Blog

  • Punjab News: पुलिस ने 10 लाख की नशीली गोलियां की बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 10 लाख की नशीली गोलियां की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: गांव लखोके बेहराम में नशे के सेवन से 24 घंटे के भीतर चार लोगों की मौत के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए हैं। प्रशासन ने जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान एक ड्रग डीलर के गोदाम से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित नशीली गोलियाँ और कैप्सूल बरामद किए। वहीं आरोपी के घर से करीब तीन लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई।

    पुलिस के अनुसार आरोपी मेडिकल होलसेल के आड़ में नशे का कारोबार करता था। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने बताया कि मौतों के बाद पुलिस लगातार सक्रिय हो गई है। मेडिकल स्टोर्स की जांच की जा रही है और जिन पर नशा बेचने का शक है, वहां छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और फरार साथियों की तलाश जारी है। एसएसपी ने चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Realme 15X 5G Launch: जबरदस्त बैटरी और कैमरे के साथ धमाकेदार एंट्री!

    Realme 15X 5G Launch: जबरदस्त बैटरी और कैमरे के साथ धमाकेदार एंट्री!

    Tech: Realme ने अपना नया स्मार्टफोन मॉडल (जैसे Realme 15X 5G) भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी की तलाश में हैं। इस फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे इसके प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

    1. कीमत और उपलब्धता:
    Realme 15X 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है – 6GB+128GB की कीमत ₹16,999, 8GB+128GB की कीमत ₹17,999 और 8GB+256GB की कीमत ₹19,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने UPI भुगतान और कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर विशेष छूट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।

    2. डिस्प्ले और डिज़ाइन:
    फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसका डिज़ाइन प्रीमियम फिनिश के साथ आता है और यह IP68 और IP69 जैसे सर्टिफिकेशन के साथ वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट है। फोन का वज़न करीब 212 ग्राम है।

    3. परफॉर्मेंस और प्रोसेसर:
    Realme 15X 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन माना जाता है। इसके साथ 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    4. कैमरा सेटअप:
    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही, फ्रंट में भी 50MP का दमदार सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के अनुभव को बेहतरीन बनाता है। कैमरा में कई AI फीचर्स और नाइट मोड जैसे विकल्प भी शामिल हैं।

    5. बैटरी और चार्जिंग:
    फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। इसे 60W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो जाता है।

    निष्कर्ष:
    Realme 15X 5G एक पावरफुल बैटरी, शानदार कैमरा और मजबूत डिजाइन के साथ आता है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट के अन्य फोनों से अलग बनाता है। अगर आप ₹20,000 के अंदर एक ऑलराउंडर 5G फोन की तलाश में हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

  • मसालेदार खाना ही नहीं, ये 5 आदतें भी बनती हैं Acid Reflux की वजह– जानें बचाव के आसान तरीके

    मसालेदार खाना ही नहीं, ये 5 आदतें भी बनती हैं Acid Reflux की वजह– जानें बचाव के आसान तरीके

    Health: एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) या सीने में जलन (Heartburn) केवल मसालेदार खाने से ही नहीं होती, बल्कि इसके कई और कारण भी हो सकते हैं। आइए जानें ऐसी 5 वजहें जिनसे एसिड रिफ्लक्स हो सकता है, और साथ ही जानें इससे बचने के आसान उपाय:

    एसिड रिफ्लक्स के 5 आम लेकिन अनदेखे कारण:

    1.अधिक मात्रा में खाना खाना (Overeating)
    • जब आप जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, तो पेट पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे एसिड ऊपर की ओर चढ़ सकता है।
    • बचाव:छोटे-छोटे मील खाएं, और बार-बार खाएं। खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें।
    2.खाने के तुरंत बाद लेटना
    • खाना खाने के बाद लेटने से पेट का एसिड आसानी से एसोफेगस (esophagus) में जा सकता है।
    • बचाव:खाने के बाद कम से कम 2-3 घंटे तक सीधे बैठें या टहलें।
    3.धूम्रपान और शराब का सेवन
    • स्मोकिंग और अल्कोहल LES (lower esophageal sphincter) को कमजोर कर सकते हैं, जिससे एसिड ऊपर आता है।
    • बचाव:धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं, खासकर डिनर के समय के आसपास।
    4.तनाव और चिंता (Stress & Anxiety)
    • मेंटल स्ट्रेस डाइजेशन को धीमा कर सकता है और एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ा सकता है।
    • बचाव: मेडिटेशन, योग, और गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज़ करें।
    5.कसे हुए कपड़े पहनना
    • बहुत टाइट बेल्ट, जीन्स या पेट पर दबाव डालने वाले कपड़े पेट के दबाव को बढ़ाते हैं और एसिड ऊपर की ओर जा सकता है।
    • बचाव:ढीले-ढाले और आरामदायक कपड़े पहनें, खासकर खाने के बाद।

