Punjab News: Mobile छीन कर भाग रहे स्नैचरों की हुई धुनाई

Written by

in

लुधियाना: महानगर के एक इलाके मे लोगो द्वारा स्नैचरो की जमकर धुनाई करने का मामला सामने आया है। जानकरी के मुताबिक लुटेरे एक महिला का मोबाइल झपट कर भाग रहे थे। लुटेरों ने लोगों पर हमला भी किया, लेकिन लोगों ने झपटमारों की पिटाई कर उन्हें खंभे से लोगों ने बांध दिया।

यह घटना न्यू चंद्र नगर की है। जहा एक किशोरी फोन सुनते हुए अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे मोबाइल झपटा, लेकिन किशोरी ने बदमाशों के साथ भीड़ गई। शोर-शराबा मचने के कारण लोग इक्ट्ठे हो गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को काबू कर लिया।

लोगों ने दोनों लुटेरों को रस्सी के साथ खंभे से बांध पुलिस को सूचित किया। लुटेरों ने कहा कि वह नूरपुर बेट के रहने वाले है। आज घंटा घर खरीददारी करने आए थे। लेकिन वह घुमते-घुमते चंद्र नगर की तरफ आ गए। उन्होंने किशोरी के हाथ में फोन देखा तो झपटमारी कर ली। मौके पर पहुंची चौकी जगतपुरी की पुलिस ने दोनों स्नैचरों को काबू कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *