Blog

  • रक्तदान सबसे बड़ा दान: विशाल शर्मा

    रक्तदान सबसे बड़ा दान: विशाल शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित: रक्तदान सबसे बड़ा दान है। रक्तदान से किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। लोगो को इसमें आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए। यह बात शनिवार को कांगड़ गांव के श्री गुरू रविदास मंदिर परिसर व कांगड़ मैदान में हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की 86वीं जयंति के अवसर पर सरबत दा भला श्री गुरू रविदास हैल्प गु्रप जिला ऊना,ब्रिंग स्माईल,गुरू रविदास टाईगर फोर्स हिमाचल प्रदेश,बजरंग दल व द पालमपुर रोटरी आई फाऊंडेशन द्वारा हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल रक्तदान व नेत्र जांच शिविर के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में एसडीएम विशाल शर्मा ने कही।

    एसडीएम विशाल शर्मा ने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में रक्तदान व नेत्र जांच शिविर का आयोजन बेहतरीन श्रदाजंलि है। हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ऊना जिला में लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए कोटला खुर्द में अलग से कालेज की स्थापना की। इस अवसर पर एसडीएम विशाल शर्मा व चिक्तिसकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेँट कर सम्मानित किया गया। शिविर में 41 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। जबकि नेत्र जांच शिविर में 103 रोगियों की आंखों की जांच व उपचार किया गया। इसमें 10 रोगियों को आंखों में मोतियाबिंद की पहचान की गई तथा उन्हें आपरेशन करवाने का परामर्श दिया गया।

    इस अवसर पर हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,एमएम गर्ग,विकास  कौंडल,मणि कुमार,अश्विनी कुमार,ब्रिंग स्माइल व सरबत दा भला श्री गुरु रविदास हेल्प ग्रुप, श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स से लतेश कुमार, विक्की फौजी, अश्वनी कुमार,अमन भारद्वाज, मणि बढ़ेडा, दलजीत कुमार, अमन दीप माहल, अच्छर सिंह, मनी ऊना, महेंद्र सिंह, बजरंग दल जिला ऊना से भूपी राणा, दीपांशु शर्मा,नरेंद्र राणा,मुकेश जसवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    इन्होंने दिया रक्तदान रक्तदान शिविर में हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, कुलविंदर सिंह,  अमनदीप लतेश, जनक राज, देशराज, मनीष कुमार, अमर राणा, परमजीत सिंह, देशराज, सतविंदर, कुशल कुमार, रोहित कुमार, संदीप कुमार, कुणाल चौधरी, नीलम चौधरी, नवदीप चौधरी, मिथुन कुमार, जतिन, मुकेश कुमार, हैप्पी, साहिल, पुनीत, संजीव कुमार, कृष्ण हनी, योगेश, हरप्रीत सिंह, विवेक, कुलदीप, विनय, राहुल कुमार, अच्छर सिंह, करण सिंह, रामपाल, दयाल सिंह चौधरी, राकेश, निशांत चौधरी, हर्षदीप चौधरी, साहिल कुमार, हरजिंदर कुमार, जसविंदर सिंह, दीपांशु शर्मा ने रक्तदान किया। इन्होंने दी सेवाएं शिविर में स्वास्थय विभाग से डॉ. सुरभि, प्रदीप कुमार लैब तकनीशियन, सुनीता सैनी वार्ड सिस्टर,चंचल लैब तकनीशियन,सतपाल,अनिल सैनी, रोटरी आई अस्पताल धुस्साड़ा से अतुल पराशर,अजय राणा व  अजय चौधरी ने अपनी सेवाएं दी

  • पंजावर-बाथड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही 3 से 28 फरवरी तक रहेगी बंद

    पंजावर-बाथड़ी सड़क पर वाहनों की आवाजाही 3 से 28 फरवरी तक रहेगी बंद

    ऊना/सुशील पंडित: पंजावर-बाथड़ी रोड के किलोमीटर 09/00 से 18/00 रोड़ तक के भाग पर वाहनों की आवाजाही 3 से 28 फरवरी तक तक बंद रहेगी। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग पर सीमेंट उपचारित लेयर बिछाने के साथ-साथ निर्माण कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को जैजों मोड़ से घालूवाल तक लिंक रोड और भदसाली से घालूवाल रोड तक राष्ट्रीय राजमार्ग 503 के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग  पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
  • उपायुक्त ने उपमंडल अम्ब का किया दौरा, मानसून आपदा 2023 से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

    उपायुक्त ने उपमंडल अम्ब का किया दौरा, मानसून आपदा 2023 से क्षतिग्रस्त हुए घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को मानसून आपदा-2023 के दौरान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपमंडल अम्ब के तहत टकारला, तियाई और मुबारिकपुर में सात घरों के पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि प्रभावित परिवार जल्द से जल्द अपने नए घरों में सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सकें।

    बता दें, ऊना जिला में आपदा 2023 में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए 55 घरों के पुनर्निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को 7-7 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह वित्तीय सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रभावित के आशियाने बसाने के लिए घोषित किए गए 4500 करोड़ रूपये के विशेष राहत पैकेज के तहत दी गई है। पहले आपदा में क्षतिग्रस्त हुए प्रभावित परिवारों को पुनर्निर्माण कार्यों के लिए डेढ़ लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर 7 लाख रूपये किया था।
    इस दौरान राजस्व अधिकारी अजय कुमार और तहसीलदार प्रेम लाल धीमान भी उपस्थित रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस के ध्वजारोहण से हुई, जिसे डॉ. रमेश ठाकुर ने किया। इसके बाद एनएसएस के स्वयंसेवियों ने परेड और गार्ड ऑफ ऑनर की शानदार प्रस्तुति दी। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने शिविर के उद्देश्य और इसकी थीम “युवा मेरे भारत के लिए, युवा डिजिटल साक्षरता के लिए” पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने बताया कि इस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा पर्यावरण जागरूकता, सड़क सुरक्षा, मतदान जागरूकता, नशा निवारण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता, कोविड-19, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, साइबर सुरक्षा, एड्स जागरूकता, और श्रमदान जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी और डिजिटल साक्षरता से जोड़ा जाना है। कार्यक्रम में एनएसएस वालंटियर दिव्यांशु शर्मा ने “युवा मेरे भारत के लिए, युवा डिजिटल साक्षरता के लिए” पर अपने विचार प्रस्तुत किए। शिविर के पहले दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें शिवानी और श्वेता का ग्रुप डांस, सोनाक्षी और तमन्ना का गिद्दा, तथा नीलम और अंकिता ठाकुर का पहाड़ी नृत्य दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

    दूसरे सत्र में शिविर की गतिविधियों और कार्यक्रम पर अभिमुखीकरण सत्र और बातचीत सत्र आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि एनएसएस युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ता है, जिससे उनकी कार्य क्षमता में गुणात्मक वृद्धि होती है।इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार, राहुल शर्मा, एनएसएस के प्रधान गौरव, उपप्रधान शुभम शर्मा, एनएसएस कैप्टन तीक्ष्ण और अन्य उपस्थित थे।

  • मोदी सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान,छोटे व्यापारियों और किसानों को मिलेगा लाभ:दविंदर भुट्टो

    मोदी सरकार ने बजट में रखा हर वर्ग का ध्यान,छोटे व्यापारियों और किसानों को मिलेगा लाभ:दविंदर भुट्टो

    कृषि,स्वास्थ्य शिक्षा के साथ खाद्यान्न एवं अन्य उपकरणों में अब मिलेगी विशेष छूट

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मोदी सरकार के बजट की जमकर सराहना की और इस बजट को गरीब,अहसाय छोटे व्यापारी एवं आम जनता का हितैषी करार दिया। दविंदर भुट्टो ने कहा कि लोकसभा संसद में केंद्रीय बजट 2025 में नई कर व्यवस्था के तहत छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए 12 लाख की इनकम तक कोई भी इनकम टैक्स नहीं लगेगा। भुट्टो ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025 में कृषि और एमएसएमई जैसे कई फोकस क्षेत्रों के लिए कई उपायों का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। भुट्टो ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना ने 68 लाख से ज़्यादा स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ पहुंचाया है, जिससे उन्हें अनौपचारिक क्षेत्र के उच्च ब्याज वाले ऋणों से राहत मिली है। इस सफलता के आधार पर, इस योजना को बैंकों से बढ़े हुए ऋण, 30,000 की सीमा वाले यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड और क्षमता निर्माण सहायता के साथ नया रूप दिया जाएगा।
    दविंदर भुट्टो ने कहा कि बजट-2025 विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है। किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला और बच्चों की शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र को समाहित करता यह बजट पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है। भुट्टो ने कहा कि बजट में कैंसर और दुर्लभ बीमारियों के लिए 36 दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी गई है। सरकार ने 37 और दवाओं पर मूल सीमा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव किया है। केंद्र ने कोबाल्ट उत्पाद, एलईडी, जिंक, लिथियम आयन बैटरी स्क्रैप और 12 महत्वपूर्ण खनिजों को मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने का भी प्रस्ताव किया है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि फसलों की उपज बढ़ाने हेतु प्रधानमंत्री धन-धान्‍य योजना शुरू की जाएगी। इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। राज्य सरकारों के सहयोग से देश के 100 जिलों में यह योजना चलाई जाएगी। भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में आयकर रिटर्न दाखिल करने की सीमा 2 साल से बढ़ाकर 4 साल की गई। वहीं वित्त मंत्री ने घोषणा की कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि मध्यम वर्ग अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा। भुट्टो ने कहा कि यह बजट देश की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने विशेष रूप से मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं, और महिलाओं के लिए की गई घोषणाओं की सराहना की।

    मोदी सरकार के बजट से मध्यम वर्ग के लिए राहत:

    दविंदर भुट्टो ने कहा कि मोदी सरकार के बजट में व्यक्तिगत आयकर में महत्वपूर्ण कटौती की गई है, जिससे मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति में वृद्धि होगी। भुट्टो ने कहा कि अब 1.28 मिलियन रुपये तक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों को कर से मुक्त रखा गया है, जबकि इससे अधिक आय वालों के लिए कर दरों में भी कमी की गई है। इस कदम से घरेलू उपभोग, बचत, और निवेश में वृद्धि की उम्मीद है।

    बाजार से होगा कृषि क्षेत्र में सुधार और युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार

    दबिंदर भुट्टो ने कहा कि बजट में कृषि को बढ़ावा देने के लिए, सरकार ने छह वर्षीय कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य दालों और कपास के उत्पादन में वृद्धि करना है। इस कार्यक्रम के तहत, राज्य एजेंसियां किसानों से गारंटीड कीमतों पर दालों की खरीद करेंगी, जिससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और आय में वृद्धि होगी। भुट्टो ने कहा कि बजट में युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। कौशल विकास और उच्च शिक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके अलावा, 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें शीर्ष कंपनियों में काम करने का अनुभव प्राप्त होगा।
    भुट्टो ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला है और देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन नीतियों के सफल कार्यान्वयन से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और सभी नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

  • Jalandhar News: हेरोइन सहित Punjab Roadways का Inspector गिरफ्तार

    Jalandhar News: हेरोइन सहित Punjab Roadways का Inspector गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब रोडवेज के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह हाल वासी मोहल्ला बशीरपुरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद करके मामला दर्ज कर लिया है।

    आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने 50 ग्राम और हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड पर स्थित पंजाब रोडवेज डिपो में इंस्पेक्टर अजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में नया गांव में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ज्योती यादव ने बताया कि डेढ़ महीने पहले कांसल गांव में एक कत्ल हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी। इस मामले में उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद किए है। आरोपियों ने लूट की नीयत से पीड़ित पर चाकू से हमला किया था। इस घटना से कुछ लूट की वारदातों को लेकर भी खुलासा हुआ है। आरोपियों में एक नाबालिग शामिल है, जबकि दूसरे आरोपी का नाम 18 वर्षीय हरविंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ है। मृतक की पहचान यश प्रसाद निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

    आरोपियों ने एक अन्य नेपाली हेमराज पर हमला करके लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने एक ही दिन में दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था, आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने मृतक पर 2 बार चाकू से हमला किया था, जबकि दूसरे आरोपी को चाकू दिखाकर उससे फोन छीना था।

  • Punjab News: असलहा लाइसेंस बनवाना आरोपी को पड़ा महंगा, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: असलहा लाइसेंस बनवाना आरोपी को पड़ा महंगा, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव रामूवाला कला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआरआई नंबर 8 थाना मेहना में धारा 420.465.468 आई पी सी 27.54.59 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरविंदर सिंह ने साल 2024 में अपने गलत दस्तावेज देकर असलहा लाइसेंस बनवाया था और उस लाइसेंस पर एक पिस्टल 45 बोर ओर एक रायफल 30 बोर भी चढ़वा ली थी।

    जैसे ही गलत डॉक्यूमेंट देने की भनक पुलिस को लगी तो उनकी टीम ने तुरंत कारवाई करते हुए गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर आरोपी की रायफल ओर पिस्टल जब्त कर ली। जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी पर पहले से 4 मामले दर्ज है। आरोपी को आज मानयोग अदालत में पेश किया गया जहां उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है ओर पुलिस ने अगली करवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में धमाका होने से झुलसा जिम ट्रेनर और बिजली कर्मी

    Punjab News: इस इलाके में धमाका होने से झुलसा जिम ट्रेनर और बिजली कर्मी

    लुधियाना : महानगर के बाबा थान सिंह चौक के पास धमाका होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक जिम के बाहर लगे बिजली के मीटर में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में एक इलेक्ट्रीशियन सहित जिम ट्रेन घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    वहीं जिम ट्रेनर को डॉक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक जिम के बाहर लगे बिजली के मीटर से धुआं निकलता देख जिम ट्रेनर एवं अन्य दुकानदारों द्वारा बिजली का मीटर चेक करने के लिए प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया। इस दौरान जैसे ही इलेक्ट्रीशियन द्वारा मीटर की जांच की जा रही थी तो अचानक बिजली के मीटर में जोरदार धमाका हो गया।

     

  • Punjab News: Gun Point पर 5 लुटेरों ने की बुजुर्ग दंपत्ति से लूट की कोशिश, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर 5 लुटेरों ने की बुजुर्ग दंपत्ति से लूट की कोशिश, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले के पट्टी शहर में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन लूट की वारदात की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही मामला पट्टी शहर में देखने को मिला, जहां 5 लुटेरों ने गन प्वाइंट के जरिए रिटायर नौकरीपेशा बुजुर्गों को लूटने की कोशिश की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस संबंध को लेकर रमनदीप सिंह ने बताया कि वह कृषि विभाग में एडीओ के पद पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह गार्डन कालोनी में स्थित अपने घर के कमरे में बैठे थे। इस दौरान उसके पिता 75 वर्षीय धीरा सिंह और माता सुरजीत कौर घर के बरामदे में बैठे थे। घर के बाहर सिल्वर रंग की एक आल्टो का बिना नंबरी आकर रूकी।

    जिसमें 5 अज्ञात युवक थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने गेट का दरवाजा खटखटाया तभी उनके पिता धीरा सिंह घर के बरामदे में बैठे थे, उन्होंने गेट खोला। इस दौरान युवकों में से एक व्यक्ति हमारे सामने रहने वाले सोनू के घर का गेट बंद होने के बारे में पूछने लग गया और कहने लगा कि क्या आपको सोनू के घर की चाबियों के बारे में पता है। इस पर उसके पिता ने कहा कि हमें सोनू के घर की चाबी के बारे में नहीं पता, तो उनमें से एक ने उसके पिता को पीछे से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और पिता की छाती पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद माता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं आरोपियों में से एक व्यक्ति ने माता के मुंह को कपड़े से दबा लिया।

    माता ने बहादुरी दिखाई और आरोपी को धक्का मारकर घर से बाहर भाग गई। इस दौरान माता ने गली में शोर मचाना शुरु कर दिया, जिसके बाद आरोपी कार लेकर घटना को अंजाम दिए बिना फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे लूट की नियत से हमारे घर आये थे और पिस्तौल का भय दिखाकर डकैती करना चाहते थे। इस संबंध में घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रमुख पट्टी हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। पट्टी सिटी पुलिस ने 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।