    > एसिड रिफ्लक्स से बचने के आसान उपाय

     * खाने में फाइबर शामिल करें (जैसे दलिया, हरी सब्जियाँ)  * चाय-कॉफी की मात्रा सीमित करें * देर रात का खाना टालें * सोते समय सिर ऊँचा रखें (pillow elevation)  * दवा या एंटासिड डॉक्टर की सलाह से लें अगर एसिड रिफ्लक्स बार-बार हो रहा है, तो यह GERD (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) का संकेत भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें।
  • Himachal News: रोटरी क्लब ने ऊना में मनाई गांधी जयंती

    Himachal News: रोटरी क्लब ने ऊना में मनाई गांधी जयंती

    ऊना/सुशील पंडित:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को रोटरी क्लब ऊना द्वारा कुष्ठ आश्रम ऊना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित दी।

    इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान ठाकुर यशपाल सिंह के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम में रहे परिवारों को मिठाईयां वितरित की। क्लब के प्रधान ठाकुर यशपाल सिंह ने गांधी जी के विचारों, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा समाज सेवा की भावना को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को सद्भाव, समानता और सेवा की राह भी दिखाई। आज के दौर में उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करना और भी अधिक आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सादगी, सत्य और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से न केवल उनकी याद ताजा होती है बल्कि समाज में सहयोग और सद्भाव का संदेश भी पहुंचता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब से रंजीत जसवाल, रोटेरियन एचएन चीटू, नरेंद्र कपिला, सुरेंद्र ठाकुर, आरके शर्मा आदि उपस्थित थे।

  • क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश की छवि धूमिल कर रही सरकार का निकम्मापन : जयराम ठाकुर

    क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, प्रदेश की छवि धूमिल कर रही सरकार का निकम्मापन : जयराम ठाकुर

    प्रदेश में अपराध और अपराधी का बोलबाला, प्रदेश का कोई कोना नहीं सुरक्षित

    ऊना/शिमला/ सुशील पंडित:  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुख की सरकार में अपराधी इतने बेलगाम हो गए हैं कि वह प्रदेश की छवि को धूमिल कर रहे हैं। प्रदेश के कोने-कोने से लेकर राजधानी में जो घटनाएं घट रही हैं, वह बताती हैं कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं हैं। न तो बच्चे और युवा न ही बुजुर्ग महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। लोग न अपने परिवार में सुरक्षित हैं और न ही बाजार में। प्रशासनिक अधिकारी भी महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में फरारी काट रहे हैं। यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसी घटनाएं इसलिए घट रही हैं क्योंकि पुलिस अपने राजनैतिक आकाओं को खुश करने का टूल बन कर रह गई हैं। सिर्फ भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों की जासूसी और निगरानी में व्यस्त हैं और प्रदेश के लोगों की जान पर बन आई है। सरकार के निकम्मेपन की कीमत प्रदेशवासियों को चुकानी पड़ रही है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों की ख़बरों की कुछ हेडलाइन पर नज़र डालें तो पढ़कर भी डर लगने लगा है। हजारों हेडलाइन्स हैं। ऊना में गर्भवती युवती की अधजली लाश मिली, भतीजे ने चाचा का गला काटा। उप प्रधान की गाला रेतकर बेरहमी से हत्या की। शिमला के संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीड़िता और माँ को जान से मारने की धमकी। चंबा के चुवाड़ी के 63 वर्षीय महिला का मिला शव, हैवानियत के बाद की हत्या। नेशनल खिलाड़ी के साथ एसडीएम ने किया बलात्कार, एसडीएम पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप। आठ दिन से फरार एसडीएम। रेप के आरोपी एसडीएम तक नहीं पहुंची पुलिस। बंजार में गैंगरेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, एक महीनें तक घटना को छुपाती रही पुलिस। गग्गी हत्याकांड में इंटर नेशनल साज़िश,हत्या के अंडर वर्ल्ड से जुड़ रहे तार। रोहड़ू में प्रताड़ना से बच्चे ने खाया जहर, बिलासपुर में घर में चल रही थी शादी की तैयारी-संदिग्ध हालत में मिला शव। चंबा में शिकार खेलने गए युवक की हत्या। शिक्षक ने किया नाबालिग के साथ गलत व्यवहार। शिमला से अगवा हुए तीन छात्र। जगह कम पड़ जाएगी, कहते-कहते दिल भर जाएगा। डर लगने लगेगा लेकिन यह सिलसिला खत्म नहीं होगा। अवैध खनन और वन कटान पर तो सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का कोई ढंग से जवाब ही सरकार को नहीं सूझ रहा है। नशे से जान गवां रहे युवाओं का सही आंकड़ा तक सरकार के पास नहीं हैं।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि दु:ख इस बात का है कि सरकार इस पूरे मामले में मौन हैं। संरक्षण दे रही है। हिमाचल की पुलिस चर्चा में अंतिम बार तब आई थी, जब एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत की जांच को सीबीआई को न सौंपने के लिए सिर के बल खड़ी हो गई थी। डीजीपी, एसपी, एजी, सीएस, सबने एक दूसरे के दामन पर कीचड़ उछाले। अनुशासन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हिमाचल पुलिस और प्रदेश की खूब किरकिरी हुई। दशकों में हासिल की गई साख मिट्टी में मिल गईं लेकिन सरकार ने ऐसी चुप्पी साधी जैसे सरकार की पूंछ इन अधिकारियों के पैर के नीचे दबी हो। अनुशासन हीनता की सीमाएं लांघी गई। कोर्ट ने भी सवाल उठाया लेकिन मुख्यमंत्री एक चुप हज़ार चुप। जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिन्होंने ग़लत के ख़िलाफ़ आवाज उठाई, उन्हें ही दंडित किया गया। डीजीपी द्वारा सीबीआई जाँच का समर्थन करने पर उनकी रिटायरमेंट पार्टी नहीं की गई। यह भी प्रदेश का इतिहास ही है। बाकियों को बचा लिया गया, आरोपियों को सम्मानित किया गया। यह सरकार का पुलिस प्रशासन को साफ़ संकेत दिया गया कि सरकार की प्राथमिकता क्या है? जो भी मामले ऊपर बताए गए हैं उनमें पुलिस और तंत्र की नाकामी सामने आई है। लेकिन जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार की इसी चुप्पी को सत्ता का संरक्षण कहते हैं।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि यह घटनाएँ प्रदेश में क्यों बढ़ रही हैं। इसका कारण सरकार हैं। अपराधियों के प्रति उनका सॉफ्ट कॉर्नर हैं। चंबा में तो एक नाबालिग स्टेट चाइल्ड के साथ बलात्कार हुआ, वह गर्भवती हुई तो अन्य प्रदेश में प्रसव करवा कर बच्चा बेच दिया गया और उस नाबालिग की शादी करवा दी गई। एक गुनाह को छुपाने के लिए दूसरा गुनाह होता रहा, सीएम से लेकर गांव के चौकीदार तक को यह घटना पता थी लेकिन कागज़ी कार्रवाई तब हुई। जब भाजपा विधायक ने यह मुद्दा सदन में उठाया। इतनी बड़ी घटना, जिसमें पीड़ित स्टेट चाइल्ड है, जिसका कस्टोडियन ख़ुद सीएम हैं, स्थानीय अभिभावक जिलाधीश हैं। उस बिटिया के साथ इतनी बड़ी घटना हो जाती है और सब जानते हुए आँखे मूँद कर बैठे रहते हैं? अपराध को जानते हुए चुप रहने से बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता है। लेकिन सरकार में ऊपर से नीचे तक सबको इस अपराध की जानकारी होने के बाद भी सरकार की चुप्पी बहुत पीड़ादायक है। अधिकारियों ने सरकार की नब्ज़ पकड़ ली है। चंबा में मनोहर हत्या काण्ड सीएम का हिंदुत्व को हराने को लेकर दिया गए बयान की ही परिणति है। सरकार लोगों को कुछ देने से रही, जो लोगों के पास रह गया है वही रहने दे तो बड़ी मेहरबानी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कमजोरी छोड़ें और प्रदेश के लोगों की जान-माल की हिफ़ाज़त की ज़िम्मेदारी निभाएँ और ग़ैरज़िम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें तो बेहतर रहेगा।

    नेता प्रतिपक्ष ने  महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर किया नमन 

    पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज रिज मैदान जाकर महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। साथी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म तिथि उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी द्वारा दिखाया गया सत्य अहिंसा का मार्ग ही चिर शांति और और विकास का मार्ग है। पूर्व प्रधानमंत्री के नारे जय जवान जय किसान ने देश को एक नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की तरफ प्रेरित किया था। उन्हीं के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय विज्ञान और जय अनुसंधान को न सिर्फ शास्त्री जी के नारे के साथ जोड़ा बल्कि उसी को  ध्येय बनाकर संपूर्ण आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
  • यह मंच सिर्फ पुरस्कारों का मंच नहीं, बल्कि सपनों को नई उड़ान देने का है : शिवेन्द्र पाल 

    यह मंच सिर्फ पुरस्कारों का मंच नहीं, बल्कि सपनों को नई उड़ान देने का है : शिवेन्द्र पाल 

    बसा बिच आईयो देरी याद, फोटो रेईग ईयो तेरे कमरे ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ती पंचायत अरलू खास में जन्में एक साधारण परिवार में रछपाल सिंह राणा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बल्कि खुद एक पहचान बन गए हैं। रछपाल सिंह राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू स्कूल में पढ़ाई-लिखाई करने के उपरांत दिल्ली चले गए थे।और बहां पर जाकर खुब मेहनत कर आज दिल्ली में ग्लोवल राविट कम्युनिकेशन कंपनी के प्रबंधक निदेशक हैं,और आज सैंकड़ों युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। वीरवार को सांई स्माइल ट्रस्ट के चेयरमैन रछपाल सिंह राणा व उनकी धर्मपत्नी बिमल राणा द्वारा क्षेत्र के हटली,जसाणा,अरलु,साई, सहित अन्य स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कुटलैहड़ विरासत के राजा स्वर्गीय महिन्द्र पाल के पौत्र व समाजसेवी शिवेन्द्र पाल सिंह ने शिरकत की। शिवेन्द्र पाल ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी।तथा बताया कि यह मंच सिर्फ पुरस्कारों का मंच नहीं है बल्कि सपनों को न ई उड़ान देने का मंच है।जिसका उदाहरण आज क्षेत्र की वेटी मानसी राणा , डॉ प्रियंका भारद्वाज सहित अन्य छात्र छात्राओं ने करके दिखाया है। इस बार पर साईं स्माइल ट्रस्ट के चेयरमैन रछपाल सिंह राणा व उनकी धर्मपत्नी बिमल राणा द्वारा करीब 82 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इसके अलावा तलमेहड़ा की नेशनल खिलाड़ी मानसी राणा को समारोह की बैस्ट मेधावी विद्यार्थियों में घोषित कर सम्मानित किया गया।
    रछपाल सिंह राणा ने अपने स्वर्गीय पिता बाबू राम राणा की याद में साईं स्माइल ट्रस्ट बना कर क्षेत्र के गरीव व जरूरतमंद परिवारों के बच्चे जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और किसी कारणवश अपने बच्चों को पढाने लिखाने में असमर्थ हैं उनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्चा खुद बहन कर रहे हैं।बहीं पर क्षेत्र में गरीव परिवार सदस्यों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता,गरीव परिवार सदस्यों के बिमार होने पर आर्थिक मदद के लिए आगे आ कर मदद कर रहे हैं। उसके अलावा क्षेत्र में होनहार छात्र छात्राओं को जो कि पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। ताकि क्षेत्र का कोई भी होनहार खिलाड़ी पैसे के अभाव के कारण अपनी प्रतिभा को निखारने में पिछे न रह जाए।
    इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि के रूप में एडवोकेट साहिल सिंह राठौर,अरलु पंचायत प्रधान महिन्द्र सिंह राणा, पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य सरोज राणा, साईं स्माइल ट्रस्ट के मिडिया प्रभारी देवराज सौंखला,जिला परिषद सदस्य किशन पाल शर्मा,प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ठाकुर,अभय राणा,राम रत्न शर्मा, बलदेव सिंह राणा, राज पाल कुटलैहडिया सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग सहित विभिन्न स्कूलों के स्टाफ सदस्यों सहित मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।
  • पुलिस ने काटे धूम्रपान करते 11 लोगों के चालान, अवैध खनन करते दो वाहन पकड़े 

