Blog
-

Punjab News: High Court ने Amritpal व उनके साथियों पर दर्ज FIR की रिपोर्ट मांगी
अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पूरी जानकारी मांगी है। अमृतपाल सिंह और उनके साथी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। हाईकोर्ट ने अमृतसर और मोगा के जिलाधिकारियों (डीएम) को इस संबंध में 17 फरवरी तक पूरी जानकारी कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। मामला अमृतपाल सिंह और उनके साथियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की पारदर्शिता से जुड़ा है।
अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही उसे और उसके कुछ सहयोगियों को असम के डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत रखा गया है। उनके समर्थकों और कई संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। सांसद अमृतपाल सिंह और विदेश में रह रहे आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पर भी यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई फरीदकोट जिला पुलिस ने पंथक संगठनों से जुड़े युवक गुरप्रीत सिंह हरिनौ की हत्या के मामले में की है।
-

दर्दनाक हादसा : नहर में गिरी Car, 9 शव बरामद, 3 लापता
हरियाणा : फतेहाबाद में धुंध के कारण भाखड़ा नहर में क्रूजर कार गिर गई थी। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 14 लोग सवार थे। जिनमें से अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके है, 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 7 अलग-अलग परिवारों के लोग मौजूद थे, जो कि आपस में रिश्तेदार थे।
मृतकों में से 8 लोग फतेहाबाद के गांव महमड़ा के 5 परिवारों के सदस्य थे। जिस कारण पूरा गांव गम में डूबा हुआ है। जानकारी के अनुसार सभी लोग पंजाब के फाजिल्का में शादी समारोह में जाने के लिए महमड़ा में इकट्ठे हुए, यहां से वह शादी में गए। जिसके बाद वह रात को ही घर वापिस आ रहे थे।
जिसके बाद रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बचने वालों में जरनैल सिंह और 10 वर्ष का अरमान है। अरमान पंजाब के रियोंद का रहने वाला है और इस हादसे में अपने पिता जसविंद्र सिंह, मां रविंद्र कौर और 12 वर्षीय बहन संजना को खो चुका है। उसके पिता जसविंद्र सिंह का शव अभी भी नहीं मिला है।
-

Punjab News: हथियारों की बरामदगी करने गई Police पर फायरिंग, देखें वीडियो
जवाबी कार्रवाई में 2 गैंगस्टर जख्मी, अस्पताल में भर्ती
गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक के गांव शाहपुर जाजन में गैंगस्टर और पुलिस में मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जिसमें 2 गैंगस्टरों के गोली लगी है। जिन्हें जख्मी हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। पिछले दिनी डेरा बाबा नानक के मेन बाजार में मेसी की हट्टी पर 2 अज्ञात व्यक्तियों की ओर से फायरिंग की गई थी, जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था। जिसकों लेकर पुलिस सुबह हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों को शाहपुर जाजन के पुल पर लेकर गई थी, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते फायरिंग की। इस दौरान दोनों गैंगस्टर को गोली लगी। जिससे वह जख्मी हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल डेरा बाबा नानक रैफर किया गया है। -

Punjab News: Truck Union ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर, व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बांधने का Video Viral
मोगाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर बेखोफ होकर दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। लोग प्रतिदिन हो रही चोरियों से परेशान हो गए हैं। वहीं कई बार यही चोर लोगों के हत्थे चढ़ जाएं तो उनकी शितर परेड भी की जाती है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है जहां, ट्रक यूनियन ने एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले किया गया।
जानकारी मुताबिक कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का मोटरसाइकिल चोरी हो गया था जिसके चलते ट्रक यूनियन ने आज एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। ट्रक यूनियन के मुताबिक ये वही व्यक्ति था जिसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। उन्होंने उस व्यक्ति को निर्वस्त्र कर उसे कपड़े से बांध दिया जिसका उन्होंने वीडियो भी बना दिया जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद से पुलिस भी एक्शन में आ गई है।
डीएसपी सिटी रवींद्र सिंह ने बताया कि ट्रक यूनियन द्वारा व्यक्ति को बांधने का वीडियो वायरल हुआ है जिसकी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को बुलाकर दोनों के पक्ष सुने जाएंगे और जिस भी व्यक्ति की गलती होगी उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अभी उस व्यक्ति से मारपीट की कोई भी शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar News : युवक को किडनैप कर लगाए बाइक चोरी के आरोप, बेरहमी से पीटा
जालंधर,ens : मिट्ठापुर में एक युवक को किडनैप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान सलमान (22) पुत्र रसीद अहमद मूल निवासी यूपी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार 4 युवक सलमान को उसके घर के नजदीक से किडनैप कर ले गए। सलमान पर पर बाइक चोरी करने के आरोप लगा कर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित युवक का कहना है कि उसके भाई ने पुलिस को फोन किया तो पीसीआर की गाड़ियां उसे ढूंढने वहां भी पहुंची। लेकिन हूटरों की अवाजें सुन कर उसकी लोकेशन बदल दी जाती थी और फिर उससे मारपीट की जाती थी।
पीड़ित सलमान ने बताया कि वह वीरवार की रात गाड़ी सवार 4 युवक उसे घर के नजदीक से किडनैप कर ले गए। इसके बाद उसे सुदामा विहार ले जाया गया जहां पर पहले से 20 से 25 युवक थे। जिन्होंने उससे मारपीट शुरू कर दी गई। उस पर बाइक चोरी के आरोप लगाए गए। लेकिन उसने कोई बाइक चुराया ही नहीं था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन युवकों में गाभा, साहिल, अभि, शुभम, अंकित और उनका साथा सलमान नामक युवक के तौर पर हुई है। वह घर नहीं लौटा तो उसके भाई ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस उसे ढूंढने वहां भी पहुंची।
लेकिन हूटर की आवाज सुन कर सलमान को पहले तो पानी की टैंकी के नजदीक ले गए, जिसके बाद अन्य जगह ले जाकर लोहे की तारों, बैल्टों, सरिए और पेंड से पीटा गया। जिसके बाद उसे बेसुध हालत में छोड़कर चले गए। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा, जिसके बाद उसकी हालत देख परिजन सिविल अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। थाना सात की प्रभारी अनु पलियाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

लोगों की शादी करवा पैसे ठगने वाला जोड़ा चढ़ा पुलिस के हत्थे, ट्रैप लगाकर पकड़ा
नई दिल्लीः पुलिस ने एक शातिर ठग जोड़े को गिरफ्तार किया है। ये जोड़़ा फर्जी शादियां करवाकर लोगों से पैसे ऐंठता था। पुलिस ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए ट्रैप लगाकर फर्जी शादी कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर ठगों को पकड़ा। पुलिस ने 38 साल के मोहम्मद मंडल और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
जानकारी मुताबिक, सबसे पहले 2019 में जब एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक जोड़े ने उसे अपने रैकेट में शामिल होने के लिए कहा है। उसने बताया कि वे उसे मंडल उर्फ राहुल के घर ले गए। वहां उन्होंने उसे नशीली चीज देकर की हालत में हरिओम नाम के व्यक्ति से जबरन शादी करवा दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें ये जोड़ा और एक और महिला शामिल थी। लेकिन राहुल और उसकी पत्नी फरार हो गए। सितंबर 2019 में अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया।
अडिशनल पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संजय सैन ने बताया कि उन्हें एक ऐसे गिरोह की सूचना मिली जो दूल्हा ढूंढ रहे लोगों को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्य लड़की के परिवार और बिचौलिए होने का नाटक करते थे। पुलिस ने एक ऐसे शख्स का पता लगाया जो दुल्हन की तलाश में था। यह शख्स राहुल और उसकी पत्नी के संपर्क में आया। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने दूल्हा बनकर जाल बिछाया। जोड़ा जाल में फंस गया और उससे मिलने के लिए राजी हो गया। शुक्रवार को पुलिस टीम ने जहांगीरपुरी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मंडल और उसकी पत्नी खुद को लड़की की बहन और बहनोई बताते थे। वे शादी के बिचौलिए होने का दिखावा करते थे। वे अपने शिकार से 70,000 रुपये ऐंठ लेते थे। मंडल पहले भी एक एनडीपीएस यानी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज एक्ट, 1985 मामले में शामिल रहा है। वहीं, उसकी पत्नी पर भी ऐसे ही दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

