Blog

  • Budget को लेकर CM Mann ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- किसान और Punjab दोनों की हुई अनदेखी

    Budget को लेकर CM Mann ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- किसान और Punjab दोनों की हुई अनदेखी

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय बजट को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने इस बजट को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि सीमावर्ती राज्य को एक बार फिर अनदेखा किया गया है और कुछ भी नहीं दिया गया है। इसे चुनावी बजट बताते हुए सीएम मान ने कहा कि इसमें केवल बिहार के लिए घोषणाएं की गई हैं। दरअसल, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना 8वां बजट पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मान ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में पंजाब को एक बार फिर अनदेखा किया गया है।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में एक बार फिर पंजाब को अनदेखा किया गया। पंजाब के किसानों, नौजवानों को केंद्र सरकार ने कुछ भी नहीं दिया है। केंद्र द्वारा न तो किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दी गई। न ही राज्य को किसी इंडस्ट्री के लिए पैकेज दिया गया। पंजाब को ऐसा कुछ नहीं दिया गया जो उसके आर्थिक और भविष्य में सुधार ला सके।

    यह बजट केवल चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए ही घोषणा हैं। एक बार फिर बजट में केंद्र सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पर पंजाब को हम अपने बलबूते पर पैरों पर खड़े करके रहेंगे। इससे पहले पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी थी। लेकिन राज्य की विशिष्ट जरूरतों पर भी प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं क्योंकि वह आज बजट पेश करने जा रही हैं। जब जैसलमेर में बजट-पूर्व बैठक हुई थी, तो हमने एक ज्ञापन बनाया और इसे भारत सरकार और वित्त मंत्री को दिया। वित्त मंत्री ने कहा, हमने मांग की है कि पंजाब को विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक कृषि प्रधान राज्य है और हमें फसलों में विविधता लाने की जरूरत है। हमने एमएसपी की कानूनी गारंटी की भी मांग की है।

     

  • Punjab News: Petrol Pump लूट मामले में पुलिस ने आरोपियों के Sketch किए जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump लूट मामले में पुलिस ने आरोपियों के Sketch किए जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः माछीवाड़ा में 2 पेट्रोल पंपों कर्मियो से गन प्वाइंट के जरिए नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने 5 लुटेरों में से 3 की तस्वीरें जारी कर दी हैं। दरअसल, लुटेरे 30 जनवरी को देर शाम 30 मिनट में 2 वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी समराला तरलोचन सिंह ने बताया कि इन लुटेरों ने मोगा जिले से Kia कंपनी की सफेद कार पीबी 76 बी 8188 चोरी की थी, जिससे उन्होंने माछीवाड़ा इलाके में पेट्रोल पंप कर्मियों से लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। समराला पुलिस ने कहा कि इन 5 लुटेरों को काबू करने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गईं है।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जो सीसीटीवी फुटेज देखी गई है, उसके आधार पर उन्होंने इन 5 लुटेरों में से 3 की तस्वीरें जारी कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक इन पांचों युवकों की उम्र 25 साल से कम है। डीएसपी ने कहा कि अगर कोई इन आरोपियोंको पहचानता है तो तुरंत इस नंबर पर 9872693808 या माचीवाड़ा पुलिस प्रमुख 9592914033 से संपर्क करके मामले की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इन लुटेरों पर काबू पाने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है और पुलिस भी पूरी चौकसी के साथ इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Punjab News: पेट्रोल डलवाने के बहाने पंप कर्मियों से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पेट्रोल डलवाने के बहाने पंप कर्मियों से नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में चोरों और लुटेरों द्वारा लगातार पेट्रोल पंप के कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के अलग-अलग जिलों में पेट्रोल पंप के कर्मियों से लूट की वारदातों की घटनाएं सामने आ चुकी है। वहीं ताजा मामला बलरामपुर से सामने आया है, जहां पेट्रोल डलवाने के बहाने आए 2 नकाबपोश लुटेरो ने फ्रेंड्स फिलिंग सेंटर घुमान (बलरामपुर) में कर्मियों पर तेजधार हथियार से हमला करके लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


    मामले की जानकारी देते हुए फ्रेंड्स फिलिंग सेंटर घुमान के मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि बीती शाम सेल्समैन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भर रहा था। इस दौरान मुंह ढके 2 अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने तेजधार हथियार से कर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे कर्मियों से 14,400 रुपए की नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना संचालक द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना घुमान के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Phagwara में भी बना AAP Party का Mayor, देखें वीडियो

    Phagwara में भी बना AAP Party का Mayor, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नगर निगम चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद एक माह से अधिक समय बीत गया था, लेकिन मेयर का ऐलान नहीं हुआ था। वहीं आज हाईकोर्टे के आदेशों के बाद मेयर पद को लेकर ऐलान किया गया। जिसके बाद आप पार्टी में इस जिले में भी बाजी मार ली। आप पार्टी की ओर से रामपाल उप्पल को मेयर निुयक्त किया गया। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर तेजपाल बसरा और डिप्टी मेयर विपिन सूद को नियुक्त किया गया। इस दौरान मौके पर पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और सांसद राजकुमार चब्बेवाल मौजूद रहे।

    बता दें कि फगवाड़ा में मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वडिंग, और अपोजिशन लीडर प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे थे। चुनाव के लिए कांग्रेस के पास 20 पार्षद, आम आदमी पार्टी के पास 17, बसपा के पास 3, अकाली दल के पास 3, भाजपा के पास 3, आजाद चार पार्षद थे, लेकिन आप पार्टी ने चार जिलों में मेयर के ऐलान के बाद फगवाड़ा में भी बाजी मार ली है।

  • केंद्र बजट में सरकार की सभी नीतियों को जोर शोर से आगे बढ़ाया गया: सुमित शर्मा

    केंद्र बजट में सरकार की सभी नीतियों को जोर शोर से आगे बढ़ाया गया: सुमित शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा प्रदेश सचिव समित शर्मा ने कहा केंद्र बजट में सरकार की सभी नीतियों को ज़ोर शोर से आगे की ओर ले जाया गया है। सरकार ‘ प्रधानमंत्री धन- धन्य कृषि योजना’ शुरू करेगी राज्यों के साथ साझेदारी में, इस योजना के अंतर्गत कम उत्पादकता, मध्यम फसल सघनता और औसत से कम ऋण मानकों वाले 100 जिले शामिल होंगे। इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। तुअर, उड़द और मसूर पर विशेष ध्यान देते हुए 6 साल का “ दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन ” शुरू करेगी। इसमें उत्पादकता में सुधार, घरेलू दाल उत्पादन, किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने तथा जलवायु अनुकूल बीजों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

    किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) 7.7 करोड़ किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों को अल्पावधि ऋण की सुविधा प्रदान करता है। संशोधित ब्याज सहायता योजना के तहत ऋण के लिए केसीसी ऋण सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी। राज्यों के साथ साझेदारी में एक व्यापक बहु-क्षेत्रीय ‘ ग्रामीण समृद्धि और लचीलापन’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इससे कौशल, निवेश, प्रौद्योगिकी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के माध्यम से कृषि में अल्प-रोजगार की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अवसर पैदा करना है ताकि प्रवास एक विकल्प हो, लेकिन अनिवार्यता नहीं ।

    चरण-1 में 100 विकासशील कृषि जिलों को कवर किया जाएगा, शहरी श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए एक नई योजना लागू की जाएगी, जिससे उनकी आय में सुधार हो सके, उन्हें स्थायी आजीविका मिल सके और जीवन की गुणवत्ता बेहतर हो सके। सरकार गिग वर्कर के पहचान पत्र और ई- श्रम पोर्टल पर पंजीकरण की व्यवस्था करेगी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गिग वर्करों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी । इस उपाय से लगभग 1 करोड़ गिग-वर्करों को सहायता मिलने की संभावना है ।

  • Punjab News: इस इलाके में महिला पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में महिला पर नौजवानों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के बस्ती शेखांवाली में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के दौरान एक महिला को रास्ते में कुछ युवकों ने घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित महिला के मुताबिक वह घर में मेहनत करके मजदूरी करती है। ऐसे में जब वह मजदूरी करके घर लौट रही थी तो एक महिला ने ललकारा मारते हुए कहा कि इसे पकड़ लो। जिसके बाद कुछ युवकों ने उसे काबू करके उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला ने कहा कि उस पर बेसबैट सहित अन्य हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित ने लड़ाई का कारण 2 साल पहले भाई के साथ हुए विवाद को बताया है। पीड़ित के अनुसार भाई को उस घटना में घायल कर दिया गया था। इस दौरान 4 नौजवानों सहित एक महिला ने हमला किया है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: कार और बाइक की टक्कर को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बाइक की टक्कर को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में मामूली विवाद को लेकर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। जहां कार और बाइक की टक्कर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कार चालक द्वारा फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार हाजी रतन रोड पर कार ड्राइवर ने मामूली टक्कर के बाद स्कूल ड्रेस खरीदने आए एक परिवार पर फायरिंग कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए डबवाली रोड निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ बच्चों की स्कूल ड्रेस खरीदने आए थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जब गुरप्रीत ने कार ड्राइवर से इस बारे में बात करनी चाही तो दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि नशे में धुत ड्राइवर ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान दीप सिंह नगर निवासी जसकरण सिंह के रूप में हुई है, जिसका संबंध फरीदकोट से है। पुलिस ने उसके पास से हथियार के साथ-साथ शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान भी बरामद किया है। थाना कोतवाली के इंचार्ज परमिंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है।

  • IIIT ऊना ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर का सक्रिय उपयोग शुरू किया

    IIIT ऊना ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इनक्यूबेशन सेंटर का सक्रिय उपयोग शुरू किया

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) उना ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संस्थान ने अपने इनक्यूबेशन सेंटर का सक्रिय उपयोग करके छात्रों को उद्यमशीलता गतिविधियों के लिए बुनियादी सुविधाएं प्रदान की हैं। इस पहल का लाभ उठाने वालों में से एक है YesCity, एक स्टार्टअप जिसकी स्थापना IIIT ऊना के छात्रों ने की है। YesCity भारत भर में प्रामाणिक और संस्कृति-आधारित यात्रा अनुभवों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। YesCity का उद्देश्य यात्रियों के सामने आने वाली एक सामान्य समस्या को हल करना है: प्रामाणिक स्थानीय अनुभवों की खोज करने की जटिल और थकाऊ प्रक्रिया जहां MakeMyTrip और EaseMyTrip जैसे प्लेटफॉर्म बुकिंग और प्रसिद्ध स्थलों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, वहीं Yes City शहर के छुपे हुए खजाने को उजागर करता है। इसका मिशन यात्रियों को प्रामाणिक स्थानों, भोजन और स्मृति चिन्हों का एक संकलित अनुभव प्रदान करना है, जो स्थानीय संस्कृति को वास्तव में दर्शाते हैं। प्रोफेसर मनीष गौड़, निदेशक, IIIT ऊना, ने कहा, “यह पहल हमारे छात्रों की क्षमता में हमारे विश्वास को दर्शाती है कि वे बदलाव ला सकते हैं और वैश्विक स्तर पर प्रभावी समाधान बना सकते हैं। हम YesCity को बढ़ते हुए देखकर उत्साहित हैं और आशा करते हैं कि यह अन्य छात्रों को भी उद्यमिता के सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा। IIIT ऊना ऐसे नवाचारी प्रयासों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संसाधन, मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करता रहेगा।”  
  • Punjab News: University में Card बांटने गए युवकों पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: University में Card बांटने गए युवकों पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में लगातार दूसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इससे पहले हाजी रतन रोड पर कार और बाइक की टक्कर को लेकर कार चालक द्वारा गोलियां चलाई गई थी। वहीं अब तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के होटल के कार्ड बांटने गए 2 युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने हमला कर दिया। घटना में गुरप्रीत सिंह और मंगू सिंह नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पीड़ित गुरप्रीत सिंह, जो फतेहगढ़ का रहने वाला है, ने बताया कि जब वे यूनिवर्सिटी में होटल के कार्ड बांट रहे थे, तभी लगभग 50-60 युवकों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं बल्कि लोहे की रॉड से भी वार किए। घायल युवकों को तत्काल बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही के अनुसार, पीड़ितों के बयान के आधार पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमले में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए जीवन लता को मिला सम्मान

    उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए जीवन लता को मिला सम्मान

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता जीवन लता को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें  केंद्रीय  महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और माताओं के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं  में   अहम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया।

    इस उपलब्धि के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना नरेंद्र कुमार ने भी जीवन लता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। नरेंद्र कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार विशेष रूप से जीवन लता के द्वारा गांवों में बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए गए अथक प्रयासों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने जीवन लता को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इस सम्मान से उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा, जो उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने में मदद करेगा।

    बता दें, जीवन लता रक्कड़ कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र टब्ब-दो में आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर कार्यरत हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हिमाचल प्रदेश की पांच आंगनबाड़ी वर्करों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नवाजा गया जिसमें जीवन लता ने नोडल अधिकारी के तौर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।