Himachal News: रोटरी क्लब ने ऊना में मनाई गांधी जयंती

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को रोटरी क्लब ऊना द्वारा कुष्ठ आश्रम ऊना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित दी।

इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान ठाकुर यशपाल सिंह के नेतृत्व में अन्य सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम में रहे परिवारों को मिठाईयां वितरित की। क्लब के प्रधान ठाकुर यशपाल सिंह ने गांधी जी के विचारों, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा समाज सेवा की भावना को याद किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को सद्भाव, समानता और सेवा की राह भी दिखाई। आज के दौर में उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करना और भी अधिक आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सादगी, सत्य और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से न केवल उनकी याद ताजा होती है बल्कि समाज में सहयोग और सद्भाव का संदेश भी पहुंचता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब से रंजीत जसवाल, रोटेरियन एचएन चीटू, नरेंद्र कपिला, सुरेंद्र ठाकुर, आरके शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *