Blog

  • Police ने 8 लुटेरों को 3.51 करोड़ रुपए सहित किया गिरफ्तार

    Police ने 8 लुटेरों को 3.51 करोड़ रुपए सहित किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : ओडिशा के कालाहांडी जिले की पुलिस ने झारखंड पुलिस की मदद से आठ लूटेरे को काबू किया है। जानकारी के अनुसार  पकड़े गए लुटेरों 7 रांची के रहने वाले हैं और एक आरोपी गुमला जिले का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जैसाम खान, शमीम अंसारी , बासुदेव गोप, पिंटू अलीम, कामेश्वर यादव  और अनुज कुमार के तौर पर हुई है।

    ओडिशा डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए कैश, हथियार, गोलियां और घटना के दौरान इस्तेमाल की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।  सभी आरोपियों ने धर्मगढ़ जिले की एक देसी शराब भट्‌टी में 30 जनवरी की रात लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहां हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया और पैसे लूट लिए। वारदात में इस्तेमाल की हुई बोलेरो गाड़ी का भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद धर्मगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया था।

    मामले के खुलासे के लिए कालाहांडी एसपी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई थी। मिल रहे लोकेशन के आधार पर स्पेशल टीम ने झारखंड से बोलेरो बरामद किया। वहीं स्थानीय ओडिशा पुलिस ने ओडिशा से दो आरोपियों ताहिर अंसारी और कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • Punjab News: Phone पर परेशान करने पर महिला ने पति संग व्यक्ति को पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: Phone पर परेशान करने पर महिला ने पति संग व्यक्ति को पीटा, देखें वीडियो

    व्यक्ति का आरोप, महिला ने मुझसे 50 हजार रुपए मांगे

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में एक महिला, उसके पति और एक अन्य साथी ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। उस व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। महिला ने बीच सड़क पर उस व्यक्ति को थप्पड़ मारे। जिसका राहगीरों ने वीडियो भी बनाया। पीटने वाले पति-पत्नी ने मामले की सूचना शेरपुर थाने को दी, जो उस व्यक्ति को शेरपुर ले गए, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उस व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई हो चुकी थी। महिला का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से वह व्यक्ति उसे फोन करके परेशान कर रहा था। कुछ दिन पहले इलाके में एक दुर्घटना हुई थी, तो उस व्यक्ति ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया और खुद को पत्रकार बताया। नंबर देने के बाद आदमी उसे लगातार फोन करने लगा। दो दिन पहले वह शराब पीकर रात में उसके घर आया। किसी तरह उसने उससे मिन्नतें कीं और उसे गेट से ही वापस भेज दिया। पुलिस की सलाह पर महिला ने कॉल रिकॉर्डिंग का वीडियो बनाया महिला ने बताया कि उसने अगले दिन अपने पति को सारी बात बताई और शेरपुर थाने में सूचना दी। महिला ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने उससे कहा था कि जब भी वह व्यक्ति फोन करे तो उसका वीडियो बना ले। वह उससे मिलने के लिए जिद करता रहता था। कभी शॉपिंग करवाने की बात करता तो कभी उसके साथ अवैध संबंध होने की बात करता। वह हमेशा कॉल पर उससे आई लव यू कहता था। महिला ने यह भी बताया कि इस व्यक्ति को पता था कि उसका पति रात में दुकान पर ही सोता है और उसके मकान की किस्त भी बकाया है। इन्हीं वजहों से वह उसे पैसों का लालच देता था। मारपीट के बाद घायल अवस्था में खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एक न्यूज चैनल में काम करता है। उसने दो दिन पहले ही चैनल को जॉइन किया है। उसने यहां किसी की मदद की थी। महिला ने उससे 50 हजार रुपए मांगे। मैंने महिला से कहा कि मैं इतने पैसे नहीं दे सकता। महिला ने मेरे और अपने पति के बीच कॉन्फ्रेंस कॉल भी कराई और मुझे यहां बुलाया। महिला ने मुझसे कहा था कि वह अपनी सहेली के यहां जा रही है और मैं वहां आकर उससे मिलूं, जिसके चलते मैं उससे मिलने यहां आया हूं। मैंने उससे जो शब्द कहे, उसके लिए मैं उससे माफी मांगता हूं, लेकिन इस महिला ने मुझे गुमराह किया है। मारपीट की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर चौकी शेरपुर की पुलिस पहुंची। जिन्होंने उक्त व्यक्ति को कार में बैठाया और अपने साथ ले गए।
  • Punjab News: बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी, नौजवान पर किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी, नौजवान पर किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः शहर के महेशवरी चौक में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। बदमाशों की ओर से एक नौजवान को गाड़ी से बाहर निकालकर कुल्हाड़ी और गंडासियों से हमला कर दिया गया। वहीं उसकी कार के साथ भी तोड़फोड़ की। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का महौल बन गया।