इन चीजों से बनाएं दूरी, जल्द कंट्रोल होगी Sugar
हेल्थः Diabetes आज के समय में एक बढ़ती समस्या है। दुनियाभर में इस लाइलाज और जानलेवा बीमारी के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और इन मरीजों में लगभग हर उम्र के लोग शामिल हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर में डायबिटीज से हर साल करीब 6.7 मिलियन से ज्यादा लोगों की जान चली जाती है। यह वैश्विक स्तर होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है।
बता दें डायबिटीज, एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जिसमें मरीज के खून में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। इसमें खानपान और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना होता है। अगर डाइट में थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों को जितना अधिक ख्याल इस बात का रखना होता है कि डायबिटीज में क्या करना चाहिए, उतना ही ज्यादा ख्याल इसका भी रखना होता है कि इसमें क्या न करें।
आयुर्वेदिक डॉक्टर की माने तो कुछ ऐसे चीजें है जिनसे दूरी बनाकर आप शूगर से बच सकतें है। रिपोर्ट के अनुसार रोजाना 40 मिनट की गतिविधि, जैसे कि वॉक, साइकिलिंग, कार्डियो या योग और 20 मिनट ब्रीथ वर्क (प्राणायाम) जरूर करें। एक्टिव रहने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, शरीर के हर सेल को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, ऑप्टिमम लिवर डिटॉक्स को बढ़ावा मिलता है और इंसुलिन के उचित स्राव में मदद मिलती है।
कच्चे मेवे और बीज, सफेद चीनी, मैदा (प्रोसेस्ड फूड), दही और ग्लूटेन (गेहूं और गेहूं से बनी चीजें) से दूरी बनाकर रहें। हालांकि फल और सब्जियों से मिलने वाले नेचुरल शुगर का सेवन किया जा सकता है। नट्स और ड्राई फ्रूट्स भी आप खा सकते हैं, लेकिन खाने से पहले उन्हें भिगोकर दें या फिर उन्हें भून भी सकते हैं। इसके अलावा गाय के दूध और घी को भी सीमित मात्रा में ले सकते हैं। ज्वार, रागी, चौलाई जैसे Millets का सेवन भी किया जा सकता है।
शुगर लेवल और हृदय रोगों के खतरे को कम करने का सबसे आसान तरीका है रात का खाना जल्दी खा लेना। डॉक्टर के मुताबिक, सूर्यास्त से पहले रात्रि भोजन कर लेना सबसे अच्छा है। लेकिन अगर वर्क शेड्यूल इसकी अनुमति नहीं देता है तो रात का खाना 8 बजे तक खा लेना सबसे अच्छा है।
हाई शुगर लेवल वाले लोगों के लिए दिन में सोना सख्त वर्जित है। क्योंकि यह शरीर में ज्यादा कफ दोष बढ़ाता है। जिससे खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसलिए इससे 100% बचना चाहिए। रात में भी खाने के 3 घंटे बाद सोने का सुझाव दिया जाता है। इसलिए सूर्यास्त से पहले डिनर कर लेने को सबसे अच्छा तरीका बताया गया है।
डिस्क्लेमर: यह सामान्य जानकारी है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
-

Canada ने America पर लगाया 25% Tariff, जल्द होगा लागू
ओटावा/वॉशिंगटनः डोनाल्ड ट्रम्प के कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद अमेरिका का पड़ोसियों के साथ टकराव शुरू हो गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी 155 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। ट्रूडो ने बताया कि 30 अरब डॉलर के अमेरिकी शराब और फलों के आयात पर मंगलवार से नए टैरिफ लागू हो जाएंगे, जबकि 125 डॉलर के आयात पर बाद में टैरिफ लागू होग। मंगलवार से ही कनाडा से आयात पर अमेरिकी टैरिफ भी लागू हो रहा है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने 1 फरवरी से कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर एक्स्ट्रा 10% टैरिफ लगा दिया। ट्रम्प ने कहा कि हमारी धमकियां सिर्फ सौदेबाजी के लिए नहीं हैं। इन तीनों देशों के साथ हमारा बड़ा व्यापारिक घाटा है।
-

महाकुंभ के लिए चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, 7 स्टेशनों से होकर गुजरेगी
बिलासपुरः रेलवे जोन ने प्रयागराज महाकुंभ के लिए एक और स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी। विशाखापट्टनम-गोरखपुर-विशाखापट्टनम कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन 4 फरवरी 2025 से शुरू होगा। यह ट्रेन बिलासपुर जोन के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 08588 विशाखापट्टनम से 4 फरवरी को रात 10:20 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08587 गोरखपुर से 7 फरवरी को शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन सुबह 3:55 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी।
ट्रेन में 21 एलएचबी कोच लगाए गए
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 21 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 8 शयनयान, 3 एसी थ्री इकोनॉमिक, 4 एसी टू और 1 जनरेटर कार शामिल हैं। बिलासपुर रेलवे जोन पहले से ही छत्तीसगढ़ से छह स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए सुविधा मिल रही है। इस ट्रेन में 1 एसी टू कम एसी फर्स्ट , 2 एसी टू , 6 एसी थ्री, 7 स्लीपर, 4 जनरल, 2 एसएलआरडी सहित 22 कोच होंगे । 08763 दुर्ग–टुंडला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन दुर्ग 1.50 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 08764 टुंडला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन टुंडला से 5.10 बजे रवाना होगी।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से दो फेरे के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन दुर्ग–टुंडला–दुर्ग महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 5 और 19 फरवरी 2025 को दुर्ग से चलाई जाएगी। इस तिथि में गाड़ी संख्या 08763 दुर्ग–टुंडला कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन और विपरीत दिशा में भी 6, 20 फरवरी को टुंडला से चलने वाली गाड़ी 08764 टुंडला-दुर्ग कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
इस ट्रेन का रायपुर, भाठापारा, उसलापुर, पेंडरारोड, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी, मैहर, सतना जंक्शन, माणिकपुर जंक्शन, प्रयागराज, फ़तेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टुंडला रेलवे स्टेशनों में स्टॉपेज दिया जा रहा है। राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी फर्स्ट एक अन्य जानकारी में बताया गया है कि नई दिल्ली-बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच की सुविधा स्थायी रूप से दी जा रही है।
ऐसा अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 12442/12441 नई दिल्ली–बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12442 नई दिल्ली–बिलासपुर में क्रमश: 4 फरवरी और 6 फरवरी 2025 से उपलब्ध कराई जाएगी।