    पुलिस ने काटे धूम्रपान करते 11 लोगों के चालान, अवैध खनन करते दो वाहन पकड़े 

    ऊना /सुशील पंडित: जिला पुलिस ने सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 11 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1100/-रुपये वसूल किए।

    वहीं अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना मैहतपुर में एक वाहन का चालान, पुलिस थाना सदर ऊना के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके वाहनों को कब्जे में लिया गया तथा चालानों को आगामी कार्यवाही हेतु अदालत भेजा गया है।

  • Himachal News: कार चालक 12 पेटी अवैध शराब सहित काबू

    Himachal News: कार चालक 12 पेटी अवैध शराब सहित काबू

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के मुलाजिमों ने 12 पेटी अवैध शराब ले जा रहे कार चालक को पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई अतुल कुमार अधिकारी पुलिस थाना अम्ब पर आधारित पुलिस टीम ने गांव कन्डेर अम्व टिल्ला रोड पर यातायात चैकिंग के लिए नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। तो चैकिंग के दौरान अम्व की तरफ से आ रही कार संख्या (एचपी 36 वी7778) इओन को जांच के लिए रोका तो चैकिंग के दौरान कार के अन्दर 9 पेटी रायल स्टैग, एक पेटी इंपीरियल ब्लू,

    6 पेटी मार्का वीआरवी संतरा प्रत्येक 750 ML, 2 पेटी किंगफिशर बियर प्रत्येक 650 ML बरामद की । वहीं पुलिस ने इस संबंध में कार चालक अमित सिंह पुत्र राय सिंह गांव हार, डाकघर नैहरन पुखर तहसील देहरा, जिला कांगडा के विरुद्ध धारा 39 (1)a एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Singer Mankirt Aulakh ने Birthday पर बाढ़ पीड़ितों के लिए संत महापुरुषों को सौंपे ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    Punjab News: Singer Mankirt Aulakh ने Birthday पर बाढ़ पीड़ितों के लिए संत महापुरुषों को सौंपे ट्रैक्टर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में पंजाबी गायक मनकीरत औलख जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ से प्रभावितों को 21 सोनालिका ट्रैक्टर दान किए हैं। मनकीरत औलख ने संत बाबा हाकम सिंह जी, सरहाली साहिब को 21 ट्रैक्टर सौंपे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनकीरत ने कहा कि आज हमने इस क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संतों को 21 ट्रैक्टर दिए हैं और आवश्यकता के अनुसार इन ट्रैक्टरों का उपयोग किया जाएगा।

    ये ट्रैक्टर ऐतिहासिक गुरुद्वारा हट साहिब के बाहर लाइन में खड़े किए गए, जहां गुरु नानक देव जी ने ‘तेरा-तेरा’ तौल किया था। मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ित किसानों की 100 ट्रैक्टरों की सेवा करने का वादा किया था। ऐसे में वह इस वादे को लगातार पूरा कर रहे हैं। आज उन्होंने अपने जन्मदिन पर 21 ट्रैक्टरों की सेवा करके इस नेक काम को जारी रखा है। हर ट्रैक्टर पर ‘टीम मनकीरत औलख’ लिखा हुआ है।

    यह पहली बार नहीं है जब मनकीरत औलख ने जरूरतमंदों की मदद की हो। इससे पहले भी वह 20 ट्रैक्टरों की सेवा कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मानसा जिले में बाढ़ के कारण घर ढह जाने पर एक कबड्डी खिलाड़ी के लिए भी घर बनवाने में मदद की थी।

  • Punjab News: दशहरे के दिन पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दशहरे के दिन पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा के दशमेश नगर में दशहरे के दिन पूर्व सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई। इस घटना में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व सैनिक कुलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि गुरदेव सिंह 12 बोर की लाइसेंसी राइफल साफ कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चल गई।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहाकि पूर्व सैनिक की पत्नी परमजीत कौर के बयान दर्ज किए गए है। महिला ने बताया कि उसके पति आर्मी से रिटायर्ड है और वह राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक राइफल से गोली निकल कर उसके पति के सिर पर लगी। इस घटना में महिला के पति की मौत हो गई।

    वहीं मृतक के बेटे हरमनजोत सिंह ने बताया कि उसके पिता राइफल साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चलने से उसके पिता की मौत हो गई। हरमनजोत ने कहा कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।