    जिसके बाद लोगों की भीड़ इक्टठा होती देख हमलावर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मौके पर घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं जख्मी नौजवान को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा ही है। जल्द हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

  • Punjab में घने कोहरे का Alert जारी, बारिश की संभावना

    Punjab में घने कोहरे का Alert जारी, बारिश की संभावना

    चंडीगढ़ : पंजाब में आज कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की तरफ से आज कोहरे की चेतावनी जारी की गई थी। गत रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। इसी के चलते जालंधर शहर में भी रविवार सुबह काफी कोहरा देखने को मिला है। हाईवे पर काफी कम विजिबिलिटी होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    रविवार शुबह जालंधर में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। जिसके बाद दिनभर ज्यादातर बादल छाए रहे। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली।शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। जनवरी महीने की बात करें तो पंजाब में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जनवरी महीने में पंजाब में 20.9 एमएम बारिश हो जाती है, जबकि पूरे महीने में 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी 8.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

    सोमवार, 3 फरवरी, से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ये फरवरी का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में दिखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शनिवार सुबह पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही।

  • आज का राशिफल, 02 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 02 फरवरी 2025

    मेष राशि:आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे। आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है।

    वृष राशि: आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप कामकाज निपटाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी, इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि और बढ़ेगी। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आज आप अपने खर्चे को काम करने का प्लान बनाएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे, जिससे काम काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लगेगा। आज अपनी वाणी में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।

    सिंह राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले कुछ समय के लिए रुक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आपको किसी दोस्त का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनायेगा। आज आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको अच्छी राय मिलेगी। परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

    कन्या राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनाएंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी समस्या खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलाने वाली है।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना बेहतर साबित होगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वे काम समय पर पूरा हो जायेगे। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगे, जो आगे चलकर बेहद काम आयेंगी। आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

    मकर राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आज घर में कोई धार्मिक कार्य आयोजित हो सकता, जिससे ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    कुंभ राशि: आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। सभी आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे।

    मीन राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर पूरा फोकस रखने की जरूरत है।

  • Punjab News: भारी मात्रा मे चाइना डोर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा मे चाइना डोर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    रूपनगर: रोपड़ पुलिस ने बसंत पंचमी के त्यौहार से पहले भारी मात्रा मे चाइना डोर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जगदीश वासी कॉलेज रोड, मोंटी वासी मोहल्ला फूलनपुर, भजन सिंह, भोला वासी कॉलोनी प्यारा सिंह के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जगदीश को काबू कर पहले 10 गटटू बरामद किये थे। पूछताछ के दौरान आरोपी जगदीश ने पुलिस को नेहरू नगर मे एक गोदाम का पता बताया जब पुलिस ने वहा रेड की, तो 140 चाइना डोर के गटटू बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 223, एन्वॉयरमेंट और वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: मामूली बात पर चले ईंट-पत्थर, गर्भवती महिला सहित एक घायल, देखे वीडियो

    Punjab News: मामूली बात पर चले ईंट-पत्थर, गर्भवती महिला सहित एक घायल, देखे वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के गांव वलूर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में गर्भवती महिला समेत एक व्यक्ति घायल हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार गांव में पड़ोसियों के बीच बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर से धावा बोल दिया। एक पक्ष भागने लगा , तो दूसरे पक्ष के लोगो ने घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • Punjab News: 100 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: 100 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: थाना बाघापुराना की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिमरन जीत उर्फ सेमा पुत्र जरनैल सिंह वासी जिला फिरोजपुर के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कश्मीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी नशे की सप्लाई करने के लिए इलाके मे घूम रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को भाई मंडी से काबू कर लिया। पुलिस को आरोपी की तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: Mobile छीन कर भाग रहे स्नैचरों की हुई धुनाई

    Punjab News: Mobile छीन कर भाग रहे स्नैचरों की हुई धुनाई

    लुधियाना: महानगर के एक इलाके मे लोगो द्वारा स्नैचरो की जमकर धुनाई करने का मामला सामने आया है। जानकरी के मुताबिक लुटेरे एक महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे थे। लुटेरों ने लोगों पर हमला भी किया, लेकिन लोगों ने झपटमारों की पिटाई कर उन्हें खंभे से लोगों ने बांध दिया।

    यह घटना न्यू चंद्र नगर की है। जहा एक किशोरी फोन सुनते हुए अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे मोबाइल झपटा, लेकिन किशोरी ने बदमाशों के साथ भीड़ गई। शोर-शराबा मचने के कारण लोग इक्ट्ठे हो गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को काबू कर लिया।

