करने में थोड़ा समय लगा क्योंकि पंजाब में कई काम सालों से पेंडिंग थे। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नशा खत्म करने के वादे पर भी सवाल उठाया। “जो लोग गुटका साहिब पकड़कर 4 हफ्ते में नशा खत्म करने का वादा करते थे, वे बताएं कि उनकी कमर कहां टूटी थी।” गुरु तेग बहादुर जी की शहादत से जुड़े मुद्दे पर SGPC के आरोपों का जवाब देते हुए धालीवाल ने कहा कि “पंजाब सरकार ने हर गांव और शहर में झंडे लगाकर श्रद्धांजलि दी – इसकी तारीफ होनी चाहिए थी।” कानून-व्यवस्था पर सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब उन गैंगस्टरों का नतीजा भुगत रहा है जिन्हें पिछले शासकों ने पाला-पोसा था, लेकिन मान सरकार ने गैंगस्टरों को सिर नहीं उठाने दिया। -

Punjab News: 50 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोजपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एएनटीएफ ने 50 किलो हेरोइन के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर कार में हेरोइन लेकर जा रहा था, तभी एएनटीएफ ने कार्रवाई की। आरोपी की पहचान संदीप सिंह निवासी गांव शेरावली छन्ना, कपूरथला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ संदीप सिंह का पीछा कर रही थी। छिपने के लिए आरोपी ममदोट के गांव गजनीवाला की तरफ मुड़ गया। एएनटीएफ ने इसको ममदोट के गांव राउके हिठार में घेर लिया और फायरिंग के बाद इसे काबू कर लिया गया।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोप हाल ही में जेल से बेल पर बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज है। डीजीपी ने कहा कि इस हेरोइन को पाकिस्तान बेस्ड आईएसआई सपोर्टर ने भारत भेजी थी। आरोपी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।Punjab News: 50 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार#HASHHTG #punjabnews #drugseizure #heroinrecovery #smugglerarrested #breakingnews #viralvideo #crimeupdate #latestpunjabnews #trendingnews pic.twitter.com/9WXni9W0TZ
— Encounter India (@Encounter_India) November 22, 2025 -

Punjab News: पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने पर फूट-फूटकर रोने लगा पति, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में ज्ञानी लस्सी वाले के पास होटल में पति ने पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। दरअसल, पति ने पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा करते हुए उसे उसके प्रेमी के साथ एक होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान व्यक्ति मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगा और उसने अपने रिश्ते की सच्चाई बताई। पीड़ित रवि गुलाटी ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2010 को दसूहा की निवासी हिमानी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही 2018 में भी किसी के साथ होटल में पत्नी को पकड़ लिया था।
जिससे उसके अवैध संबंधों का पता चला। इस दौरान बच्चे छोटे होने के कारण परिवार वालों ने आश्वासन दिया था कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। जिसके बाद वह पत्नी को घर लेकर आ गया था। पति का आरोप है कि पत्नी फिर अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आई। देर रात उसने पत्नी के एक्टिवा से घर जाने के बाद वह गाड़ी लेकर उसका पीछा करने के लिए चला गया। इस दौरान गाड़ी में लगे जीपीएस ट्रैक की मदद से पीछा करते हुए उसने पत्नी को होटल में पकड़ लिया और घटना स्थल पर परिवार को फोन करके बुला लिया। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि पति-पत्नी में कोई विवाद चल रहा है। लेकिन यहां पहुंचने पर पता चला कि पत्नी को पति ने प्रेमी के साथ पकड़ा है। दूसरी ओर महिला का कहना है कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पति ने कहा कि बीते दिन उसने पत्नी को कम से कम 15-20 फोन किए। उसने मेरा फोन नहीं उठाया। मैंने अपनी वाइफ की एक्टिवा पर GPS लगाया हुआ है।
GPS से मैंने स्कूटी की लोकेशन ट्रैक की। मैं दुकान से निकला और जब लोकेशन पर आया तो ज्ञानी लस्सी वाले के पास होटल में मिली। पति ने कहा कि मुझे पहले भी शक था। 6-8 महीने पहले मुझे इसके बारे में पता चला। मुझे शक था, इसी वजह से मैंने GPS लगाया था कि वह कहां आ-जा रही है, इसके बारे में मुझे पता चलता रहे। लड़की के परिवार वालों को भी मैंने फोन किया है। उसकी बहन और भाई को भी बता दिया है। मेरे 2 बच्चे हैं। मैं पुलिस से मांग करता हूं कि इस मामले में कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई बनती हो, वह की जाए और मुझे इंसाफ दिलाया जाए।
ससुर ने कहा कि मेरे बेटे की शादी को 15 साल हो गए हैं। तब से लेकर बहू का झगड़ा चलता रहता है। पहले भी इसके किसी आदमी के साथ अवैध संबंध थे। तब भी ये पकड़ी गई थी। तब गली-मोहल्ले वालों और गणमान्य लोगों ने बीचबचाव कर समझौता करा दिया था। बहू और उसके माता-पिता ने माफी मांग ली थी। उसके सबूत भी हमारे पास हैं।जब बहू ने माफी मांगी थी तो हमने विधायक की कोठी में बैठकर राजीनामा किया था।
अब फिर पकड़ी गई है। अब वह सरेआम कह रही है कि मुझे इसी के साथ रहना है, अपने पति के साथ नहीं जाना। पहले इसने उसे अपना भाई बना रखा था। जिसके साथ बहू के अवैध संबंध हैं, वह भी अकड़ता है। रोजाना वह हमारे गली-मोहल्ले से गुजरता है और यह अकड़ दिखाता है कि मैंने तुम्हारे घर की औरत फंसाई है। ससुर ने आगे कहा- बहू के परिवार वालों को बता दिया है। मगर, वह हमें कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस वजह से हमने उन्हें अमृतसर बुलाया है ताकि उन्हें बहू की हरकतों के बारे में बता सकें।
-

Immunity, Skin और Eyes के लिए Healthy है Papaya, लेकिन इन लोगों को बनानी चाहिए दूरी
हेल्थः पपीता जिसे बहुत ही हेल्दी फल माना जाता है। जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम और पपेन नाम का एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। पपीता खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, सूजन कम होती है, स्किन और आंखों की हेल्थ भी अच्छी रहती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स भी पपीता खाने की सलाह देते हैं। लेकिन पपीता हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है। कुछ लोगों को इसे कम या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
– प्रेग्नेंट महिलाएं: अधपका या कच्चा पपीता खाने से बचें। इसमें लेटेक्स और पपेन होता है, जो गर्भाशय को सिकोड़ सकता है और समय से पहले डिलिवरी का खतरा बढ़ा सकता है। सुरक्षित प्रेग्नेंसी के लिए पपीते का सेवन सीमित करें या डॉक्टर से सलाह लें।
– इर्रेगुलर हार्ट बीट वाले लोग: पपीते में कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं जो सेंसिटिव लोगों में हार्ट बीट को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपका दिल कभी एबनॉर्मल से धड़कता है, तो पपीता खाने में सावधानी बरतें।
– लेटेक्स एलर्जी वाले लोग: अगर आपको लेटेक्स से एलर्जी है, तो पपीता खाने से बचें। इससे छींक, आंखों से पानी आना, स्किन पर चकत्ते या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
– किडनी की पथरी वाले लोग: पपीते में विटामिन सी ज्यादा होता है, जो पथरी बढ़ा सकता है या मौजूदा पथरी को बड़ा कर सकता है। इसलिए पथरी वाले लोग पपीता सीमित मात्रा में ही खाएं।
– पेट की समस्याओं वाले लोग: पपीते में फाइबर और पपेन ज्यादा होता है। इससे पेट में जलन, एसिड रिफ्लक्स, अल्सर या IBS जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। सेंसिटिव पेट वाले लोग पपीता कम या बिल्कुल न खाएं।
-

Jalandhar News: Preet Bakery, को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live
जालंधर, ENS: गुजा पीर रोड़ पर स्थित प्रीत बेकरी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। दुकान में एक चोर ने घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए दलबीर ने बताया कि चोर अल सुबह 4 बजे आया और दुकान से 10 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर एक्टिवा पर सवार होकर आया और मुंह पर रूमाल बांधकर दुकान में घुसा। चोर दुकान का शटर तोड़कर दुकान से 10 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया।
पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। दुकानदार को शक है कि चोर पहले ग्राहक बनकर आया था। उनका कहना है कि चोर को दुकान की तिजौरी के बारे में सारा पता था। चोर ने घटना के दौरान एक्टिवा की नंबर प्लेट टेडी की हुई थी, जिसके कारण चोर की एक्टिवा का नंबर कैमरे में साफ नहीं हो पाया। पीड़ित ने बताया कि सुबह उन्हें पत्नी की सहेली ने फोन करके चोरी की सूचना दी।
घटना के दौरान दुकान का शटर खुला हुआ था। सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने कहा कि हालात यह हो गए है कि दुकाने बंद करनी पड़ेंगी और दुकानों को पुलिस के हवाले कर दिया जाए ताकि पुलिस उनकी दुकानों को अब चलाना शुरू कर दें। पीड़ित ने कहा कि दिन दहाड़े चोरी की घटनाएं हो रही है। ऐसे में लोग चोरों को पकड़ने से भी डर रहे है। पीड़ित को शक है कि भेदी ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।
परेशान पीड़ित ने कहा कि पुलिस द्वारा कब कार्रवाई की जाएंगी और किस पर की जाएगी इसके बारे में सभी लोगों को पता है। हैरानी की बात यह है कि शातिर चोर ने बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम दिया है। जिसके कारण बेकरी के ऊपर रह रहे परिवार को भी शटर तोड़ने की आवाज सुनाई नहीं दी। पीड़ित ने कहा कि आवाजाई वाला इलाका है, लेकिन पुलिस का कहीं कोई नाका नहीं लगता और ना ही पीसीआर इलाके में घूमती है।
-

Punjab News: पिता ने नाबालिग बेटी से किया Rape, पेट में दर्द होने पर खुला राज, आरोपी काबू
लुधियानाः शहर में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है जहां, पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का 3 दिन का पुलिस को रिमांड मिला है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी को पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। इसके चलते वह चेकअप करवाने अस्पताल गए थे। जांच में पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। पूछताछ करने पर पीड़िता ने मां को बताया कि करीब 4 महीने पहले उसके पिता उसे अपनी फैक्ट्री में ले गए थे जहां, उन्होंने उसके साथ रेप किया था।
पीड़िता की मां के अनुसार बेटी के पिता ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। इसके कारण वह अब 4 माह की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि आरोपी किशोरी का सौतेला पिता है। 9 साल पहले उसने किशोरी की मां से शादी की है। किशोरी की मां के पहले पति से 2 बेटियां है, जिनकी आयु 13 साल और 16 साल है। आरोपी 13 साल वाली किशोरी को अपने साथ फैक्ट्री में यह कहकर ले जाता था कि वह उसे चाय-पानी बनाकर दे देगी, लेकिन वह वहां उसे ले जाकर उसके साथ बलात्कार करता रहा।
आरोपी पति की पहली पत्नी भी है। उससे भी उसके दो बच्चे है। पीड़ित बच्ची के पास भी आरोपी से 2 बच्चे एक 3 साल की लड़की और 5 साल का लड़का है। आरोपी का पुलिस ने 3 दिन का रिमांड लिया है। पुलिस इस केस में अब डीएनए करवाएगी। उसके बाद किशोरी का मेडिकल भी करवाया जाएगा जिसके बाद कोर्ट फैसला लेगी कि वह बच्चे को जन्म देगी या नहीं।
