Blog

  • Punjab News: ओवरलोड टिपर की चपेट में आए स्कूटर सवार, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ओवरलोड टिपर की चपेट में आए स्कूटर सवार, एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के सुलतानविंद रोड पर बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ़्तार ओवरलोड टिपर ने स्कूटर सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और परिवार के सदस्यों के अनुसार, यह टिपर शहर के अंदर गैर-क़ानूनी तरीके से चल रहा था, क्योंकि दिन के समय यहां भारी वाहनों की एंट्री पर पाबंदी होती है।

    परिवार के सदस्यों का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था और वाहन को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। पीड़ितों ने बताया कि मृतक अपने काम पर जा रहा था जब टिपर ने उसे टक्कर मार दी। परिवार ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि केवल ड्राइवर के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उस टिपर के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए, जिसने लापरवाही से ड्राइवर को वाहन सौंपा।

    हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और वे लगातार मांग कर रहे हैं कि शहर के अंदर चलने वाले ओवरलोड वाहनों पर कड़ी निगरानी की जाए ताकि आगे से किसी और घर का चिराग न बुझे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और घटना के हर पहलू की जांच की जाएगी।

  • Punjab News: मॉडल टाउन में स्विफ्ट चालक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मॉडल टाउन में स्विफ्ट चालक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    5 से 10 मीटर तक घसीटते ले गया चालक

    लुधियानाः मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रॉपर्टी कारोबारी की पत्नी की हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर के रूप में हुई है। दरअसल, तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ने पैदल जा रही महिला और उसकी सहेली को टक्कर मार दी। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मुताबिक चार खंभा चौक, मॉडल टाउन क्षेत्र में हरप्रीत कौर अपनी सहेली के साथ सुबह करीब 6 बजे सैर करने निकली थी। दोनों महिलाएं सड़क किनारे चलते हुए आपस में बातचीत कर रही थीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

      इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार आई और दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद वाहन नहीं रोका। आरोप है कि कार महिला को करीब 5 से 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उसके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को तुरंत दीप अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी महिला का उपचार जारी है। मृतका हरप्रीत कौर चार खंभा चौक, मॉडल टाउन इलाके की रहने वाली थीं। परिवार के अनुसार उनकी एक बेटी है, जिसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उनके पति प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।  
  • Himachal News: लोगों को राहत, फिर से बहाल हुआ नेशनल हाईवे-5, देखें वीडियो

    Himachal News: लोगों को राहत, फिर से बहाल हुआ नेशनल हाईवे-5, देखें वीडियो

    किन्नौरः हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार मानसूनी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गया। दरअसल, किन्नौर में बादल फटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग NH 5 भी बाधित हो गया था, जिससे आवागमन पर व्यापक असर पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंची तथा मलवा हटाने का कार्य आरम्भ कर रास्ता बहाल कर दिया गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चोलिंग के पास मार्ग को साफ करने और फंसे वाहनों को निकालने के लिए भारी मशीनरी को काम पर लगा दिया गया है।उन्होंने कहा कि राहत की खबर ये है कि बादल फटने और भारी मलबा आने से बाधित हुआ शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) चोलिंग के पास बहाल कर दिया गया है। नेशनल हाईवे बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों द्वारा बताया कि पोकलेन मशीनों की मदद से मलबे में दबे वाहनों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। मार्ग बहाल होने के बाद शिमला और किन्नौर के बीच वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। अधिकारी ने बताया कि इस अचानक आई आपदा में किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है और सभी लोग सुरक्षित हैं।  
  • Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई झड़प, 4 घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ब्यास पिंड में मामूली विवाद को लेकर 2 पड़ोसियों में हिसंक झड़प हो गई। जहां एक परिवार ने दूसरे परिवार पर बाहर से नौजवानों को बुलाकर हमला करने के आरोप लगाए है। इस घटना में परिवार के 4 लोग घायल हुए है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि घटना को लेकर दूसरा पक्ष मीडिया के सामने नहीं आया है। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से अस्पताल में उपचार करवा रही हरजीत कौर ने कहाकि उसने घर की छत पर पानी की टंकी लगाने के लिए प्लंबर लगाया हुआ था। आरोप है कि पड़ोसियों द्वारा टंकी की पाइप लगाने को लेकर विरोध जताया जा रहा था। दरअसल, निर्माणाधीन जगह की दीवार दोनों परिवारों की सांझी है। ऐसे में इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों परिवारों में हाथापाई हो गई।

    आरोप है कि पड़ोसी द्वारा पिछले कुछ दिनों से उनके साथ रोजाना लड़ाई की जा रही थी। निर्माण के दौरान पीड़ित हरजीत कौर ने दिलजीत कौर को बुलाकर दिखाया कि उनकी दीवार को कोई नुकसान नहीं हुआ है। आरोप है कि इसी दौरान संजू, परमार सहित अन्य नौजवान आए और उसके साथ हाथापाई करने लगे। आरोप है कि इस हाथापाई में उसके कपड़े फाड़ दिए गए। हमलावारों के पास पिस्तौल थी और उस पर डंडों से भी हमला किया गया। हरजीत कौर के अनुसार उसे छुड़वाने के लिए देवर आया तो हमलावारों ने देवार और पति पर भी हमला कर दिया। जिसके बाद बेटे पर भी हमला किया गया।

    इस घटना में देवर, पति, बेटा और हरजीत कौर घायल हुई है। घायलों की पहचान सरबजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरजोत कौर और बेटा सुखिंदर के रूप में हुई है। पीड़ित ने कहा कि घटना में हमलावारों द्वारा बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना के दौरान भागकर उन्होंने जान बचाई। पीड़िता ने इंसाफ की गुहार लगाई है और कहाकि उन्हें दिलजीत कौर और उसके परिवार से जान का खतरा है। सोना ने कहाकि दोनों पक्षों की सांझी दीवार है। इस दौरान छत पर टंकी लगाने के लिए पाइप लगाने थी। इसी मामले को लेकर पड़ोसियों द्वारा विरोध जताया गया और दीवार से सीमेंट उतरने का हवाला दिया गया।

    सोना का कहना है कि 3 दिन से विवाद चल रहा था। इस दौरान परिवार पड़ोसियों को समझाने के लिए गया था। आरोप है कि दिलजीत कौर ने डेढ दर्जन नौजवानों को बुलाकर उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में जमकर तोड़फोड़ की गई और परिवार पर हमला किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि दिलजीत कौर के 2 दामाद संजू और सूरज ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाए हैकि उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस द्वारा कोई पर्चा दर्ज नहीं किया जा रहा। आरोप हैकि दूसरा पक्ष आजाद घूम रहा है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • वन विकास निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 175 कर्मचारियों को बोनस स्वीकृत

    वन विकास निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 175 कर्मचारियों को बोनस स्वीकृत

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप निगम के कर्मचारियों को पहली अप्रैल, 2025 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही, 21,000 रुपये तक मासिक वेतन प्राप्त करने वाले 175 कर्मचारियों को बोनस देने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

    बैठक के दौरान निदेशक मंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा पहली अप्रैल, 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार उन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने की भी स्वीकृति दी, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष 240 दिन का कार्य पूरा किया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार की नीति के अनुरूप पात्र अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं के नियमितीकरण को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    निदेशक मंडल ने विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी 425 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये करने को भी स्वीकृति प्रदान की। यह संशोधन पहली अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा और प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुरूप लागू किया जाएगा।

    निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर स्थित रेजिन एवं टरपेंटाइन (आरएंडटी) फैक्ट्री के आधुनिकीकरण के बाद राजस्व में हुई उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। निदेशक मंडल ने सकारात्मक परिणामों को ध्यान में रखते हुए नाहन स्थित आरएंडटी फैक्ट्री के आधुनिकीकरण का भी निर्णय लिया ताकि उत्पादकता और राजस्व में और अधिक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

    मुख्यमंत्री ने निगम की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रबंध निदेशक द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने, कार्यकुशलता में सुधार लाने और निगम की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए नवाचारपूर्ण उपाय जारी रखने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष एचपीएसएफडीसीएल केहर सिंह खाची, मुख्य सचिव के.के. पंत, वन बल प्रमुख एवं प्रबंध निदेशक संजय सूद, निदेशक (पीएफएंडपीई) एवं विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

     

  • निदान सेवाओं में शून्य प्रतीक्षा समय सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

    निदान सेवाओं में शून्य प्रतीक्षा समय सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग को सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी निदान सेवाओं में शून्य प्रतीक्षा अवधि सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को समय पर और बिना किसी असुविधा के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश सरकार आवश्यक श्रम शक्ति और आधुनिक निदान उपकरण उपलब्ध करवा रही है तथा विभाग को इन आवश्यक सेवाओं में प्रतीक्षा समय समाप्त करने के लिए समन्वित प्रयास करने चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला तथा चमियाना सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदान विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से निदान सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों के लिए शून्य प्रतीक्षा समय के लक्ष्य को साकार करने के लिए सुझाव और सहयोग भी मांगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के भीतर ही उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सकों, पैरामेडिकल तथा तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भर रही है ताकि उन्नत उपचार के लिए मरीजों को हिमाचल से बाहर न जाना पड़े। वर्तमान सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना के उन्नयन और प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सुक्खू ने आईजीएमसी के चिकित्सकों की मांग पर संस्थान को शीघ्र ही 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रदेशवासियों की बेहतर सेवा के लिए सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

    प्रदेश सरकार सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य अवसंरचना को व्यापक रूप से सशक्त बना रही है। एम्स, नई दिल्ली के समकक्ष उच्चस्तरीय चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 3,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह अत्याधुनिक मशीनें केवल चिकित्सा महाविद्यालयों में ही नहीं, बल्कि राज्य के जिला अस्पतालों, जोनल अस्पतालों तथा अन्य नागरिक अस्पतालों में भी स्थापित की जाएंगी, जिससे प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और सुदृढ़ होगी। प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव (स्वास्थ्य) एम. सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

     

  • Punjab News: कांग्रेस पर भड़के रवनीत बिट्टू, तरूण चुघ से मिले रंधावा, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस पर भड़के रवनीत बिट्टू, तरूण चुघ से मिले रंधावा, देखें वीडियो

    बिट्टू बोले- शोले फिल्म के एक सीन जैसा वडिंग का हुआ हाल

    लुधियानाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए है। एक और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी से नाराज चल रहे है और उन्होंने मोरिंडा आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है। वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वह भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए है। उन्होंने कहा कि यह नौबत नहीं आनी चाहिए थी। मीटिंग होने के बावजूद सेटिस्फाइड ना होना दुख की बात है। उधर, भाजपा के राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस में चल रही घमासान को लेकर कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर जमकर निशाने साधे। बिट्टू ने वडिंग के सीएम मान के साथ अच्छे संबंध का जिक्र किया। इस दौरान इंडी लाइंस के जिक्र में राजा वडिंग का नाम लिए बिना कहा कि जिसे पार्टी के सभी नेता कह रहे थे कि वह पार्टी को चुनाव जीता नहीं सकता। आज इंडी लाइंस ने उसी राजा वडिंग का प्रधान नियुक्त किया। दूसरी ओर कांग्रेस के सभी पूर्व विधायक को ज्ञात है कि चुनावों में पार्टी को वोट मिलना मुश्किल है। वहीं शोले फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म में असरानी कहते हैकि कुछ दाएं चले जाओ और कुछ बाएं चले जाओ, बाकी मेरे पीछे आ जाओ। बिट्टू ने कहा कि राजा वडिंग का आज उस फिल्म के सीन जैसा हाल हो गया। वडिंग ने जब कहा कि बाकी मेरे पीछे आ जाओ और एक भी लीडर उनके पीछे खड़ा दिखाई नहीं दे रहा। राहुल गांधी की 21 नेताओं की लिस्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहाकि मैंने पार्टी में रहकर हाईकमान का कभी विरोध नहीं किया और सवाल नहीं उठाए। दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने घर मोरिंडा में कांग्रेस नेताओं की इमरजेंसी मीटिंग बुला ली। इसमें 3 मौजूदा विधायक समेत 25 नेता शामिल हुए। नेताओं के आने का सिलसिला अभी जारी है।  
  • ARTO की कार्रवाईः ओवरलोडिंग पर काटे 2.50 लाख के चालान, देखें वीडियो

    ARTO की कार्रवाईः ओवरलोडिंग पर काटे 2.50 लाख के चालान, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में पंजाब परिवहन विभाग और पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। इस तरह की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसना होता है।

    फगवाड़ा में सुबह से लेकर शाम तक पंजाब परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर टिप्परों के 2.50 लाख रुपए से ज्यादा चालान काटे है। टीम ने चालान ज्यादातर ओवरलोडिंग को लेकर किए है। जिसमें एक ट्रक का करीब 24 हजार का चालान किया है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क पर गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों की पालना करें। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में कार्रवाई जारी रहेगी।

     

  • WIPRO Employee की गई 5 साल पुरानी नौकरी, लोगों ने बढ़ाया हौंसला, बोले – ‘सब अच्छा होगा’

    WIPRO Employee की गई 5 साल पुरानी नौकरी, लोगों ने बढ़ाया हौंसला, बोले – ‘सब अच्छा होगा’

    नई दिल्ली: दिल्ली की आईटी प्रोफेशनल कंपनी WIPRO की एक इंपलॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने बताया कि एक नॉर्मल मीटिंग समझकर उसने एचआर के साथ कॉल ज्वाइन की थी लेकिन कुछ ही मिनट में उनको पता चला है कि उनकी साढ़े 5 साल की पुरानी नौकरी चली गई है। <iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1591468915871688%2F&show_text=false&width=267&t=0″ width=”267″ height=”476″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share” allowFullScreen=”true”></iframe>

    अनुकृति की गई साढ़े 5 साल पुरानी नौकरी

    विप्रो एआई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के रुप में काम करने वाले अनुकृति को अचानक से एचआर के साथ कॉल ज्वाइन की थी परंतु कुछ ही मिनट में उन्हें पता चला कि उनकी साढ़े 5 साल पुरानी नौकरी चली गई है। विप्रो एलाई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के रुप में काम करने वाले अनुकृति को अचानक से एचआर ने नौकरी से निकल जाने को लेकर कॉल किया है। इसके बाद वह इमोशनल हो गई है। उन्होंने अपनी इन भावनाओं का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में भी उन्होंने हार मानने की जगह इसको भगवान का इशारा बताते हुए नई शुरुआत की बात कही। इसके बाद उनकी इस वीडियो से खुद को कनेक्ट कर रहे हैं और उन्हें इमोशनल रुप से मजबूत रहने को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

    साढ़े 5 साल की नौकरी गई

    वायरल वीडियो में जो महिला दिख रही है उसका नाम अनुकृति विद्यार्थी है। अनुकृति दिल्ली में विप्रो एआई सॉल्यूशन में मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन कोऑर्डिनेटर के पद पर काम कर रही थी। अनुकृति के अनुसार, 29 जून को उन्हें अपने मैनेजर और एचआर के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया था। उन्हें लगा कि यह एक नॉर्मल ऑफिस कॉल होगी लेकिन मीटिंग में उनको बताया गया कि उनका रोल अब कंपनी में नहीं रहेगा और उन्हें नौकरी छोड़नी होगी। वीडियो में इमोशनल होकर अनुकृति ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि साढ़े 5 साल तक जिस कंपनी में काम किया है। वहां से इस तरह अचानक निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा नई नौकरी मिलेगी या फिर वह अपना कोई काम शुरु करेगी। अनुकृति ने यह भी कहा कि अब हर महीने मिलने वाली तय सैलरी नहीं होगी और फ्यूचर पूरी तरह से अनिश्चित है हालांकि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पॉजिटिव नजरिए से भी देखने की कोशिश की है। वीडियो में यह आगे करती है कि शायद यह भगवान का इशारा है क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि मैं खुद कभी यह नौकरी छोड़ पाती शायद भगवान कह रहे हैं कि अब यहां से निकलो बहुत हो गया है। अनुकृति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद हजारों लोगों ने उन्हें हिम्मत बधाई है और अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर किया है।

    यूजर ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

    अनुकृति का यह इमोशनल वीडियो देखकर कई यूजर्स अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर करने लगे हैं। एक ने एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘मेरी भी एक महीने पहले ऐसी ही सिचुएशन थी इसमें कोई शक नहीं कि भगवान यह आपके भले के लिए कर रहा है। आपको शुभकामनाएं’। अन्य ने लिखा कि – ‘आपके साथ सब अच्छा होगा’। एक ने लिखा कि – ‘अगर भगवान एक रास्ता बंद करता है तो भगवान हजार रास्ता खोलता है। टेंशन मत लो और हिम्मत मत हारो’।  
  • मारपीट के मामले में वकीलों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    मारपीट के मामले में वकीलों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका में वकील के साथ मारपीट के मामले को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, इस मामले को लेकर पंचकूला में वकीलों द्वारा रोष पाया जा रहा है। वकीलों ने पीड़ित वकील के साथ की गई मारपीट को लेकर निंदा की है और उसे इंसाफ दिलाने के लिए आज हड़ताल का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार वकील सौरभ शर्मा के साथ मारपीट की गई थी।

    इस मामले को लेकर पंचकूला में वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा है। ऐसे में वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट की कार्रवाई पर खासा असर देखने को मिला है। दरअसल, वकीलों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला बार एसोसिएशन के द्वारा वकील के साथ मारपीट को लेकर कहा गया है कि अगर आरोपियों के खिलाफ करवाई नहीं की गई तो संघर्ष को तीखा किया जाएगा।