    लोगों ने दोनों लुटेरों को रस्सी के साथ खंभे से बांध पुलिस को सूचित किया। लुटेरों ने कहा कि वह नूरपुर बेट के रहने वाले है। आज घंटा घर खरीददारी करने आए थे। लेकिन वह घुमते-घुमते चंद्र नगर की तरफ आ गए। उन्होंने किशोरी के हाथ में फोन देखा तो झपटमारी कर ली। मौके पर पहुंची चौकी जगतपुरी की पुलिस ने दोनों स्नैचरों को काबू कर लिया।

  • कंवर हरिसिंह के जन्मदिन पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में नेत्र जांच शिविर

    कंवर हरिसिंह के जन्मदिन पर हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में नेत्र जांच शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के 86वें जन्मदिन के अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद ने ऊना मुख्यालय पर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में नेत्र जांच शिविर व श्रदाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत मुख्य चिक्तिसाधिकारी डा.पुष्पा गर्ग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। डा.पुष्पा गर्ग ने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने असंख्य लोगों को जनसेवा के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई हिमोत्कर्ष संस्था आज समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कर रही है। शिक्षा,स्वास्थय,नेत्र सेवा,महिला सशक्तिकरण,दिव्यांगों के कल्याण सहित हर क्षेत्र में संस्था ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अवसर पर रोटरी आई अस्पताल मारंडा से वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.रोहित गर्ग ने बताया कि धुस्साड़ा आई अस्पताल में नेत्र जांच के लिए नए उपकरण व सुविधाओं को जोड़ा गया है।

    उन्होंने कहा कि अब धुस्साड़ा अस्पताल में ही स्वैफ्ट सोर्स टेक्रोलोजी युक्त आधुनिकतम ओसीटी मशीन के माध्यम से रेटीना या आंख के परदे की बीमारियों की त्वरित जांच व उपचार संभव हो पाएगा,वहीं सेटेलाईट के माध्यम से वरिष्ठ रेटीना विशेषज्ञ की राय से रियल टाईम में रोगी का उचार शुरू हो पाएगा। अब इसके लिए रोगियों को बाहरी राज्यों के अस्पतालों में नही जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रोटरी अस्पताल धुस्साड़ा में कोर्निया ट्रांसप्लांट व इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का भी उपचार हो रहा है। हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की पुण्य स्मृति में परिषद ने द पालमपुर रोटरी आई फाऊंडेशन के सहयोग से हर माह के पहले शनिवार को दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक ऊना मुख्यालय पर नेत्र जांच ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है।

    इसमें जांच करवाने वाले रोगियों को आगे जांच के दौरान धुस्साड़ा आई अस्पताल में प्राथमिकता पर देखा जाएगा। परिषद जरूरतमंद व गरीब नेत्र रोगियों को चश्मे व मोतियाबिंद आपरेशन में सहयोग करेगी। इससे पहले हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया व पुष्पाजंलि भेंट कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। शिविर में डा.रोहित गर्ग व टीम ने 100 के करीब नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की। रोगियों को मुफ्त दवाईंया भी दी गई। जांच के दौरान तीन नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद आपरेशन करवाने का परामर्श दिया गया। गंभीर रोगी को व्हील चेयर,किडनी रोगी छात्र व मेधावी छात्रा को वित्तिय सहायता प्रदान कार्यक्रम में मुख्यातिथि डा.पुष्पा गर्ग ने परिषद की तरफ से ऊना के वार्ड 11 से गंभीर रोगी बलराज कुमार को व्हील चेयर प्रदान की। जबकि वार्ड 9 के निवासी किडनी रोगी आईटीआई कर रहे मेधावी छात्र सूजल को 5 हजार रूपए की वित्तिय मदद दी,वहीं परिषद ने उसे हर माह दो हजार रूपए बीमारी में सहायता के रूप में देने की प्रतिबद्वता जताई। कार्यक्रम में ऊना की एक मेधावी छात्रा मुस्कान को बीएड शिक्षा के लिए 11 हजार रूपए की छात्रवृति भी दी गई।

    इन्हें किया गया सम्मानित कार्यक्रम में परिषद पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि डा.पुष्पा गर्ग को शाल,टोपी व बूके भेंट कर सम्मानित किया। जबकि नेत्र जांच शिविर में सेवाएं देने के लिए डा.रोहित गर्ग,अतुल पराशर,अजय राणा व अजय चौधरी को भी सम्मानित किया गया। यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर,महासचिव नरेश सैणी,जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,सदस्य अनिति सूद,रमा कंवर,मनीषी ठाकुर,शेषपाल सिंह ठाकुर,रजनीश डोगरा,एमएम गर्ग,अश्विनी,संस्थान  की उपप्रधानाचार्य रंजू,प्रशिक्षिका मीना ठाकुर,निशा कुमारी,पूर्व पार्षद कै.चरणदास,तृष्णा शारदा,अशोक कालिया,मंजू कश्यप,निशा ठाकुर,मुनिंद्र अरोड़ा,सुधीर कुमार,अनुज कंवर,अनिरूद शारदा,रामपाल पटौदी सहित संस्थान की छात्राएं व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे