Police ने 8 लुटेरों को 3.51 करोड़ रुपए सहित किया गिरफ्तार

Written by

in

नई दिल्ली : ओडिशा के कालाहांडी जिले की पुलिस ने झारखंड पुलिस की मदद से आठ लूटेरे को काबू किया है। जानकारी के अनुसार  पकड़े गए लुटेरों 7 रांची के रहने वाले हैं और एक आरोपी गुमला जिले का रहने वाला है। आरोपियों की पहचान ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जैसाम खान, शमीम अंसारी , बासुदेव गोप, पिंटू अलीम, कामेश्वर यादव  और अनुज कुमार के तौर पर हुई है।

ओडिशा डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से 3.51 करोड़ रुपए कैश, हथियार, गोलियां और घटना के दौरान इस्तेमाल की गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।  सभी आरोपियों ने धर्मगढ़ जिले की एक देसी शराब भट्‌टी में 30 जनवरी की रात लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहां हथियार दिखाकर कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाया और पैसे लूट लिए। वारदात में इस्तेमाल की हुई बोलेरो गाड़ी का भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद धर्मगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया था।

मामले के खुलासे के लिए कालाहांडी एसपी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई थी। मिल रहे लोकेशन के आधार पर स्पेशल टीम ने झारखंड से बोलेरो बरामद किया। वहीं स्थानीय ओडिशा पुलिस ने ओडिशा से दो आरोपियों ताहिर अंसारी और कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *